देश में कोरोनाः अब तक 63 हजार केस, 24 घंटे में ITBP के 56 जवान संक्रमित मिले; सभी मामले दिल्ली में

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 63 हजार 420 हो गई है। अब तक 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमण के शिकार 19 हजार 428 लोग ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में रिकवरी रेट 30 फीसदी से ऊपर है। 

Asianet News Hindi | Published : May 10, 2020 2:38 AM IST / Updated: May 10 2020, 07:38 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 63 हजार 420 हो गई है। रविवार को शाम 5 बजे तक 555 नए मरीज मिले। जबकि इलाज के दौरान 8 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1165, गुजरात में 394, मध्यप्रदेश में 116, तमिलनाडु में 526, उत्तरप्रदेश में 159, राजस्थान में 129, प. बंगाल में 108, पंजाब में 31 समेत 2894 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। देश में अब तक 2101 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमण के शिकार 19 हजार 301 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 59 हजार 662 संक्रमित हैं। 39 हजार 834 का इलाज चल रहा है। 17 हजार 846 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है।

24 घंटे में आईटीबीपी के 56 जवान संक्रमित मिले
उधर, 24 घंटे में आईटीबीपी के 56 जवान संक्रमित मिले हैं। सभी मामले दिल्ली में मिले। अब तक आईटीबीपी के 156 जवान संक्रमित हो चुके हैं।

डॉ. हर्षवर्धन बोले- मृत्यु दर अभी भी 3.3 %

पिछले 3 दिन का हमारा डबलिंग रेट 12 दिन है, हमारा रिक्वरी रेट देश में 30% के ऊपर पहुंच गया है, 60,000 में से करीब 20,000 मरीज़ ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में मृत्यु दर अभी भी 3.3% है। हमने फैसला किया है कि10 प्रांतों में केंद्र की स्पेशल टीम को भेजेंगे, वहां की राज्य सरकारों की मदद करने और स्थिति का गहराई से आंकलन करने के लिए। ये राज्य हैं तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,गुजरात,UP,राजस्थान, MP,पंजाब,WB। महाराष्ट्र में हम पहले ही टीम भेज चुके हैं। 

देशभर में अर्धसैनिक बलों में 600 से अधिक संक्रमित 

शनिवार को सीआरपीएफ के 62, बीएसएफ के 35, सीआईएसएफ के 13 और आईटीबीपी के 6 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई। देशभर में अर्धसैनिक बलों में 600 से ज्यादा संक्रमित केस हैं, इनमें 96% सिर्फ दिल्ली में हैं।आईटीबीपी में अब तक संक्रमित मिले सभी 100 जवान दिल्ली में हैं। वहीं, बीएसएफ में 250 से ज्यादा, सीआरपीएफ के 234, सीआईएसएफ के 48 जवान पॉजिटिव मिल चुके हैं।

कोरोना अपडेट्स-

प्रभावित राज्यों का हाल- 

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को बताया कि विभाग के 786 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 703 का इलाज चल रहा है। 76 ठीक हो चुके हैं और 7 की मौत हुई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले की 200 घटनाएं हुई हैं। इन मामलों में 732 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 20228 हो गई है। जबकि यहां अब तक 779 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3457 हो गई है। यहां रविवार को भोपाल में 20 नए मामले सामने आए। इनमें भाजपा के पूर्व विधायक और अब कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा भी शामिल हैं। भोपाल में संक्रमितों की संख्या 724 हो गई है। इधर, शहर में जहांगीराबाद अब प्रदेश का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां 165 संक्रमित हैं। जबकि अब तक 211 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही यहां संक्रमण के शिकार 1480 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में शनिवार को 166 नए मामले सामने आए। आगरा में सबसे ज्यादा 743 संक्रमित हैं। बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में 79 संक्रमित हैं, इनमें सबसे ज्यादा जालौन में 30 मरीज हैं। राज्य में अब तक 1499 मरीज ठीक हो चुके हैं और 74 की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3373 हो गई है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र20228156493800779
दिल्ली69234781206973
मध्यप्रदेश345717661480211
तमिलनाडु65354667182444
राजस्थान374114582176107
गुजरात779752342091472
उत्तर प्रदेश33731800149974
तेलंगाना116338275130
आंध्र प्रदेश1980101092545
केरल5061748504
कर्नाटक84741040531
जम्मू-कश्मीर83645936809
पश्चिम बंगाल17861243372171
हरियाणा69539529109
पंजाब1762157415731
बिहार62930631805
ओडिशा3522816803
उत्तराखंड67204601
हिमाचल प्रदेश52113503
छत्तीसगढ़59104900
असम62263501
झारखंड156757803
चंडीगढ़1691432402
लद्दाख422418-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय13021001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी100208-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा13513302-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली0101--
TOTAL63,42041,87919,4282,109

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!