देश में कोरोनाः बढ़ी रफ्तार 85 हजार से अधिक केस, 24 घंटे में 2736 नए मरीज; अब तक 30 हजार लोग हुए ठीक

देश में पिछले 24 घंटे में 3736 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या 85 हजार 784 हो गई है। अब तक 2753 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 30 हजार 258 लोग ठीक भी हो चुके हैं। मिजोरम सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है।

Asianet News Hindi | Published : May 16, 2020 3:02 AM IST / Updated: May 16 2020, 08:52 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3736 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या 85 हजार 784 हो गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 1576, तमिलनाडु में 434, दिल्ली में 425, गुजरात में 340, राजस्थान में 213, मध्यप्रदेश में 169, उत्तरप्रदेश में 155, आंध्रप्रदेश में 102, प. बंगाल में 84, केरल में 16 समेत 3736 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। देश में अब तक 2753 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 30 हजार 258 लोग कोरोना को हरा कर ठीक भी हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 81 हजार 970 संक्रमित हैं। 51 हजार 401 का इलाज चल रहा है। 27 हजार 920 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2649 की मौत हुई है।

मिजोरम में 31 मई तक लॉकडाउन 

मिजोरम सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है। हालांकि, अभी पूरा मिजोरम ग्रीन जोन में है। बिहार ने भी केंद्र से अपील की है कि लॉकडाउन इस महीने के अंत तक बढ़ाया जाए। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अगले 2-3 महीने तक राज्यों की सीमाएं बंद रखी जाएं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने दावा किया है कि हैदराबाद के 4 जोन को छोड़कर राज्य कोरोना से मुक्त हो चुका है।

79% संक्रमित देश के 30 नगरीय निकायों में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि देश में संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़कर 34.06% हो गया। लॉकडाउन के बाद केस के दोगुना होने की दर 3.4 दिन बढ़ गई। पिछले हफ्ते यह 12.9 दिन थी। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोरोना से मृत्यु दर 6.92% है, भारत में यह 3.23% है। कुल संक्रमितों में से 79% देश के 30 नगरीय निकायों में हैं। सिर्फ 2% मरीज यानी 1559 ही आईसीयू में हैं।

कोरोना अपडेट्स- 

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल- 

महाराष्ट्र-  राज्य में शुक्रवार को 1576 कोरोना मरीज मिले। अकेले मुंबई में 933 नए मामले सामने आए। हॉट स्पॉट धारावी में 84 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यहां 53 मौतें हो चुकी हैं। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव जैसे हॉट स्पॉट इलाकों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में अब कोरोना से हर 2 दिनों में करीब 100 मौतें हो रही हैं। यहां अब तक 1068 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि अब तक 29100 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। इस दौरान 6564 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

दिल्ली- यहां शुक्रवार को संक्रमण के 425 मामले सामने आए। उधर, दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार को लॉकडाउन के स्वरूप पर 5 लाख से ज्यादा सुझाव दिए हैं। इनमें मास्क पहनना अनिवार्य करने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने पर जोर दिया गया है। लोगों ने सीमित क्षमता के साथ बसों और मेट्रो की आवाजाही शुरू करने और 25% या 50% मॉल खोलने का भी सुझाव दिया है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 8895 हो गई है। जबकि अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राजस्थान- यहां पिछले 24 घंटे में 213 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें कोटा में 48, उदयपुर में 38, जोधुपर में 31, जयपुर में 23, पाली में 13, चित्तौड़गढ़ में 9, बीएसएफ कैम्प में 6, जालोर में 5, राजसमंद और सीकर में 3-3, अजमेर, जैसलमेर और चूरू में 2-2 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में 2729 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 4747 हो गई है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4595 हो गई है। जबकि  यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 169 नए मामले सामने आए हैं। इनमें इंदौर के 61, भोपाल के 26, बुरहानपुर के 27, उज्जैन के 10, जबलपुर के 11 और धार के 7 नए मरीज शामिल हैं। प्रदेश में 18 मई से लॉकडाउन फेज-4 शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह 31 मई तक जारी रह सकता है। इस दौरान बाजारों को ऑड और ईवन के फॉर्मूले पर खोलने की तैयारी है। राज्य में अबतक 293 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2883 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4057 हो गई है।  यहां पिछले 24 घंटे में 155 संक्रमित मिले। इनमें हापुड़ के 10, आगरा और मेरठ के 9-9, लखनऊ के 5 और गौतमबुद्धनगर के 4 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 2165 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इधर, लॉकडाउन के बीच संत शेाभन सरकार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 4200 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4057 है। जबकि अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र291002146865641068
दिल्ली889552543518123
मध्यप्रदेश459520732283239
तमिलनाडु101087438259971
राजस्थान474718932729125
गुजरात993252914035606
उत्तर प्रदेश40571797216595
तेलंगाना145446195934
आंध्र प्रदेश23071007125248
केरल5778049304
कर्नाटक105653948036
जम्मू-कश्मीर101348951311
पश्चिम बंगाल24611407829225
हरियाणा85437746413
पंजाब1932159530532
बिहार103357345307
ओडिशा67250316603
उत्तराखंड82305101
हिमाचल प्रदेश75343503
छत्तीसगढ़6004560
असम90464102
झारखंड2111119703
चंडीगढ़1911484003
लद्दाख431924-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय13011101
गोवा150807-
पुड्डुचेरी160709-
मणिपुर030102-
त्रिपुरा15611442-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली01-01-
TOTAL8578452768302582753

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!