Christmas 2024: क्रिसमस पर चिकन या चावल का दलिया? जानें दुनिया के अजब-गजब रिवाज

Published : Dec 09, 2024, 05:54 PM IST
Christmas Tree

सार

Christmas Traditions: दुनियाभर में अनोखे अंदाज़ में मनाया जाता है क्रिसमस! स्वीडन में यूल गोट, जापान में केएफसी, आइसलैंड में यूल लैड्स और भी बहुत कुछ। जानिए क्रिसमस की अनोखी परंपराएं।

ट्रैवल डेस्क। दुनियाभर में क्रिसमस की तैयारियां अंतिम चरण में है। क्रिसमस ट्री से लेकर सेंट क्लॉस तक बाजार पटे पड़े हैं। क्रिसमस का सेलिब्रेशन शानदार होता है। जगमगाती लाइटस, स्वादिष्ट डेस्टर और पार्टी बिल्कुल अलग अहसास देते हैं। हालांकि दुनिया में ऐसी भी कई जगहें जहां क्रिसमस अनोखे तरीके से मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में-

1) स्वीडन में क्रिसमस का अलग रूप

स्वीडन में यूल गोट यानी भूसे की बकरी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। मान्याताओं के अनुसार, यूल गोट भगवान थॉर के रथ से जुड़ी रहती थी। जिनकी याद में हर साल क्रिसमस पर लकड़ी और भूसे से एक विशाल बकरी बनाई जाती है। यह बकरी इतना प्रसिद्ध है कि इसे लाइवस्ट्रीम पर देखकर भी लोग क्रिसमस का आनंद लेते हैं।

2) जापान में क्रिसमस का अलग रंग

जापान में क्रिसमस बिल्कुल अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां पर ईसाइयों की संख्या ज्यादा नहीं है हालांकि इसके बाद भी देश में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है। जापान में 25 दिसंबर का फ्राइड चिकन के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस के लिए केएफसी में कई महीने पहले से बुकिंग शुरू हो जाती है।

3)आइसलैंड के 'यूल लैड्स'

आइसलैंड को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। चारों तरफ बर्फ से घिरे आइसलैंड में क्रिसमस सेलिब्रेशन 13 दिन पहले से शुरू हो जाता है। यहां पर यूल लैंड्स पहाड़ों से आते हैं। लोगों को मानना है ये खासतौर पर बच्चों को गिफ्ट देते हैं। जो बच्चे सीधे होते हैं तो उन्हें कैंडी और चॉकलेट मिलती है। जबकि शरारती बच्चों को पके हुए आलू दिये जाते हैं।

4)फिनलैंड का 'राइस पोरिज'

फिनलैंड में क्रिसमस की सुबह एक खास तरह का चावल का दलिया बनाया जाता है। इसमें दालचीनी, दूध और मक्खन डाला जाता है। इस मजेदार परंपरा में, दलिया में बादाम छिपाया जाता है और जिसे यह बादाम मिलता है। वह जीत जाता है। जिसे गिफ्ट में कपड़ों से लेकर चॉकलेट और पैसे मिलते हैं।

5) लातविया के 'ममर'

लातविया में स्ट्रीट आर्टिस्ट ममर कहलाते हैं। तो क्रिसमस पर कहीं हॉरिबल तो कुछ यूनिक पहनते हैं और हर घर में जाते हैं। मान्यता है क्रिसमस के दिन बुरी आत्माएं अपने शबाब पर होती हैं। जिनपर काबू पाने के लिए मरार ट्रेडिशनल सॉन्ग गाते हैं। वहीं,क्रिसमस पर लातविया में सभी लोग पार्टी की बजाय अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताते हैं।

ये भी पढ़ें- Year Ender: 2024 के टॉप 10 बीच, जानें कहां उमड़ी टूरिस्टों की भीड़?

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन