
नई दिल्ली। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को अब जमानत मिलना फिलहाल मुश्किल लग रही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले राम नवमी के शुभ दिन पर आप ने नई वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट की थीम 'आप का रामराज्य है' रखा गया है। ऐसे में इस वेबसाइट के जरिेए शायद जेल के अंदर से केजरीवाल चुनाव प्रचार करेंगे। बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी की नई वेबसाइट लॉन्च किया है।
पंजाब और दिल्ली में ‘राम राज्य का सपना साकार’
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि जनता जानती है कि दिल्ली में राज्य के सपने को आप पार्टी ने साकार कर दिखाया है। दिल्ली में पार्टी भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साथ नहीं हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा, दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐसा काम करके दिखाया जिसके बारे में न कभी दिल्ली की जनता ने सोचा था और न कभी देश भर के अन्य राज्यों ने कभी सोचा था।
पढ़ें अरविंद केजरीवाल की जगह उनकी पत्नी करेंगी चुनाव प्रचार, भाजपा को उसके गढ़ में देंगी चुनौती
भगवान राम को भी करना पड़ा था संघर्ष
संजय सिंह ने कहा कि रामराज्य की स्थापना के लिए तो भगवान राम को भी काफी संघर्ष करना पड़ा था। जैसे में दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए केजरीवाल ने किया था। लेकिन आज उन्हें भी इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। दिल्ली की जनता की चुनी हुई सरकार को भी दिल्ली में प्रताड़ित किया जा रहा है। ईडी और केंद्र सरकार की मिलीभगत से केजरीवाल को झूठे केस में फंसाया जा रहा है।
वेबसाइट के जरिए अपनी बात पहुंचाएंगे
आम आदमी पार्टी के नेता और सीएम केजरीवाल अपनी बातों को आपका रामराज्य वेबसाइट के जरिए जनता तक पहुंचाएंगे। जनता aapkaramrajya.com पर आप की ओर से किए गए कार्यों को देख सकती है। आप सरकार ने दिल्ली के लिए क्या किया। मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, सड़क, बेहतर शिक्षा, इलाज सुविधा आदि की व्यवस्था जो बनाई है, उसके बारे में जनता को वेबसाइट के जरिए बताया जाएगा।
वेबसाइट लॉन्च
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.