देश में कोरोनाः अब तक 784 की मौत; कुल 24774 केस, इसके आधे सिर्फ महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि अब तक 780 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना के संक्रमण से अब तक 5496 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1752 कोरोना मरीज मिले हैं। यह एक दिन में मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2020 2:53 AM IST / Updated: Apr 27 2020, 10:07 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हजार के पार पहुंच गई है। अब तक 784 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से अब तक 5547 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि खास बात है कि कुल कोरोना संक्रमित केसों में 50% यानी आधे मामले महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु से सामने आए हैं। 

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1752 कोरोना मरीज मिले हैं। यह एक दिन में मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। अब तक 4748 मरीज स्वस्थ हुए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 20.57 फीसदी हो गया, जो सबसे ज्यादा है। इधर, गुजरात में सशस्त्र बलों में संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। वड़ोदरा में सेना के 4 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी मिलिट्री स्टेशन में ट्रेनिंग ले रहे थे। इन्हें इलाज के लिए एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CRPF के 9 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली में भी सीआरपीएफ के 9 जवान संक्रमित पाए गए हैं। इनके सम्पर्क में आए 50 जवानों को क्वारंटाइन किया गया है। दिल्ली में ड्यूटी के दौरान इनके संक्रमित होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस का एक एएसआई भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके तीन साथियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। 

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 390 नए केस 

शुक्रवार को महाराष्ट्र में 390, गुजरात में 191, दिल्ली में 138, तमिलनाडु में 72, उत्तरप्रदेश में 111, राजस्थान में 44, बिहार में 53 और ओडिशा में एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। 

तमिलनाडु में सख्त लॉकडाउन 

तमिलनाडु में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ई.पलानीस्वामी ने पांच शहरों में पूरी तरह लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर में 26 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल की रात 9 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। सालेम और त्रिरुपुर में 26 अप्रैल सुबह 6 बजे से लॉकडाउन लागू होगा। हालांकि, यहां यह मियाद 28 अप्रैल की रात 9 बजे तक ही रहेगी। 

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों का हाल....

महाराष्ट्र- राज्य में पिछले 24 घंटे में 394 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 18 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक 301 संक्रमितों की जान जा चुकी है। वहीं, शुक्रवार को 117 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर वापस अपने घर गए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 957 हो गई। जबकि राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 6817 तक पहुंच गई है। 

मध्यप्रदेश- प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1846 तक पहुंच गई है। 92 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 159 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 9 मरीजों ने दम तोड़ा है।मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 1029 है जबकि 55 मरीजों की मौत हुई। वहीं, भोपाल में कोरोना संक्रमण के 360 केस हैं।

दिल्ली- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 138 नए केस सामने आए। शुक्रवार को यहां 3 मरीजों की मौत हुई। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया। 857 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 2514 हो गई है। 

गुजरात- बीते 24 घंटे में 191 मरीज मिले हैं जबकि 15 की मौत हुई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 127 हो गया। कुल संक्रमित मरीजों में से 29 वेंटिलेटर पर हैं जबकि 2394 स्थिर हैं। 265 मरीज ठीक हो गए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 2815 हो गई है। 

राजस्थान- शुक्रवार को 70 कोरोना पॉजिटिव केस आए। जयपुर से 13, कोटा से 18, झालावाड़ से 5 और भरतपुर में 1 मरीज मिला। राज्य में 53 दिनों में मरीजों की संख्या दो हजार के पार हो गई है। पहला केस 3 मार्च को जयपुर में सामने आया था। एक अप्रैल तक राज्य में सिर्फ 120 मरीज थे। प्रदेश में मरीजों की संख्या 2034 हो गई है। 493 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- शुक्रवार को 111 मरीज मिले। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1621 हो गई है। 25 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 226 लोग ठीक हो चुके हैं। उधर, राज्य सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए निजी लैब से कोरोना टेस्ट करवाने की फीस को दो भागों में बांट दिया है। मरीज को पहले टेस्ट के 1500 रुपए और उसमें पॉजिटिव आने पर कन्फर्म टेस्ट के 3000 रुपए देने होंगे। अगर कोई पहले टेस्ट में ही निगेटिव आए तो सिर्फ 1500 रुपए देने होंगे। आईसीएमआर ने दोनों टेस्ट की फीस 4500 रुपए तय की है।

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र68175559957301
दिल्ली2514160485753
मध्यप्रदेश1846154421092
तमिलनाडु175586786622
राजस्थान2061153549333
गुजरात28152423265127
उत्तर प्रदेश1778150424826
तेलंगाना98366729125
आंध्र प्रदेश101681417131
केरल45011633103
कर्नाटक47430415218
जम्मू-कश्मीर45434010905
पश्चिम बंगाल57145010318
हरियाणा2809118603
पंजाब2982117017
बिहार2231774402
ओडिशा94603301
उत्तराखंड482325-
हिमाचल प्रदेश40201802
छत्तीसगढ़360630-
असम36161901
झारखंड59480803
चंडीगढ़271215-
लद्दाख180216-
अंडमान निकोबार 291811-
मेघालय1211-01
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी070304-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा020002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL24,77418,4435,547784

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!