कोरोना अपडेट्स@4 April:1 हफ्ते में मिले 2 हजार मरीज, 1 दिन में 121 केस, देश भर में 3 हजार 229 पॉजिटिव

कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 3229 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 94 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 229 लोग ठीक हो चुके हैं। तब्लीगी जमात के चलते पिछले 24 घंटे में मामलों में काफी तेजी आई है। शुक्रवार को 563 नए केस सामने आए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2020 2:03 AM IST / Updated: Apr 04 2020, 05:34 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 94 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 229 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के कुछ डॉक्टर और नर्सों समेत स्टाफ के 108 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इनमें से 85 लोगों को घर पर और 23 लोगों को अस्पताल में रखा गया है। ये सभी उन 2 मरीजों के संपर्क में आए थे, जिनकी हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। देश में शनिवार को संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए हैं। राजस्थान में 17, गुजरात में 10, जबकि गोवा और असम में 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 3 हजार 136 हो गई है।

शनिवार को छह लोगों की हुई मौत 

शनिवार को छह लोगों की मौत हुई। इनमें तीन सिर्फ मध्यप्रदेश से हैं। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 80 साल की महिला और 42 साल के व्यक्ति की जान चली गई। इससे पहले सुबह छिंदवाड़ा में 36 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई थी। इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है। उधर, राजस्थान के बीकानेर में आज सुबह 60 साल की महिला की कोरोना की वजह से मौत हो गई। वहीं, कर्नाटक में 75 साल के एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वह बागलकोट का रहने वाला था। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार सुबह मौत की जानकारी दी। पीड़ित कारोबारी था और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। उसके पॉजिटिव निकलने के बाद पूरे परिवार की स्क्रीनिंग की गई, लेकिन सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया। इस मौत के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा चार हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद में एक और कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में इस बीमारी से अब तक 10 लोग मारे जा चुके हैं।

शुक्रवार को सबसे अधिक आए थे 563 केस

देश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 563 नए केस सामने आए हैं, जिसमें तमिलनाडु में 102, दिल्ली में 93, तेलंगाना में 75, महाराष्ट्र में 67, उत्तरप्रदेश में 44, राजस्थान में 35, मध्यप्रदेश में 34, आंध्रप्रदेश में 12, केरल में 9, हरियाणा में 9, गुजरात में 7, जम्मू-कश्मीर में 5, कर्नाटक में 4 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 3108 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 547 है। इनमें से 2 हजार 322 का इलाज चल रहा है।162 ठीक हो चुके हैं और 62 की मौत हो चुकी है।

पीएम का वीडिया संदेश

तब्लीगी जमात के चलते पिछले 24 घंटे में मामलों में काफी तेजी आई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 9 बजे वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने लोगों से 5 अप्रैल को रात 9 बजे लोगों से 9 मिनट तक घर के दरवाजे, बालकनी पर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की, जिससे कोरोना को प्रकाश की महाशक्ति का ऐहसास हो सके।

क्या हैं राज्यों के हाल?

महाराष्ट्र: भारत में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां 490 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 42 लोग ठीक हो चुके हैं। 414 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले तमिलनाडु से सामने आए हैं। यहां 411 मरीज संक्रमित मिले हैं। तमिलनाडु स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमित मरीजों में सबसे पॉजिटिव मरीज दिल्ली से लौटे हैं, जोतब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।

उत्तर प्रदेश: यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के लगभग 50 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के कुल 174 मामले हो गए हैं। 17 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 2 लोगों की जान चली गई है। 155 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। पुलिस सहारनपुर में 57 विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी जमात में शामिल हुए थे और सहारनपुर में छिपे थे। सहारनपुर के 20 लोग जमात में शामिल थे। इन सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। 

उत्तरप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के तब्लीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 1203 लोगों की पहचान हो गई है। इसमें से 897 के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 47 की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। इस बीच, अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में पुलिस पार्टी पर पथराव करने के आरोप में 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मस्जिद में पुलिस इनसे पूछताछ करने गई थी।

मध्यप्रदेश: यहां कुल 154 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 34 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 23 केस सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 112 हो गई। वहीं, मुरैना में 10 नए मामले आए। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। प्रदेश में अब तक भोपाल में 9, जबलपुर में 8, उज्जैन में 7, ग्वालियर-शिवपुरी में 2-2 और खरगोन-छिंदवाड़ा में एक-एक संक्रमित मिला है। इंदौर में 5, उज्जैन में 2 और खरगोन में 1 पीड़ित की मौत हो चुकी है।


कोरोना अपडेट्स 

- वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यों को 11 हजार 92 करोड़ की मदद को मंजूरी दी।स्टेट डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट फंड (एसडीआरएमएफ) के तहत राज्यों को दी गई इस राशि से क्वारैंटाइन सेंटर, सैम्पल कलेक्शन और स्क्रीनिंग, लेबोरेटरी और पर्सनल प्रोटेक्शन इक्पिवमेंट खरीदने में मदद मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए दूसरे जरूरी उपकरण भी खरीदे जा सकेंगे।

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक व्हाट्सऐप नंबर 8800007722 जारी किया है। इस पर कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी मिल सकेगी। किसी भी व्यक्ति को बस इस नंबर पर मैसेज करना होगा। इसके बाद मेन्यू का ऑप्शन खुलेगा। इसमें दिए विकल्पों के आधार पर जानकारी हासिल की जा सकेगी। 

- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। दोनों ने तकनीकी सहयोग के साथ कोरोनावायरस से निपटने के लिए जरूरी उपायों पर भी चर्चा की।

राज्यवार देखिए आकंड़े

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र5374615026
केरल2952514202
कर्नाटक1281131104
गुजरात105861009
उत्तरप्रदेश1741551702
तेलंगाना2291863211
राजस्थान20019703-
दिल्ली3863720806
हरियाणा764828-
पंजाब57510105
तमिलनाडु4114030602
मध्यप्रदेश154143-11
लद्दाख141103-
जम्मू-कश्मीर78730302
आंध्र प्रदेश1801770201
पश्चिम बंगाल53440306
चंडीगढ़1818--
छत्तीसगढ़100703-
उत्तराखंड161402-
बिहार31270301
गोवा0707--
हिमाचल प्रदेश06030102
ओडिशा201802-
मणिपुर0202--
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 1010--
झारखंड0202--
पुदुचेरी0505--
TOTAL3231291123094

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!