कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में दलित लीडर मुकुल वासनिक का नाम भी आया सामने, जी-23 नेता रहे हैं सबसे युवा सांसद

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे थे। लेकिन राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए ड्रामे के बाद गहलोत की छवि शीर्ष नेतृत्व की नजर में थोड़ी खराब हुई। हालांकि, इस पूरे ड्रामे के बाद अशोक गहलोत ने गुरुवार को खुद को अध्यक्ष पद की दौड़ से खुद को पीछे कर लिया।

Dheerendra Gopal | Published : Sep 29, 2022 3:23 PM IST / Updated: Sep 30 2022, 12:59 AM IST

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक के बाद एक चेहरे सामने आ रहे हैं। अशोक गहलोत के पीछे हटने के बाद कांग्रेस में मुकुल वासनिक के नाम की चर्चा तेज हो गई है। शशि थरूर की तरह मुकुल वासनिक भी जी-23 नेताओं में शुमार रहे जिन्होंने टॉप लीडरशिप की क्षमता पर सवाल उठाए थे। हालांकि, लेटर लिखने के कुछ ही दिनों बाद वासनिक ने ग्रुप छोड़ दिया था। कांग्रेस नेतृत्व ने भी मुकुल वासनिक पर भरोसा किया और उनको महासचिव बनाए रखने के अलावा इस बार राज्यसभा में भेजा है।

अशोक गहलोत सबसे आगे थे...

Latest Videos

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे थे। लेकिन राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए ड्रामे के बाद गहलोत की छवि शीर्ष नेतृत्व की नजर में थोड़ी खराब हुई। हालांकि, इस पूरे ड्रामे के बाद अशोक गहलोत ने गुरुवार को खुद को अध्यक्ष पद की दौड़ से खुद को पीछे कर लिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर भी सोनिया गांधी को निर्णय लेने के लिए अधिकार दिया। 

मुकुल वासनिक महाराष्ट्र के दलित लीडर

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक पुराने कांग्रेसी परिवार से हैं। वह राज्यसभा सांसद हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व दलित नेता रहे बालकृष्ण वासनिक के सुपुत्र हैं। गांधी परिवार के करीबियों में गिनती होती रही है। 63 वर्षीय वासनिक विवादों से दूर रहने वाले नेता हैं। देश के सबसे युवा सांसदों में से एक रहे वासनिक, नरसिम्हा राव सरकार में खेल, युवा मामलों और संसदीय मामलों के मंत्री रहे हैं। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में वह केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थे।

सूत्रों के अनुसार वासनिक के नाम पर कई दिनों से मंथन हो रहा है। एके एंटोनी उनके साथ एक मीटिंग कर चुके हैं। अशोक गहलोत से भी वासनिक के बातचीत करने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन का आखिरी दिन है। 

शशि थरूर व दिग्विजय सिंह भी दौड़ में...

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सबसे पहले अपनी प्रत्याशिता का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने पर्चा दाखिला भी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं। उन्होंने भी दावेदारी की है। जबकि वासनिक को लेकर अभी भी कयासों का दौर है। 

यह भी पढ़ें:

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी गुरुग्राम में होगा विकसित, शारजाह के 5 गुना होगा अरावली रेंज में बनने वाला Park

बेंगलुरू शहर में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, 120 मिनट की यात्रा अब महज 15 मिनट में, शिरडी में भी कंपनी की सर्विस

पाकिस्तान से उठी आवाज, शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत-पाकिस्तान दें सर्वोच्च सम्मान, पाक में नाम पर हो सड़

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts