हरियाणा के एक बुजुर्ग ने पोते की मस्टैंग कार में ऐसा धमाल मचाया कि वीडियो वायरल हो गया। लाखों लोगों ने देखा बुजुर्ग का रोमांचक कार ड्राइविंग।

Viral Video: कहते हैं उम्र देखकर अंदाजा नहीं लगाना चाहिए कि सामने वाले इंसान का मिजाज कैसा है। जब बात हरियाणा के जाट की हो तो और ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इस बात को सच साबित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो हरियाणा के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपने दादा को मस्टैंग कार की चाबी देता है। अमेरिकी कार फोर्ड मस्टैंग अपनी ताकत के लिए जानी जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति मस्टैंग में सवार होते हैं और उसे बेहद रोमांचक तरीके से घुमाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे 520 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

View post on Instagram

वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर देव चहल ने शेयर किया है। उन्होंने अपनी मस्टैंग की चाबी अपने दादा को दी और कहा, अगर पोते के होते हुए दादा ने मौज न ली तो क्या किया। इसके साथ ही दादा को आराम से चलाने के लिए कहा। दादा अपने दोस्त के साथ कार में बैठे और उसे गोल-गोल घुमाने लगे। यह देख पोते के होश उड़ गए। उसने आवाज देकर रुकने के लिए कहा। दादा ने कार रोका तो पोते ने पूछा-ये क्या किया। इसपर दादा ने कहा, "हम हरियाणा के जाट हैं। जब ट्रैक्टर चलाते थे तब आगे के पहिए उठाकर दो किलोमीटर तक ले जाते थे।"