MP में भयानक एक्सीडेंट: स्पॉट पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर..मची-चीख पुकार

Published : Dec 01, 2021, 02:59 PM ISTUpdated : Dec 01, 2021, 03:11 PM IST
MP में भयानक एक्सीडेंट: स्पॉट पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर..मची-चीख पुकार

सार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां एक ट्रक और बस की आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

बैतूल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (betul) जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां एक ट्रक और बस की आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामने से आ रही बस को ट्रक ने रफ्तार में मारी टक्कर
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट बुधवार दोपहर बैतूल जिले के मुलताई से 10 किलोमीटर दूर नरखेड़ गांव के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही बस को टक्कर मार दी। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या 8 से भी ज्यादा बढ़ सकती है। क्योंकि जो 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती काराया है उनमें से कुछ की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर दोनों फरार हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है और वहीं कुछ के परिजनों की सूचना भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें-Haryana: Kaithal में बारातियों की कार की भीषण टक्कर, दंपती समेत 6 की मौत, 4 जख्मी, शादी वाले घर में पसरा मातम

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: दंतैल हाथियों ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला, तीन टुकड़े में मिला शव

Rajasthan Accident: सामने आईं भयावह तस्वीरें, चंद सेकेंड में जिंदा जले 12 लोग, चीख-पुकार ने रौंगटे खड़े किए

राजस्थान में भयानक हादसा: हाइवे पर बस-ट्राले की टक्कर में जिंदा जले 8 लोग, आग लगते ही हुआ बड़ा धमाका

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद