फिल्मी सितारों को चुनावी मैदान में उतार सकती है BJP, मंडी से कंगना, चांदनी चौक से अक्षय को टिकट संभव

Published : Mar 02, 2024, 01:41 PM ISTUpdated : Mar 04, 2024, 05:21 PM IST
Akshay Kumar Kangana

सार

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में भाजपा फिल्मी सितारों को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी चांदनी चौक से अक्षय कुमार और मंडी से कंगना रनौत को टिकट दे सकती है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) के लिए उम्मीदवारों के नाम तक करने के लिए गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जल्द ही 100 से अधिक उम्मीदवारों के नाम वाली पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की योजना फिल्मी सितारों को चुनावी मैदान में उतारने की है। अक्षय कुमार और कंगना रनौत को पार्टी टिकट दे सकती है। अक्षय को दिल्ली के चांदनी चौक और कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा की पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं के नाम होने की उम्मीद है। गुरुवार रात करीब 11 बजे भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई थी जो शुक्रवार अहले सुबह करीब 4 बजे तक चली। इस दौरान 250 से अधिक सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया।

भाजपा ने रहा है 370 सीटें जीतने का लक्ष्य

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का फोकस हिंदी भाषी राज्यों के साथ ही दक्षिण के राज्यों पर भी है। लोकसभा चुनाव 543 सीटों पर होते हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली थी। 370 का लक्ष्य पाने के लिए भाजपा को यूपी में अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। 2019 में यहां पार्टी को 62 सीटें मिली थीं। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यूपी के उम्मीदवारों पर खास चर्चा की गई। यूपी की करीब 50 सीटों पर पार्टी का अधिक ध्यान है।

यह भी पढ़ें- Explained: App से लेकर सर्वे तक, जानें कैसे भाजपा कर रही लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय

60-70 वर्तमान सांसदों के कट सकते हैं टिकट

भाजपा इस बार अपने 60-72 सांसदों के टिकट काट सकती है। पार्टी द्वारा सांसदों के कामकाज के बारे में पिछले करीब दो साल से जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए नमो ऐप से लेकर सर्वे तक, कई स्रोत से जानकारी ली गई है। पता लगाया गया है कि सांसद अपने क्षेत्र में कितना काम करते हैं और उनकी कितनी लोकप्रियता है। पार्टी द्वारा टिकट देने के लिए कई लेयर वाली लंबी प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले गौतम गंभीर का बड़ा फैसला, नहीं लेंगे टिकट, जेपी नड्डा से बोले पॉलिटिकल ड्यूटी से करें मुक्त

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?