राजगढ़ की फौजी बिटिया : ITBP की ट्रेनिंग कर जब वर्दी में गांव लौटी तो हुआ ऐसा स्वागत कि छलक पड़े आंसू

Published : Mar 28, 2022, 02:42 PM ISTUpdated : Mar 28, 2022, 02:43 PM IST
राजगढ़ की फौजी बिटिया : ITBP की ट्रेनिंग कर जब वर्दी में गांव लौटी तो हुआ ऐसा स्वागत कि छलक पड़े आंसू

सार

पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी तो उमा ने कई मुसीबतें झेली, लेकिन अपने हौसले को कभी कमजोर होने नहीं दिया। उमा दूसरे के खेतों पर मजदूरी करती और पढ़ाई भी। अब मजदूर की बेटी उमा फौजी बन गई है। देश की सीमा की रखवाली करेगी।

राजगढ़ : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में जब आदिवासी बेटी ITBP की ट्रेनिंग कर गांव लौटी तो गांव वालों ने ऐसा स्वागत किया कि लोग देखते ही रह गए। बेटी फौजी की वर्दी में गांव अपने गांव गुलखेड़ी पहुंची तो ग्रामीणों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बेटी को इस तरह सामने पाकर वे खुशी से उछल पड़े। उन्होंने बेटी को साफा बांधी, उसे घोड़े पर बैठकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। बता दें कि आदिवासी समुदाय की उमा भील का सेलेक्शन ITBP में हुआ है। 

बेटी पर गर्व है
उमा 11 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर वर्दी में गांव लौटी तो परिवार सहित गांव वाले भावुक हो गए। जुलूस से पहले मुख्य मार्ग हाइवे से लेकर गांव तक और गांव में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए गए। बेटी की इस उपलब्धि को देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू झलकने लगे। उमा ने गांव वालों का शुक्रियादा किया और बोली कि वह ये पल कभी भी नहीं भूल पाएगी।

इसे भी पढ़ें-मर्दों के बीच इस बहादुर महिला से मिलिए: जो कंधे पर रखती है बंदूक, पति की मौत के बाद बन गई बीहड़ की 'शेरनी'

मैकेनिक पिता की फौजी बिटिया

उमा के पिता निराकर भील एक कार मैकेनिक हैं। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। जिसमें सबसे छोटी उमा है। घर की स्थिति अच्छी नहीं थी फिर भी बेटी ने हार नहीं मानी। 24 साल की उमा ने वो कर दिखाया जिसका गांव वालों ने कभी कल्पना ही नहीं की थी। उमा ने पांचवी तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में की। पढ़ाई में अच्छी थी तो उसका चयन पचोर के समीप नवोदय विद्यालय में हो गया। जहां से 12वीं पास होने के बाद उसका रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (RIE) भोपाल (Bhopal) में सिलेक्शन हुआ। वहां से उसने BSC, B.ed किया।

इसे भी पढ़ें-रतलाम के अब्दुल के हुनर को सलाम : दोनों हाथ नहीं, पैरों से कमाल कर जीते 11 मेडल, पढ़िए बच्चे के जज्बे की कहानी

हर रोज डेढ़ घंटे की दौड़ 

उमा ने बताया कि वह शुरू से ही सेना में जाना चाहती थी। पढ़ाई के बाद खर्चा चलाने के लिए वह दो साल आंध्र प्रदेश के स्कूल में पढ़ाया और तीन घंटे अपनी खुद की पढ़ाई भी की। हर दिन रोज स्कूल जाने से पहले में सुबह पांच बजे उठती और सीधे ग्राउंड में पहुंच जाती थी। वहां वह डेढ़ घंटे तक दौड़ लगाती थी। कड़ी मेहनत का नतीजा निकला और उसका सेलेक्शन भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल में हो गया। ITBP ज्वॉइन करने के दौरान नवोदय विद्यालय में TGT टीचर्स सिलेक्शन भी हो गया लेकिन उमा ने अपने सपने को चुना और देश सेवा की ओर बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें-19 साल की बेटी की मां बनी ब्यूटी क्वीन, जयपुर की श्वेता डाहड़ा ने जीता मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 का ताज

इसे भी पढ़ें-काश देश की हर बेटी ऐसी हो: पिता ने शादी के तोहफे में दिए 75 लाख, लेकिन बिटिया ने जो किया वो दिल छू गया...


 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mohan Yadav Vaishno Devi Visit: वैष्णो देवी से क्या सीखने पहुंचे सीएम मोहन यादव? जानिए पूरा प्लान
Twisha Sharma Case Update: CBI की 'टनल व्यू' तकनीक, ऐसे रीक्रिएट हो रहे हैं आखिरी घंटे