MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • रतलाम के अब्दुल के हुनर को सलाम : दोनों हाथ नहीं, पैरों से कमाल कर जीते 11 मेडल, पढ़िए बच्चे के जज्बे की कहानी

रतलाम के अब्दुल के हुनर को सलाम : दोनों हाथ नहीं, पैरों से कमाल कर जीते 11 मेडल, पढ़िए बच्चे के जज्बे की कहानी

उदयपुर : 15 साल के बड़े हुनरबाज अब्दुल कादिर इंदौरी...जज्बा ऐसा कि पांव-पांव में सफलता की दुनिया नाप दी। अब्दुल जब सात साल के थे तो एक हादसे में उन्होंने अपने दोनों हाथ गंवा दिए। घर-परिवार के लोग निराश थे लेकिन शायद ही किसी को अंदाजा रहा होगा कि एक दिन उनका अब्दुल अपने जज्बे से उनका नाम इतनी ऊंचाईयों पर पहुंचा देगा। अब्दुल आज स्विमिंग चैंपियन हैं। अब तक उन्होंने 11 मेडल अपने नाम किया है। अब्दुल एक बार फिर चैंपियन बनने को तैयार हैं। वे राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) पहुंचे हैं। यहां 25 मार्च से 21वां नेशनल पैरा स्विमिंग टूर्नामेंट शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट में 23 राज्यों के 400 पैरा स्विमर शामिल हो रहे हैं। टूर्नामेंट 27 मार्च तक चलेगा। उससे पहले जानिए अब्दुल कादिर इंदौरी के जज्बे की कहानी..

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 25 2022, 12:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

अब्दुल का जन्म मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) में हुआ है। उन्होंने अब तक तैराकि में तीन गोल्ड और आठ सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। एक बार फिर वे उदयपुर में चैंपियनशिप जीतने पहुंचे हैं। टूर्नामेंट शुरू हो गया है और सभी की नजरें अब्दुल कादिर इंदौरी (Abdul Qadir Indori) पर है।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

साल 2014 की बात है, उस वक्त अब्दुल की उम्र सात साल की थी और वह अपने मौसी के घर भोपाल आया था। यहां लुका छिपी खेलते वक्त वह छिपने के लिए छत पर चला गया और वहां हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। तीन महीने तक अब्दुल का अस्पताल में इलाज चला उन्होंने अपने दोनों हाथ गंवा दिए।
 

37

इसके बाद की दुनिया मानो कठिन थी। परिवार के लोग भी बच्चे के भविष्य को लेकर काफी परेशान रहते थे लेकिन यहां से अब्दुल ने अपनी नई दुनिया बनाई और उसने स्विमिंग सीखनी शुरू की। चुनौतीपूर्ण था लेकिन उनके हौसले के सामने हर बाधा छोटी सी हो गई। अब्दुल ने कभी हिम्मत नहीं हारी। तैराकी के शौक को जुनून में बदल दिया और आज उसकी दुनिया बहुत बड़ी हो गई है।

47

अब्दुल ने अब तक 11 मेडल अपने नाम किया है। पिछले साल बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में उन्‍होंने तीन गोल्ड मेडल जीते। इससे पहले 2017 में उदयपुर में चैंपियनशिप में उन्होंने XVII राष्ट्रीय पैरा तैराकी में दो स्वर्ण और एक रजत अपने नाम किया।
 

57

साल 2016 में जयपुर में चैंपियनशिप XVI राष्ट्रीय पैरा तैराकी में अब्दुल कादिर ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। वहीं 2015 में बेलगाम में आयोजित चैंपियनशिप में अपनी पहली राष्ट्रीय पैरा तैराकी में उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपने हौसले को जता दिया था।

67

अब्दुल का जज्बा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह पैरों से अपने सभी काम करता है। पैरों से ही अब्दुल लिखता है। मोबाइल, कंप्यूटर चलाना, साइकिलिंग सभी काम वह अपने पैरों से ही करता है।

77

पदकों की झड़ी लगाने वाले अब्दुल का सपना है कि वो पैरालिंपिक में जाए और देश के लिए मेडल जीते। कोच राजा राठौड़ बताते हैं कि पहली बार देखने को बाद तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन बच्चे का हौसला इतना बड़ा है कि हमने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। यह बच्चा एक दिन बहुत आगे जाएगा।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AIIMS Delhi: तारीखें बदलीं, साल गुजरते गए...13 साल तक नहीं हो पाई हार्ट सर्जरी, 15 वर्षीय तन्वी की मौत
Recommended image2
Rajasthan Viral Video: हाईवे पर क्यों खाना खा रहा था परिवार? सामने आया चौंकाने वाला सच
Recommended image3
NEET PG 2026: परीक्षा के बीच सर्वर क्रैश! छात्रों का भारी हंगामा, जानिए जयपुर सेंटर पर क्या-क्या हुआ?
Recommended image4
उदयपुर के होटल में ठहरा परिवार, चेक-आउट पर ₹5.74 लाख का बिल देख उड़े होश, जानें फिर क्या हुआ
Recommended image5
NEET की तैयारी, 450 नंबर और फिर मौत... Kota की खुशबू के मामले में पुलिस तलाश रही जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved