Published : May 15, 2025, 06:28 AM ISTUpdated : May 16, 2025, 10:37 AM IST

Hindi News Live 15 May 2025: S. Jaishankar का बड़ा बयान: कश्मीर पर सिर्फ PoK खाली कराने पर होगी बात, सिंधु जल संधि भी स्थगित

सार

राहुल गांधी 5 महीने में चौथी बार बिहार जाने वाले हैं। वहीं वक्फ कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली-NCR की हवा में धूल के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ऐसी ही बड़ी और अहम खबरों का पूरा अपडेट पाने के लिए पढ़ते रहिए Asianet Hindi।

S jaishankar

10:36 AM (IST) May 16

Rajnath Singh भुज एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना, वायुसेना के जांबाजों से करेंगे मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात के भुज दौरे पर हैं। वह नई दिल्ली से रवाना हो चुके हैं और भुज एअर फोर्स स्टेशन पहुंचकर वहां तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे। यह दौरा खास तौर पर इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद यह उनका पहला भुज दौरा है जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

 

 

11:58 PM (IST) May 15

S. Jaishankar का बड़ा बयान: कश्मीर पर सिर्फ PoK खाली कराने पर होगी बात, सिंधु जल संधि भी स्थगित

EAM Jaishankar on PoK:विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दो टूक कहा कि कश्मीर पर एकमात्र चर्चा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को खाली कराने पर होगी। भारत-पाक वार्ता आतंकवाद तक सीमित रहेगी, सिंधु जल संधि भी आतंकवाद खत्म होने तक स्थगित रहेगी।

 

Read Full Story

10:16 PM (IST) May 15

पाकिस्तान का आतंकी नेटवर्क बेनकाब: हिजबुल मुजाहिदीन ने त्राल एनकाउंटर पर किया यह दावा

भारतीय सुरक्षा बलों ने त्राल में तीन पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को मार गिराया, हिजबुल मुजाहिदीन ने जम्मू-कश्मीर में तेज़ आतंकवाद विरोधी अभियानों के बीच ज़िम्मेदारी ली।

Read Full Story

08:26 PM (IST) May 15

भारत-पाकिस्तान सीज़फायर पर ट्रंप का U turn, बोले-मैंने युद्ध विराम नहीं कराया केवल मदद की

Trump U turn on ceasefire: Operation Sindoor के बाद भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बदला बयान, कहा- "मैं नहीं कहूंगा कि मैंने मध्यस्थता की", भारत की स्थिति से हुआ मेल। जानिए क्यों ट्रंप को लेना पड़ा यू-टर्न।

Read Full Story

07:41 PM (IST) May 15

जयपुर में 4 बच्चों की एक साथ दर्दनाक मौत, मिनटों में खुशियां मातम में बदलीं

जयपुर के दूदू में एक फार्म हाउस के तालाब में नहाते समय चार युवाओं की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और एक युवक शामिल हैं, जो बकरियां चराने गए थे।
Read Full Story

07:21 PM (IST) May 15

समरिया में गोलीबारी: गर्भवती महिला की हालत गंभीर, हमलावरों की तलाश जारी

पेडुएल के पास गोलीबारी में एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल, उनके पति को हल्की चोटें आईं। सुरक्षा बल हमलावरों की तलाश में जुटे, इलाके में तनाव का माहौल।
Read Full Story

07:13 PM (IST) May 15

Operation Sindoor: भारत ने Celebi Aviation का सिक्योरिटी क्लीयरेंस किया रद्, Turkey को मिला बड़ा झटका

Operation Sindoor पर Pakistan के समर्थन में आए Turkey को भारत ने दिया करारा जवाब। 9 प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सेवाएं देने वाली Turkish कंपनी Celebi Aviation का सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द, Ministry of Civil Aviation का बड़ा फैसला।

 

Read Full Story

07:09 PM (IST) May 15

राजस्थान के टॉप आर्मी स्कूल, जहां के छात्र बनते कर्नल-मेजर, कैसे मिलता है एडमिशन

राजस्थान में कई सैनिक और आर्मी पब्लिक स्कूल हैं जो बच्चों को NDA सहित सेना में करियर के लिए तैयार करते हैं। चित्तौड़गढ़, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अलवर जैसे शहरों में स्थित ये स्कूल, कड़ी अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
Read Full Story

06:45 PM (IST) May 15

राजस्थान के किसानों को अब मिलेंगे इतने हजार रुपए, जानिए क्या करना होगा?

Rajasthan government farmers scheme : राजस्थान सरकार अलवर के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को कृषि यंत्रों की खरीद पर ₹5000 तक का अनुदान दे रही है। 2625 लाभार्थियों को इस योजना से लाभ मिलेगा, महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Read Full Story

06:43 PM (IST) May 15

दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर तुर्की कंपनी का सुरक्षा क्लीयरेंस रद्द

भारत सरकार ने दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर काम करने वाली तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी का सुरक्षा क्लीयरेंस रद्द कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में लिया गया यह फ़ैसला तत्काल प्रभाव से लागू है।
Read Full Story

06:35 PM (IST) May 15

तुर्की का पाकिस्तान को साथ देने पर आग बबुला हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बोले- बहुत बड़ा पाप किया है

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तुर्की और अज़रबैजान के सामानों के बहिष्कार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देकर "पाप" किया है।
Read Full Story

06:24 PM (IST) May 15

AI के जरिए दिखाई गई पहलगाम हमले-ऑपरेशन सिंदूर की झलक, लाल चौक पर भी नजर आया पूरा मंजर

AI द्वारा बनाया गया एक वीडियो हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाता है। इसे श्रीनगर के लाल चौक पर भी दिखाया गया।
Read Full Story

06:19 PM (IST) May 15

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 79.8% पास, जानिए लड़का-लड़की में से किसने मारी बाजी?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 79.8% छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। कुल 117 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है, जिनमें से 88 लड़कियां हैं।
Read Full Story

06:08 PM (IST) May 15

कर्नल कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मंत्री विजय शाह को लेकर याचिका की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल कुरैशी और मंत्री विजय शाह मामले में दायर याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने 'प्रचार वाली मुकदमेबाजी' से इनकार किया, क्योंकि हाईकोर्ट पहले ही मामले का संज्ञान ले चुका है।
Read Full Story

06:06 PM (IST) May 15

Shashi Tharoor ने लक्ष्मण रेखा पार किए जाने पर कहा-India-Pak विवाद पर मेरी निजी राय, कांग्रेस की आधिकारिक लाइन नहीं

Operation Sindoor के बाद India-Pak Conflict पर Shashi Tharoor ने दी सफाई, बोले- यह मेरी व्यक्तिगत राय है, Congress की आधिकारिक लाइन नहीं। Jairam Ramesh और CWC के कुछ नेताओं की आलोचना पर भी दिया जवाब।

Read Full Story

06:06 PM (IST) May 15

अमेरिका-सऊदी अरब का ऐतिहासिक रक्षा सौदा, क्या है इसके मायने?

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुआ 11.8 लाख करोड़ का रक्षा सौदा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देगा। जानें इस ऐतिहासिक समझौते के प्रमुख बिंदु और क्षेत्रीय प्रभाव।
Read Full Story

05:43 PM (IST) May 15

कर्नल पर विवादित टिप्पणी देने पर भड़की मायावती, बीजेपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री की टिप्पणी पर बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना उचित है, लेकिन देश भाजपा की कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।
Read Full Story

05:39 PM (IST) May 15

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर राजनाथ सिंह ने की IAEA के निगरानी की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के बार-बार दिए जाने वाले परमाणु खतरों के आगे भारत के न झुकने के दृढ़ रुख को रेखांकित किया और IAEA से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की निगरानी करने का आग्रह किया।
Read Full Story

05:39 PM (IST) May 15

'हम हरियाणा के जाट हैं...', दादा ने दिखाया दम तो पोते के उड़े होश, देखें मजेदार वीडियो

हरियाणा के एक बुजुर्ग ने पोते की मस्टैंग कार में ऐसा धमाल मचाया कि वीडियो वायरल हो गया। लाखों लोगों ने देखा बुजुर्ग का रोमांचक कार ड्राइविंग।
Read Full Story

05:30 PM (IST) May 15

श्री बांके बिहारी मंदिर की 5 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, वृंदावन में बनेगा कॉरिडोर

श्री बांके बिहारी मंदिर की 5 एकड़ जमीन का यूपी सरकार कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है।

Read Full Story

05:25 PM (IST) May 15

आतंक के खिलाफ भारत का वार जारी, मुठभेड़ में कई आतंकवादी ढेर, कश्मीर के IGP ने दी बड़ी जानकारी

अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कश्मीर के आईजीपी विधि कुमार बिरदी ने पुष्टि की है कि तीन आतंकवादी मारे गए हैं, और उनकी पहचान की जा रही है।
Read Full Story

05:17 PM (IST) May 15

Operation Sindoor: मारे गए आतंकवादियों को पाकिस्तान देगा मुआवजा, अजहर मसूद पाएगा 14 करोड़?

Operation Sindoor terrorists compensation: भारत के ऑपरेशन सिंदूर में जैश सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) के 14 परिजन मारे गए। अजहर खुद बगल की बिल्डिंग में छिपा था। पाकिस्तान सरकार दे सकती है 14 करोड़ रुपये का मुआवजा। जानें पूरी कहानी।

Read Full Story

04:33 PM (IST) May 15

नक्सल विरोधी अभियान में खोजी कुतिया की मौत, 200 मधुमक्खियों ने मारा डंक, मिला पदक

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में CRPF की खोजी कुतिया रोलो शहीद हो गई। मधुमक्खियों के हमले में उसकी मौत हो गई। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया।
Read Full Story

04:32 PM (IST) May 15

जोधपुर में पाकिस्तान बॉडर से मिला 3500 किलो विस्फोटक, पुलिस के देखते ही उड़े होश

India Pakistan border news : जोधपुर में एक गोदाम से 3500 किलो विस्फोटक और 750 किलो पटाखे बरामद हुए हैं। यासीन अंसारी नामक व्यक्ति गिरफ्तार, पूछताछ जारी।

Read Full Story

04:32 PM (IST) May 15

कंचा गाचीबोवली में पेड़ कटाई: SC की तेलंगाना सरकार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना सरकार को कंचा गाचीबोवली वन की बहाली पर फैसला न लेने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 23 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई है। पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी गई है।

Read Full Story

04:20 PM (IST) May 15

कौन है वो सुपरस्टार हीरोइन, जिसके पास नहीं कोई फिल्म, आखिरी बार दिखीं थीं इस मूवी में

Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित 58 साल की हो गई हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, लेकिन आज की बात करें तो उनके खाते में एक फिल्म भी नहीं हैं। बता दें कि वे आखिरी बार 2024 में फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आईं थी।

 

Read Full Story

04:04 PM (IST) May 15

Pulwama Encounter: मां बोली- बेटा सरेंडर कर जा, आमिर बोला- आर्मी को आने दो फिर...

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर से पहले आतंकी आमिर वानी ने अपनी मां और बहन से अंतिम वीडियो कॉल पर बात की। मां ने सरेंडर की गुहार लगाई लेकिन आमिर ने मना कर दिया। पुलवामा के तीनों आतंकी मारे गए।

 

Read Full Story

04:00 PM (IST) May 15

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की दोस्ती पर विवाद, खुद खिलाड़ी ने बताया सच

भारत-पाक तनाव के बीच नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम से अपनी दूरी पर सफाई दी और NC क्लासिक निमंत्रण पर सोशल मीडिया की आलोचना का जवाब दिया।

Read Full Story

03:55 PM (IST) May 15

त्राल में ड्रोन की कैद में कुछ यूं नजर आया आतंकी, सेना ने भेजा जहन्नुम में...

पुलवामा के त्राल में ड्रोन की मदद से सुरक्षाबलों ने तीन जैश आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान ड्रोन फुटेज में आतंकी इमारत में छिपे दिखाई दिए।
Read Full Story

03:45 PM (IST) May 15

डोनाल्ड ट्रम्प का एप्पल को 'मेक इन इंडिया' पर रोक का संकेत? क्या भारत को कमजोर करने की है तैयारी?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एप्पल CEO टिम कुक से भारत में कंपनी के विस्तार पर चिंता जताई है। ट्रम्प ने भारत के उच्च टैरिफ का हवाला देते हुए एप्पल को भारत में निर्माण सीमित करने का सुझाव दिया।
Read Full Story

03:43 PM (IST) May 15

'नकलची' शरीफ दोहरा न सके पीएम मोदी का आदमपुर पावर प्ले, दिखी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता

शहबाज़ शरीफ की पीएम मोदी के आदमपुर एयरबेस दौरे की नकल करने की कोशिश नाकाम रही, जिससे पाकिस्तान के क्षतिग्रस्त एयरबेस और भारत की निर्णायक सैन्य बढ़त का पता चला।

Read Full Story

03:32 PM (IST) May 15

भारत में एप्पल मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हो सकता है बंद, ट्रंप ने बनाया दबाव, भारत के खिलाफ अमेरिका की एक और चाल

US President Trump to Apple CEO Tim Cook: ट्रंप ने एप्पल की फैक्ट्रियों को भारत में लगाए जाने का विरोध करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है।

Read Full Story

03:08 PM (IST) May 15

क्यों चर्चा में है Ajay Devgn-काजोल का बेटा, क्या करता है-कहां पढ़ता है? जानें

Ajay Devgn-Kajol Son Yug: मनोरंजन जगत में एक और स्टार किड की एंट्री हो गई हैं। ये स्टार किड और कोई नहीं बल्कि अजय देवगन और काजोल का बेटा युग देवगन है। युग क्या करते हैं, कितने साल के है और कौन सी क्लास में पढ़ते हैं, आइए जानते हैं …

Read Full Story

02:53 PM (IST) May 15

श्रीनगर के लिए सभी उड़ाने बहाल: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने श्रीनगर के लिए सभी उड़ानों की बहाली की घोषणा की और लोगों से कश्मीर घाटी का दौरा करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह श्रीनगर के अधिकारियों का व्यक्तिगत रूप से अभिवादन करना चाहते थे।

Read Full Story

02:20 PM (IST) May 15

नेपाल से घुसपैठ: बांग्लादेशी नागरिक दार्जिलिंग में SSB के हत्थे चढ़ा! भारत को सकता था खतरा

दार्जिलिंग में SSB ने एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा। वह नेपाल के रास्ते आया था और सर्बिया जाने की योजना बना रहा था।
Read Full Story

01:56 PM (IST) May 15

Sanjay Dutt की वो इकलौती फिल्म, जिसके दनादन बने 4 रीमेक, 3 तो साउथ ने किए कॉपी

Sanjay Dutt Film Remake 4 Times: संजय दत्त की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द भूतनी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अब वे फिल्म हाउसफुस 5 को लेकर चर्चा में है। इसी बीच आपको संजय की उस इकलौती फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसका 4 बार बार रीमेक बना।

Read Full Story

01:20 PM (IST) May 15

1 डॉक्टर, 40 हजार में 5 घंटे की सर्जरी....और जिंदगी खत्म! डा. अनुष्का की क्लीनिक के डरवाने राज

₹40 हजार में मौत की सर्जरी! हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर इंजीनियरों की जान ले गई डॉक्टर अनुष्का तिवारी? दो मौतें, एक क्लिनिक, झूठा इलाज और गायब डॉक्टर… पुलिस अभी भी तलाश में! क्या ये मर्डर है या मेडिकल लापरवाही?

 

Read Full Story

01:19 PM (IST) May 15

भारत-तुर्की संबंधों में तनाव? ऑटोमोबाइल से सुरंग तक सभी सौदों की हो रही जांच

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के बाद तुर्की द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है। भारत सरकार अब तुर्की की कंपनियों के साथ हुए व्यापारिक समझौतों की समीक्षा कर रही है।

Read Full Story

01:17 PM (IST) May 15

राजस्थान से फिर बड़ी खबर: बॉर्डर इलाके में मिला ड्रोन, एजेंसिया अलर्ट मोड पर...

India Pakistan border in Rajasthan : राजस्थान के गंगानगर में बॉर्डर के पास एक ड्रोन मिला है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। यह ड्रोन लगभग पांच फीट लंबा है और जांच जारी है। कल रात पुलिस ने डेढ़ करोड़ की हेरोइन भी बरामद की है।

Read Full Story

12:51 PM (IST) May 15

बलूच अधिकारों की पाकिस्तान को लेकर आवाज़ बुलंद , क्या BASC का होगा उदय?

बलूच एडवोकेसी एंड स्टडी सेंटर (BASC) ने ईरान और पाकिस्तान में बलूच लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा के अपने मिशन की घोषणा की है। अध्यक्ष फारिबा बलूच ने गैरकानूनी हत्याओं, जबरन गायब होने और भेदभाव जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। 

Read Full Story