18 Latest Saree Design 2023: नवरात्रि पर पहनें ये 18 ट्रेंडी साड़ियां, नहीं हटेगी लोगों की नजरें

Latest saree design 2023: साड़ी भारतीय परिधान हैं। हर उम्र की महिलाएं इस कैरी कर सकती हैं। कांजीवरम से लेकर बनारसी साड़ी तक अनगिनत वेराइटी है जो हमारे यहां मिलती है। तो चलिए दिखाते हैं साल 2023 के लेटेस्ट साड़ी डिजाइन।

 

Nitu Kumari | Published : Sep 4, 2023 8:48 AM IST / Updated: Sep 26 2023, 03:34 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. हम चाहे कितना भी वेस्टर्न ड्रेस पहन लें, लेकिन असली खूबसूरती निखकर साड़ी में ही सामने आती है। शादी हो या फिर पर्व त्यौहार..साड़ी पहनकर ही लड़कियां इठलाती इतराती है।तो चलिए बताते हैं साल 2023 के लेटेस्ट साड़ी डिजाइन जिसे अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

1.ऑरगेंजा साड़ी ( organza saris)

ऑर्गेंजा साड़ी इस साल ट्रेंड में हैं। लाइटवेट साड़ी जिसे पहन कर ऐसा लगेगा कि कुछ पहना ही नहीं है। इस साड़ी के कई पैटर्न आते हैं। तीन पैटर्न आप तस्वीरों में देख सकते हैं।फ्लोर प्रिंट से लेकर एंब्रॉयडरी तक में ये साड़ी आती है। इस साड़ी को हर ओकेजन में पहन सकती हैं। सबसे बड़ी बात साड़ी का दाम ज्यादा नहीं होता है। 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक अच्छी ऑर्गेंजा साड़ी आ जाती है। हर यंग लड़की के वार्डरोब में एक ऑर्गेंजा साड़ी तो होनी चाहिए।

2.जॉर्जेट साड़ी (Georgette saree)

आलिया भट्ट की जॉर्जेंट साड़ी तो इन दिनों ट्रेंड में है। मल्टीकलर मिक्स प्लेन साड़ी पहनकर लड़कियां खुद को स्टाइल कर रही हैं। जॉर्जेंट साड़ी हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही है। क्योंकि यह पहनने में काफी इजी होता है। इसपर प्लेट बनाना कभी मुश्किल भरा नहीं होता है। यह काफी कंफर्टेबल भी रहता है। जॉर्जेट साड़ी में कई वैराइटी आते हैं जिसका रेंज 1000 रुपए से लेकर 20000 रुपए तक भी हो सकता है। लेकिन एक अच्छी जॉर्जेंट की साड़ी 5000 के नीचे आपको मिल जाएंगी।

3.सीक्वेंस वर्क साड़ी (Sequence Saree)

ऐसी कोई एक्ट्रेस नहीं है जिसकी सीक्वेंस साड़ी में तस्वीर सोशल मीडिया पर ना वायरल हुई हो। 2023 की ट्रेंडी साड़ी की टॉप लिस्ट में सीक्वेंस साड़ी है।सितारों से बनी इस साड़ी को पहनकर किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी। हालांकि ये साड़ी रात के ओकेजन के लिए सही होता है।  सीक्वेंस साड़ी कई कलर में मिल सकते हैं। आप चाहते तो एक कलर का सीक्वेंस साड़ी ले सकती हैं, या फिर मल्टीकलर भी इसमें उपलब्ध है। याद रखें इस साड़ी के साथ कभी भी हैवी ज्वेलरी को पेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपका लुक थोड़ा ज्यादा ही हैवी लगेगा।

4.एंब्रॉयडरी वर्क जॉर्जेट साड़ी

अगर आप जॉर्जेट साड़ी किसी शादी या फिर सगाई के लिए खरीद रहे हैं तो प्लेन की जगह  एंब्रॉयडरी वर्क की साड़ी खरीदें। ये कई पैटर्न में आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। धागों की कढ़ाई से लेकर मोती-सीक्वेंस की कढ़ाई वाली साड़ी बजट में मिल जाएंगी।

5.सिल्क साड़ी (Silk saree)

सिल्क की साड़ी हर महिला को पसंद आती है। रेशम से बनी सिल्क की साड़ी कई तरह की होती है। अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को ये साड़ी दर्शाती है। बनारस की सिल्क साड़ी, साउथ की कांजीवरम सिल्क साड़ी, भागलपुरी सिल्क साड़ी समेत कई तरह के साड़ी बाजार में मौजूद है। जिसकी कीमत हजार से शुरू होकर लाखों रुपए में जाती है।

 इसे भी पढ़ें: shivangi joshi की 10 साड़ी-सूट, टीचर्स डे पर खूब जंचेगी

6.कॉटन सिल्क (Cotton silk saree)

हैवी सिल्क साड़ी की बजाय आज की जनेरेशन कॉटन सिल्क साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ पारंपरिक लुक भी देती है। इतना ही नहीं यह हैवी भी नहीं होती है जिसकी वजह से इसे पहनना आसान होता है। 

7.पटोला सिल्क साड़ी (patola silk saree)

पटोला साड़ी एक प्रकार की डबल इकत रेशम साड़ी है जो भारत के गुजरात में बनाई जाती है। इसे एक अनोखी बुनाई तकनीक का उपयोग करके बनाया जाता है। अलग-अलग प्रिटेंड में बनी इस साड़ी को पहनना काफी आसान होता है। ये दिखने में भी काफी स्टाइलिश लुक देता है।

8.कोसा सिल्क (kosa silk saree)

कोसा सिल्क साड़ी छत्तीसगढ़ में बनाई जाती है। इसकी गोल्डन झलक साड़ियों को एकदम नया लुक देती है। कोसा सिल्क की चमक सालों खराब नहीं होती है। विदेशों में भी यह साड़ी एक्सपोर्ट की जाती है।

9.मलमल कॉटन साड़ी

मलमल कॉटन साड़ी यंग लड़कियों के बीच काफी फेमस है। इसमें प्लेट बनाने और कैरी करने में काफी आसानी होती है। इतना ही नहीं इस तरह की साड़ी एक क्लासिक लुक देती है।

10.नेट साड़ी

युवा लड़कियों के बीच नेट की साड़ी काफी फेमस है। लाइट वेट होने के साथ-साथ इसमें फिगर फ्लॉन्ट करना आसान होता है। हालांकि नेट की साड़ी भी कई तरह की होती है। कुछ के बॉर्डर पर वर्क होता है तो कुछ में पूरी साड़ी सीक्वेंस वर्क से भरी होती है। लेकिन अच्छी नेट की साड़ी आपको 3 हजार से लेकर 10 हजार के बीच में मिल जाएगी।

11.कांचीपुरम साड़ी

कांचीपुरम साड़ी जिसे कांजीवरम साड़ी भी कहा जाता है तमिलनाडु कांचीपुरम क्षेत्र में बनाई जाती है। रेशम की बनी यह साड़ी अपने कलर और कढ़ाई वर्क के लिए जानी जाती है। दो से तीन रंगों के धागों को इस तरह बुना जाता है कि सब आपस में मिक्स होकर एक अलग ही कलर बन जाते हैं। चमक इतनी की आंखें हटती ही नहीं है। हां थोड़ा पहनने में हैवी जरूर होता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से पहना जाए तो फिर महफिल में आप ही आप नजर आते हैं। बॉलीवुड दीवा स्पेशल मौके पर कांजीवरम साड़ी जूरूर पहनती हैं। हालांकि असली कांजीवरम साड़ी को खरीदने के लिए आपको अपनी जेब जरूर ढीली करनी पड़ेगी। अच्छी साड़ी 10 हजार रुपए से शुरू होती है और लाखों में जाती है। हालांकि एक बार इस साड़ी को खरीदते हैं और सही रखरखाव करते हैं तो पीढ़ियां इसे पहन सकती हैं।

12.कसावू साड़ी (Kasavu Saree)

कसावू साड़ी प्लेन ऑफ व्हाइट कलर में होती है और इस पर गोल्डन कलर का बॉर्डर होता है। इसे सेत्तु साड़ी भी कहा जाता है। अमूमन हर यंग महिला के पास इस तरह की साड़ी होती है। इस साड़ी की गोल्डन बॉर्डर को रियल गोल्ड के थ्रेड से तैयार किया जाता है। यही गोल्डन बॉर्डर इस साड़ी को यूनिक और महंगा बनाता है।इस साड़ी की कीमत 5,000 रुपये से शुरू होकर 5-6 लाख रुपये तक जाती है। स्पेशल इवेंट पर इस तरह की साड़ी को कैरी किया जा सकता है।

13. बनारसी साड़ी (Banarsi Saree )

बनारसी साड़ी हाथ से बनी होती है। रेशम के धागों से बारीक बुनाई होती है। इसमें जरी का उपयोग करके जटिल डिजाइन बनाया जाता है। फूल, पत्ते , बेल , कल्गा समेत कई डिजाइन पर बनाए जाते हैं। कई तरह की बनारसी साड़ी बनाई जाती है। इस साड़ी का बॉर्डर चौड़ा और गोल्डन होता है। जिसकी कीमत अलग-अलग होती है।बनारसी साड़ी की कीमत 3,000 से शुरू होकर 2,00,000 तक हो सकती है।

14. तांत की साड़ी (Tant ki saree)

तांत की साड़ी बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बुनकरों द्वारा बनाई जाती है। यह साड़ी महीन और पारदर्शी होता है। तांत की साड़ी में भी कई तरह की वैराइटी होती है। साड़ी के बीच-बीच में धागों से खूबसूरत वर्क किया जाता है।तांत की साड़ी एक एलिगेंट लुक देती है। पहले यह बंगाली महिलाओं के बीच पॉपुलर हुआ करती थीं, लेकिन अब हर सुमदाय की महिलाएं इसे शौक से पहनती हैं।

15.पाटन पटोला साड़ी (patan patola saree)

पाटन पटोला साड़ी पारंपरिक तरीके से अभी भी बनाई जाती है। गुजरात के कुछ हिस्सों में इसे बनाया जाता है। एक पारंपरिक पटोला साड़ी को डिजाइन करने और बुनने में लगभग 6 महीने से 3 साल तक का समय लग सकता है।

16.ढाकाई जामदानी (dhakai jamdani saree)

ढाकाई जामदानी जिसे ढाकाई भी कहा जाता है ये बांग्लादेश में बनाया जाता है। इसे बहुत ही सावधानी से बनाया जाता है। इसे मलमल से बनाया जाता है। भारत के कई हिस्सों में इसे बनाया जाता है।

17. चंदेरी सिल्क साड़ी (chanderi saree))

चंदेरी सिल्क साड़ी मध्य प्रदेश में बनाई जाती है। यह जितनी शाइनी दिखती है उतनी लाइट वेट होती है। इसे पहनना और कैरी करना दोनों बहुत ही आसान होता है। यह यूनिक लुक देता है। चंदेरी साड़ी की कीमत 700 से लेकर 7लाख तक जाती है

18. मैसूर सिल्क साड़ी (Mysore silk saree)

कर्नाटक के मैसूर में यह सिल्क की साड़ी बनाई जाती है। मैसूर सिल्क साड़ी सबसे महंगी सिल्क की साड़ी होती है। यह जरी से बनी होती है जिसमें 65 प्रतिशत शुद्ध चांदी और 0.6 प्रतिशत सोना होता है। जिसकी वजह से असली मैसूर सिल्क की साड़ी कीमत बहुत ज्यादा होती है।

और पढ़ें:

Janmashtami पर पहनें मीरा राजपूत जैसी 10 साड़ियां, सबकी होगी आप पर नजर

Kareena Kapoor की ये 10 ड्रेस कॉकटेल पार्टी में लोगों को कर देगी मदहोश

Read more Articles on
Share this article
click me!