महाराष्ट्र को भिखारी बना देने की बात कहने वाले मंत्री के पास है इतनी प्रॉपर्टी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के जलसंधारण मंत्री तथा शिवसेना के नेता तानाजी सावंत इन दिनों चर्चा में है। विधानपरिषद के द्वारा सदस्यता पाने के बाद तुरंत मंत्रिमंडल में भी अपना स्थान पाने के बाद वे चर्चा में आए थे लेकिन उनकी सर्वधिक चर्चा तब हुई जब उन्होंने महाराष्ट्र राज्य को ही भिखारी कह डाला। लोकसभा चुनाव के दौरान सावंत ने कहा था, "मैं महाराष्ट्र को भिखारी बनाऊंगा लेकिन खुद कभी भिखारी नहीं बन सकता।" 

Asianet News Hindi | Published : Oct 6, 2019 5:58 AM IST / Updated: Oct 06 2019, 01:41 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के जलसंधारण मंत्री तथा शिवसेना के नेता तानाजी सावंत इन दिनों चर्चा में है। विधानपरिषद के द्वारा सदस्यता पाने के बाद तुरंत मंत्रिमंडल में भी अपना स्थान पाने के बाद वे चर्चा में आए थे लेकिन उनकी सर्वधिक चर्चा तब हुई जब उन्होंने महाराष्ट्र राज्य को ही भिखारी कह डाला। लोकसभा चुनाव के दौरान सावंत ने कहा था, "मैं महाराष्ट्र को भिखारी बनाऊंगा लेकिन खुद कभी भिखारी नहीं बन सकता।" 

अपने बयान पर माफी भी मांगी- 

Latest Videos

उस समय उनकी संपत्ति की भी बड़ी चर्चा हुई। सावंत केस विवादित बयान के बाद राज्य में जगह जगह उनका निषेध किया गया था, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।

 अब सावंत विधानसभा के मैदान में उतरे है। शिवसेना की ओर से उस्मानाबाद के भूम परन्दा वाशी से वे मैदान में है। 

127 करोड़ संपत्ति-

इसके लिए उन्होंने अपना शपथपत्र घोषित किया तब उनकी संपत्ति का ब्यौरा सामने आया, जो चर्चा का विषय है। उनके पास 127 करोड़ 15 लाख 83 हजार 219 रुपयों की संपत्ति हैं जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 31 लाख 73 हजार की संपत्ति हैं। 

उनकी इस संपत्ति में गाड़ियां, बैंक के शेयर्स, घर, खेतजमीन और खाली प्लाट का समावेश हैं। सावंत पर 11 करोड़ 66 लाख 45 हजार 693 रूपयों का कर्ज भी हैं। 

पराग शाह सबसे अमीर उम्मीदवार-

महाराष्ट्र राज्य में पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता का टिकट काटकर उनकी जगह लेनेवाले पराग शाह सर्वाधिक अमीर उम्मीदवार हैं।  शाह की कुल संपत्ति 500 करोड़ की हैं। मेहता की जगह पर मुम्बई के घाटकोपर पूर्व से उन्हें टिकट मिला है। फिलहाल वे मुंबई महानगर पालिका के नगरसेवक हैं। शाह के बाद राज्य में सम्पत्ति के मामले में भाजपा मुंबई अध्यक्ष और मलबार हिल से भाजपा के उम्मीदवार मंगल प्रभात लोढा दूसरे नंबर पर हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?