
लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर यह देखने में आता है कि छोटे बच्चे खाने-पीने में आना-कानी करते हैं। वे ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जिनसे हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादातर बच्चे फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। ऐसे में, पेरेन्ट्स को बच्चों के खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आजकल कोरोनावायरस महामारी का संकट छाया है। इसे देखते हुए बच्चों को खाने के लिए ऐसी चीजें देनी चाहिए, जिनसे उन्हें अच्छा पोषण मिल सके और उनमें इम्युनिटी विकसित हो सके। बचपन में हेल्दी खान-पान की आदत लग जाती है, तो सेहत के लिए वह आगे भी ठीक रहती है। जानें कुछ टिप्स।
1. भोजन में फाइबर का होना जरूरी
बच्चों के भोजन में फाइबर की भरपूर मात्रा का होना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। बच्चों को ताजे फल, हरी सब्जियां, सूखे मेवे, अंकुरित अनाज, दूध और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर खाने को दें।
2. फास्ट फूड से रखें दूर
बच्चे फास्ट फूड खासकर नूडल्स, बर्गर, पिज्जा, मंचूरियन वगैरह खाना काफी पसंद करते हैं। इसके लिए वे जिद भी करते हैं। बच्चों को ये चीजें खाने की आदत पड़ जाती है। उनकी यह आदत छुड़वानी चाहिए। इनसे काफी नुकसान होता है। जब बच्चे फास्ट फूड खाने की जिद करें, तो उन्हें घर पर ही बर्गर या नूडल्स बना कर दें। बाजार की चीजों में मिलावट के साथ गंदगी भी होती है।
3. बच्चों के खाने का समय तय करें
काफी बच्चों की आदत होती है कि वे हर समय कुछ न कुछ खाते रहते हैं। हर समय कुछ न कुछ खाते रहने से उन्हें भूख नहीं लगती। इसलिए अगर बच्चा कुछ बड़ा हो तो उसके नाश्ते, लंच, डिनर का समय फिक्स करना चाहिए और पौष्टिक भोजन करने की आदत डलवानी चाहिए। पेरेन्ट्स का इसमें बड़ा रोल होता है। बच्चों को समय पर फल खाने को दें। उन्हें दूध और अंडा भी दें। शारीरिक-मानसिक विकास के लिए यह जरूरी है।
4. भोजन सही तरीके से परोस कर दें
बच्चों को जैसे-तैसे खाने को नहीं देना नहीं चाहिए। इससे भी बच्चों में खाने से बिदकते हैं। उन्हें कोई भी चीज ढंग से प्लेट में रख कर देनी चाहिए। अगर बच्चे को फ्रूट दे रहे हैं, तो उसे काटकर और प्लेट में सजा कर दें। इसी तरह उन्हें सलाद भी सजा कर खाने को दें। इससे बच्चा खुश होकर खाता है।
5. ये चीजें कम दें
बच्चों में शुरू से ही खाने-पीने की अच्छी और हेल्दी आदतें डालनी चाहिए। उन्हें ज्यादा चीनी, नमक और मैदा से बनी चीजें खाने को नहीं देनी चाहिए। तली-भुनी चीजें भी बच्चों को ज्यादा नहीं देनी चाहिए। अक्सर पेरेन्ट्स बच्चों को बिस्किट, चिप्स और नमकीन खाने को देते हैं। ये चीजें ज्यादा नहीं देनी चाहिए। इनसे कोई फायदा नहीं होता।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.