कोरोना अपडेट्स@10 अप्रैल: देश में 6700 संक्रमित, एक दिन में रिकॉर्ड 809 केस मिले; अब तक 227 की मौत

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक संक्रमण के 6700 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 227 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 809 केस सामने आए हैं। वहीं, 46 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 10, 2020 2:16 AM IST / Updated: Apr 10 2020, 12:16 PM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक संक्रमण के 6700 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 227 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 809 केस सामने आए हैं। वहीं, 46 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में अब तक 635 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां संक्रमण के 1364 केस मिले हैं। वहीं, अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अपडेट्स

मुंबई के धारावी में 5 और संक्रमित मिले हैं। इनमें से 2 निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Latest Videos

- उप्र में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 390 लोगों का सैंपल हुआ। इसमें से 5 पॉजिटिव पाए गए हैं। 

- गुरुग्राम में 9 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया। 

- गुड फ्राइडे पर देश के सभी राज्यों में सभी चर्चें बंद।


राज्यों के हाल

महाराष्ट्र: भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 25 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1364 पहुंच गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 98 है। 125 लोग ठीक हो चुके हैं। 

तमिलनाडु: तमिलनाडु में कोरोना के 834 मामले सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 96 नए केस मिले। तमिलनाडु में 8 लोगों की अब तक मौत हुई है। 27 लोग ठीक हो चुके हैं। 

दिल्ली: संक्रमण के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर हैं। यहां 24 घंटे में  51 नए केस मिले हैं। दिल्ली में अब तक कुल 720 केस मिले हैं। वहीं, 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में जामा मस्जिद इलाके में ड्रोन से लोगों पर नजर रखी जा रही है। जिससे लोग घर पर रहें।

राजस्थान: राजस्थान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 80 नए केस मिले हैं। यहां संक्रमण के कुल 463 मामले हो गए हैं। 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 60 लोग ठीक हुए हैं। 

मध्यप्रदेश: गुरुवार को मध्यप्रदेश में 70 नए केस मिले हैं। अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में अब तक संक्रमण के 411 केस सामने आए हैं। 25 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर है। इंदौर में पिछले 24 घंटे में 22 नए केस सामने आए हैं। इंदौर में अब तक संक्रमण के कुल 235 केस सामने आए हैं। वहीं, 23 लोगोंं की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 410 मामले सामने आए हैं। यहां 4 लोगों की मौत हुई है। 31 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र1364114112598
केरल3572589702
कर्नाटक1971613006
गुजरात2622182618
उत्तरप्रदेश4103753104
तेलंगाना4714144512
राजस्थान4634006003
दिल्ली7206832512
हरियाणा1701363202
पंजाब1301021810
तमिलनाडु8347992708
मध्यप्रदेश4113532533
लद्दाख140410-
जम्मू-कश्मीर1841740604
आंध्र प्रदेश3633481005
पश्चिम बंगाल103821605
चंडीगढ़181107-
छत्तीसगढ़180909-
उत्तराखंड353005-
बिहार58421501
गोवा0707--
हिमाचल प्रदेश28240202
ओडिशा44410201
मणिपुर020101-
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 1111--
झारखंड1312-01
पुदुचेरी050401-
दादरा-नगर हवेली0101--
त्रिपुरा0101--
अरूणाचल प्रदेश0101--
असम2929--
TOTAL67255863635227

 

आंकड़े- https://www.covid19india.org/ से 

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev