महाराष्ट्र में एक दिन में 72 संक्रमित मिले, कुल केस 302 हुए; देश में अब तक 47 मौतें

देशभर के 27 राज्यों में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में संक्रमण के मामले 1400 के पार पहुंच गए हैं। इसमें से 47 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जबकि 138 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन का मंगलवार को 7 वां दिन है। तेलंगाना में निजामुद्दीन स्थित जामात से लौटें लोगों में से 6 लोगों की मौत हुई है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2020 1:57 AM IST / Updated: Mar 31 2020, 06:53 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1417 हो गई है। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 47 हो गया है। पश्चिम बंगाल में एक शख्स की मौत हुई है। जिससे यहां मौत का आंकड़ा 3 हो गया है। जबकि केरल में भी एक शख्स ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद यहां यह दूसरी मौत है। इस बीच तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस के कारण हुई नई मौतों का खुलासा किया है। तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस के कारण हुई 8 मौतों की जानकारी दी है। सरकार का कहना है कि दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 8 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने बताया कि सभी 8 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई। 

अंडमान में कोरोना वायरस के 10 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।  संक्रमित पाए गए लोगों में से 9 दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी जमात के सेंटर (मरकज) से लौटे थे। बताया जा रहा है कि 10 वीं संक्रमित महिला है, जो इनमें से किसी एक मरीज की पत्नी है। ये सभी 9 लोग 24 मार्च को अलग-अलग फ्लाइट से अंडमान पहुंचे थे। पूछताछ में इन सबने पुलिस को बताया कि ये निजामुद्दीन स्थित मरकज आए थे। 

मुंबई में तीन नर्सों को किया गया क्वारंटाइन 

महाराष्ट्र में मंगलवार को 72 लोग पॉजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण के कुल 302 केस हो गए हैं। इनमें से अकेले 59 मुंबई में मिले। मुंबई के दो निजी अस्पतालों में तैनात 3 नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक नर्स जसलोक हॉस्पिटल की है जबकि दो वोकहर्ड्ट हॉस्पिटल की है। जानकारी के मुताबिक तीनों नर्से हॉस्पिटल एडमिट मरीज का उपचार कर रही थीं। इस दौरान संपर्क में आने से ये तीनों भी कोरोना के संक्रमण की शिकार हुईं हैं। वोकहर्ड्ट हॉस्पिटल की दोनों नर्स 70 साल के बुजुर्ग का इलाज कर रही थी जो हार्ट अटैक की बीमारी से जूझ रहा था। इस दौरान मरीज के अंदर कोई लक्षण नहीं दिखे, लेकिन कुछ दिनों से उसे बुखार था। इससे पहले एक डॉक्टर भी कोरोना का शिकार हुआ था, हालांकि पिछले दिनों उसकी मौत हो गई है थी। 

मध्यप्रदेश में 19 नए मरीज 

मध्यप्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 19 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में इंदौर में 17 और नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 2 अन्य मरीज पाए गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 66 हो गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने 17 नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। जिसके बाद यहां भी मरीजों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। मंगलवार दोपहर तक पूरे देश में मरीजों की संख्या 1417 पहुंच गई है।  

मरकज में थे 2 हजार लोग 

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मकरज में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए 2 हजार से अधिक मुस्लिम ठहरे हुए थे। पुलिस ने  मरकज को खाली करा दिया है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इस दौरान 24 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

सोमवार को हुई सबसे अधिक 16 मौतें हुई 

देश में कोरोना वायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 47 मौतें हुई हैं। सोमवार को संक्रमण से मौतों के 16 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में पुणे में 52 वर्षीय व्यक्ति और मुंबई में 80 साल के बुजुर्ग की जान गई। राज्य में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं। गुजरात के भावनगर में 45 वर्षीय महिला की जान गई। उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि सोमवार को हुई। यहां अब तक 6 लोगों मौत इस वायरस से हो चुकी है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में 41 वर्षीय मरीज ने दम तोड दिया है। राज्य में अब तक 4 जानें गई हैं। इनमें दो इंदौर और दो उज्जैन के रहने वाले थे। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रहने वाली 54 वर्षीय महिला की मौत संक्रमण से हो गई। वह हाल ही में चेन्नई से इलाज करवाकर लौटी थी। राज्य में कोरोना से यह दूसरी मौत है। इसके अलावा पंजाब में 55 वर्षीय महिला की मौत संक्रमण से मौत हुई। राज्य में कोरोना से यह तीसरी मौत है।

राज्यवार देखिए आकंड़े

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र3022533910
केरल2342122002
कर्नाटक91820603
गुजरात73620506
उत्तरप्रदेश1018417-
तेलंगाना77551408
राजस्थान83800302
दिल्ली97890602
हरियाणा361917-
पंजाब41370103
तमिलनाडु74690401
मध्यप्रदेश6662-04
लद्दाख131003-
जम्मू-कश्मीर49460102
आंध्र प्रदेश40391-
पश्चिम बंगाल2622-04
चंडीगढ़1313--
छत्तीसगढ़0808--
उत्तराखंड070502-
बिहार1615-01
गोवा0505--
हिमाचल प्रदेश03010101
उड़ीसा0303--
मणिपुर0101--
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 1010--
पुदुचेरी0101--
TOTAL1489130214047

आंकड़े https://www.covid19india.org/ के मुताबिक 

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!