Action Against Corona: एमपी ने बनाया वैक्सीनेशन का रिकार्ड, एक दिन में 21 लाख से अधिक वैक्सीन का रिकॉर्ड

Published : Aug 25, 2021, 09:01 PM IST
Action Against Corona: एमपी ने बनाया वैक्सीनेशन का रिकार्ड, एक दिन में 21 लाख से अधिक वैक्सीन का रिकॉर्ड

सार

मध्यप्रदेश ने वैक्सीनेशन में एक बार फिर रिकार्ड बनाया है। बुधवार को एमपी में रिकार्ड 21 लाख से अधिक वैक्सीनेशन डोज दिए गए। 

भोपाल। मध्यप्रदेश ने वैक्सीनेशन में एक बार फिर रिकार्ड बनाया है। बुधवार को एमपी में रिकार्ड 21 लाख से अधिक वैक्सीनेशन डोज दिए गए। देर रात तक खबर लिखे जाने तक बूथ्स पर लोगों की लाइन लगी थी। यह एक दिन में किसी भी राज्य में दिया जाने वाला सबसे अधिक डोज है। इसके पहले प्रदेश में 17 लाख वैक्सीन डोज एक दिन में लगाई जा चुकी है। 

नए मामलों में फिर से उछाल

Corona Virus की तीसरी लहर (third wave) की चेतावनी के बीच नए मामलों में फिर से उछाल आया है। बीत दिन देश में 37000 से अधिक नए मामले मिले। इस दौरान ठीक होने वालों की संख्या करीब 34 हजार रही। देश में इसी दौरान 647 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 3.25 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3.17 करोड़ रिकवर हो चुके हैं। देश में इस समय 3.16 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक 4.35 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

लेकिन यह राहत की खबर

हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर वैज्ञानिकों ने राहत वाली खबर दी है। कानपुर IITके सीनियर साइंटिस्ट पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल दावा कर चुके हैं कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका अब न के बराबर है। इसकी मुख्य वजह बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन होना है। यह स्टडी गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर की गई है।

केरल में मिले 24 हजार नए केस

संक्रमण के मामले में केरल और महाराष्ट्र ही सबसे खराब स्थिति में हैं। केरल में बीते दिन 24 हजार नए केस मिले। यहां इसी दौरान सिर्फ 19 हजार लोग ठीक हुए। केरल में बीते दिन 173 लोगों की मौत हुई। यहां इस समय 1.59 लाख एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में बीते दिन 4300 से अधिक नए मामले मिले। इस दौरान 4200 से अधिक लोग ठीक हुए। यहां बीते दिन 288 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में इस समय 49 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।

पॉजिटिविटी रेट कंट्रोल में

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.99% हैं।दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.10% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 30 दिनों से 3% से कम है। रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.67% हो गया है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,92,755 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,11,84,547 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल की दिक्कतें 15 सितंबर तक करें दूर, वित्त मंत्री ने Infosys CEO को दी मोहलत

EC उपचुनाव की डेट घोषित करे, ममता बनर्जी ने कहा-लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों में कटौती नहीं कर सकता आयोग

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Twisha Sharma Case: ₹20 लाख, SBI का ज्वाइंट खाता और वो कॉल...CBI चार्जशीट में बड़ा सच बेनकाब!
Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल