दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगी। आप ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है। 

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 हो रहे हैं। इस बीच दिल्ली और पंजाब में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के बड़े नेता जेल में बंद है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच आप ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से गुजरात में चुनाव प्रचार कराने का फैसला किया है। सुनीता भाजपा को उनके गढ़ गुजरात में चुनौती देंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप की ओर से गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम हैं। इसके साथ ही लिस्ट में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के भी नाम हैं। ये दोनों भी जेल में हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Scroll to load tweet…

आप ने हरभजन सिंह को नहीं बनाया गुजरात में स्टार प्रचारक

गुजरात के लिए आप के स्टार प्रचारकों में आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और संदीप पाठक के नाम भी हैं। आप के राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल का नाम लिस्ट में नहीं है। हरभजन इन दिनों आईपीएल के लिए कमेंट्री कर रहे हैं।

21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे अरविंद केजरीवाल

ईडी (Enforcement Directorate) ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उन्हें दिल्ली आवकारी नीति केस में हुई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बाद में सीबीआई ने जेल से ही केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। सीबीआई दिल्ली आवकारी नीति मामले की जांच कर रही है। केजरीवाल वर्तमान में न्यायीक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें- ईवीएम पर्चियों की क्रॉस चेकिंग पर सुनवाई: सु्प्रीम कोर्ट ने छेड़छाड़ रोकने पर मांगा सुझाव तो प्रशांत भूषण ने की यह मांग

गुजरात में है लोकसभा की 26 सीटें

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। आप ने यहां विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। आप इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में दो सीट (भरूच और भावनगर) पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप ने भरूच से चैतर वसावा और भावनगर से उमेश मकवाना को मैदान में उतारा है। गुजरात में लोकसभा चुनाव 7 मई को एक ही चरण में होंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है।

यह भी पढ़ें- TMC ने राम नवमी की शोभा यात्रा रोकने की पूरी कोशिश की, घुसपैठियों को लीज पर दिया बंगाल: नरेंद्र मोदी