कोरोना अपडेट्स@6 April: अब तक 4 हजार से ज्यादा केस, 125 की मौत; तेलंगाना में 3 जून तक रह सकता है लॉकडाउन

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। जबकि 125 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 6, 2020 2:41 AM IST / Updated: Apr 06 2020, 08:59 PM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। covid19india वेबसाइट के मुताबिक, 6 अप्रैल को शाम 7 बजे तक भारत में कोरोना के कुल 4554 केस आ चुके हैं। 125 लोगों की मौत हो चुकी है। 342 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। महाराष्ट्र में 718, तमिलनाडु में 621 और दिल्ली में 523 केस आ चुके हैं। यह तीनों राज्य भारत में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित हैं।

देशभर में तब्लीगी जमात के 1145 कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 693 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें भारत में मामलों की कुल संख्या 4067 हो गई है, जिसमें से 1445 मामले तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। पुरुषों में 76% और महिलाओं में 24% मामले सामने आए हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक,  25,000 तब्लीगी जमात कार्यकर्ताओं और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। हरियाणा के 5 गांव जहां वे गए थे उन्हें भी सील कर दिया गया है। 

तेलंगाना में 3 जून तक रह सकता है लॉकडाउन
उधर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा है कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। यह 3 जून तक लागू रह सकता है।  

राज्यों का हाल

मुंबई में पूरे देश में सबसे ज्यादा 433 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में रविवार को 103 कोरोना संक्रमण के नए मामले आए। आठ संक्रमित लोगों की जान गई। इसके साथ ही शहर में कुल मौतों का आंकड़ा 30 हो गया।  रविवार को मुंबई के अलावा पुणे में 21, अहमदनगर में 3 और औरंगाबाद में 2 मरीज मिले। राज्य में शनिवार को संक्रमण के 145 नए मामले सामने आए थे। इनमें से अकेले मुंबई में 52 मरीज मिले थे। इस बीच, नवी मुंबई के वाशी इलाके में फिलीपींस के 10 नागरिकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 748 तक पहुंच गई है। 

राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41 हो गई हैं। रविवार को 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें तीन डॉक्टर भी हैं। सभी मरीजों के घर के आसपास के एक-एक किलोमीटर के क्षेत्र को निषेध घोषित कर दिया है। इनके परिवार के लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है और संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। भोपाल में मिले सभी संक्रमितों एम्स में भर्ती हैं। एम्स में इस समय कुल 24 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। दो मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें शुक्रवार रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। साथ ही राज्य में इंदौर में 128, मुरैना में 12, भोपाल में 18, जबलपुर में 9, उज्जैन में 7, खरगोन में 3, जबकि ग्वालियर, शिवपुरी और छिंदवाड़ा में 2-2 संक्रमण के मामले आ चुके हैं। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 193 हो गई है। 

प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गाजियाबाद में टूरिस्ट वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर साहिबाबाद में रविवार को 5 महिलाओं समेत 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी को क्वारैंटाइन में भेजा गया है। ये सभी पिछले महीने तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। एक स्थानीय गाइड और उन्हें ठहराने के वाले 4 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के कुल संक्रमितों में 94 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। अभी तक जमात से जुड़े 1 हजार 302 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 1 हजार को क्वारैंटाइन किया गया है। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 278 हो गई है। इसके साथ ही राहत भरी खबर है कि नोएडा में रविवार को एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आए हैं।  

राज्यवार आकंड़े देखिए

राज्य

पॉजिटिव केस

Ad4
एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र7816805645
केरल3142905602
कर्नाटक1511351204
गुजरात1441122111
उत्तरप्रदेश2782542103
तेलंगाना3342903311
राजस्थान2742472502
दिल्ली5034801607
हरियाणा906129-
पंजाब68570407
तमिलनाडु5715580805
मध्यप्रदेश1931760315
लद्दाख141103-
जम्मू-कश्मीर1061000402
आंध्र प्रदेश2662590502
पश्चिम बंगाल80671003
चंडीगढ़181305-
छत्तीसगढ़100208-
उत्तराखंड272304-
बिहार32280301
गोवा0707--
हिमाचल प्रदेश13100102
ओडिशा393702-
मणिपुर0202--
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 1010--
झारखंड0404--
पुदुचेरी0505--
असम2626--
TOTAL43623912329122

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!