देश में कोरोनाः अब तक 1.6 लाख मरीज, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6148 नए केस; भारत में 1 लाख लोगों पर 0.2 मौतें

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 475 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 6148 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 3032 लोग ठीक हुए हैं। जबकि अब 146 लोगों की जान गई है। जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 3302 हो गई है। भारत में प्रति एक लाख आबादी पर 0.2 मौतें हो रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 20, 2020 2:46 AM IST / Updated: May 20 2020, 10:02 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 475 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 6148 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। अकेले महाराष्ट्र में 2078 मरीज बढ़े। राज्य में लगातार चौथे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके अलावा तमिलनाडु में 688, दिल्ली में 500, गुजरात में 395, राजस्थान में 338, उत्तरप्रदेश में 321, मध्यप्रदेश में 229 मरीज मिले। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 42 हजार 309 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 3032 लोग ठीक हुए हैं। जबकि अब 146 लोगों की जान गई है। जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 3302 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि दुनिया में प्रति एक लाख आबादी पर 60 और भारत में सिर्फ 7.1 कोरोना मरीज हैं। वहीं, अमेरिका में एक लाख की आबादी पर 431, ब्रिटेन में 494 और इटली में 372 मरीज हैं।

भारत में 1 लाख की आबादी पर 0.2 मौतें

कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले में भी भारत की स्थिति दुनिया के बाकी देशों से बेहतर है। यहां प्रति एक लाख आबादी पर 0.2 मौतें हो रही हैं, जबकि दुनिया में इतनी ही आबादी पर 4.1 मौतें हो रही है। एक लाख आबादी पर सबसे ज्यादा 59.2 मौतें स्पेन में हुई। यहां अब तक 27 हजार 650 लोग दम तोड़ चुके हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल

महाराष्ट्र- राज्य में पिछले 24 घंटे में 2078 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 4 दिनों से राज्य में 2 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही सरकार कोरोना मरीजों के इलाज के लिए राज्य के निजी अस्पतालों के 80% बेड अपने नियंत्रण में लेगी। वहीं, 17 हजार डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती होगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  इधर, मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 1202 कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। यहां अब तक 37 हजार 136 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं, जिसमें 1325 लोगों की जान जा चुकी है। 
 
मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 5465 हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 229 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में 72, खंडवा में 21, बुरहानपुर में 42 और भोपाल में 16 केस हैं। राज्य के उज्जैन, इंदौर, भोपाल, बुरहानपुर, जबलपुर, खंडवा और देवास नगर निगमों में शराब की बिक्री अगले आदेश तक नहीं होगी। वहीं, मंदसौर, नीमच, धार और कुक्षी में भी शराब दुकानें बंद रहेंगी। बाकी जिलों में बुधवार से शराब दुकानें खुलेंगी। राज्य में कोरोना शिकार 258 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2631 लोग ठीक भी हो चुके हैं।  

उत्तरप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4926 हो गई है। यहां मंगलवार को 321 संक्रमित मिले। राज्य में कुल संक्रमितों में से 1885 का इलाज चल रहा है। 2918 ठीक हो चुके हैं, जबकि 123 की मौत हो चुकी हैं। 

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10554 हो गई है। यहां मंगलवार को 500 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 265 मरीज ठीक हुए और 6 की मौत हुई। यहां अब तक 4750 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 166 लोगों की जान जा चुकी है। 

राजस्थान- यहां पिछले 24 घंटे में 338 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा 87 मरीज डूंगरपुर में मिले, पाली में 77, जयपुर और बाड़मेर में में 17-17, नागौर में 16, उदयपुर में 13, जबकि अजमेर, झालावाड़, चूरू, दौसा, अलवर और धौलपुर में 1-1 मरीज मिला। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5845 हो गई है, जिसमें 143 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सब के बीच 3337 मरीज कोरोना को हराकर घर लौट गए हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र371362617296391325
दिल्ली1055456384750166
मध्यप्रदेश546525762631258
तमिलनाडु124487468489585
राजस्थान584526653337143
गुजरात1214163795043719
उत्तर प्रदेश492618852918123
तेलंगाना1634585101138
आंध्र प्रदेश2489816162152
केरल64314249704
कर्नाटक139581154340
जम्मू-कश्मीर131765364717
पश्चिम बंगाल296116371074250
हरियाणा96432362714
पंजाब2002322164238
बिहार151999351709
ओडिशा97866630705
उत्तराखंड111585201
हिमाचल प्रदेश92384704
छत्तीसगढ़10041590
असम1581104204
झारखंड24811812703
चंडीगढ़1991395703
लद्दाख43043-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय13-1201
गोवा463907-
पुड्डुचेरी221210-
मणिपुर070502-
त्रिपुरा16953116-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली01-01-
TOTAL1,06,47560,85842,3093,302

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!