कोरोना अपडेट@19 April:अब तक 16 हजार संक्रमित,आज गुजरात में 228 तो राजस्थान में 80 नए केस, देश में 530 मौतें

देश में कोरोना के शिकार मरीजों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि अब तक 530 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को गुजरात में 228 नए केस सामने आए हैं तो वहीं, राजस्थान में 80 नए मरीज समामने आए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 19, 2020 2:08 AM IST / Updated: Apr 19 2020, 06:24 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के शिकार मरीजों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि अब तक 530 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि संक्रमित 2531 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं। रविवार को गुजरात में सबसे अधिक 228 केस सामने आए। जबकि राजस्थान में 80 नए मरीज मिले। वहीं, गुजरात में 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया। शनिवार को किसी एक दिन में सबसे ज्यादा 1370 मामले सामने आए हैं। इसमें महाराष्ट्र में 328, गुजरात में 277, दिल्ली में 186, उत्तरप्रदेश में 125, राजस्थान में 122 नए मरीज मिले। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 920 नए मरीज मिले थे। 

अकेले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3648 मामले सामने आ चुके हैं। यहां मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा 211 है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। अच्छी बात यह रही कि लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 423 मरीज भी ठीक हुए। शुक्रवार को 304 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे, उससे एक दिन पहले 259 लोग ठीक होकर घर लौटे थे। 

'54 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोई मामला नहीं आया सामने'

लव अग्रवाल ने रविवार को बताया, 2331 कोरोना मरीज अब तक ठीक हो चुक हैं। 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 54 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है। इसके अलावा कुल मामलों में से 14.19% मामले ठीक हो चुके हैं।

'हर 100 संक्रमित में से 3 या 4 लोगों की हो रही मौत' 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 14,792 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 12,289 का इलाज चल रहा है, 2015 ठीक हो चुके हैं, जबकि 488 की मौत हुई है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को बताया गया कि देश में अब तक 1991 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। यह कुल संक्रमितों का लगभग 14% है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में इस बीमारी से मौत की दर 3.3% है। यानी हर 100 संक्रमितों में से 3 से 4 लोगों की मौत हो रही है। 

एम्स की नर्सिंग ऑफिसर और 20 महीने का बेटा पॉजिटिव 

एम्स दिल्ली की नर्सिंग ऑफिसर और उसका 20 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऑफिसर का पति पहले से ही संक्रमित है और उनका इलाज फिलहाल झज्जर में चल रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पति के सम्पर्क में आने की वजह से ही पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने राजधानी में सार्वजनिक जगहों पर थूकने और पेशाब करने पर रोक लगा दी है। नियम तोड़ने पर 1000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

केरल में शुरू हो सकता है ऑड-ईवन स्कीम

केरल में 20 अप्रैल से ऑड और ईवन स्कीम लागू हो सकती है। इसके अमल में आने के बाद सड़कों पर गाड़ियों की संख्या 40 फीसदी कम हो जाएगी। एक कार में ड्राइवर समेत 3 लोग सफर कर सकेंगे। वहीं, सरकारी वाहनों और जिन गाड़ियों को महिलाएं चला रही होंगी, उन्हें रियायत दी जाएगी। 
एयर इंडिया ने शनिवार से टिकटों की बुकिंग शुरू की। कंपनी ने कहा है कि यात्री 4 मई से कुछ घरेलू और 1 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग कर सकते हैं। वहीं, प्राइवेट एयरलाइंस पहले ही 3 मई से बुकिंग शुरू कर चुकी हैं।

देश के 5 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल

महाराष्ट्र- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य के ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 26 जिलों में सोमवार से औद्योगिक कामकाज शुरू कर दिया जाएगा। इन जिलों में कोरोना के केस कम हैं। राज्य में कृषि से जुड़े किसी भी काम को भी नहीं रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 66 हजार 896 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 95% निगेटिव आए हैं। राज्य में शनिवार को 328 नए मामले सामने आए। इसमें से 184 नए मरीज मुंबई में मिले जबकि पुणे में 78 केस सामने आए। शनिवार को राज्य में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 211 हो गया। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3648 तक पहुंच गई है। 

मध्यप्रदेश- इंदौर में रविवार को 45 साल के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई थीं। उनकी अस्पताल से छुट्‌टी होने वाली थी। उधर, भोपाल में सबकी नजर दिल्ली भेजे गए 1325 सैंपल पर है। इनकी रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है। राज्य में शनिवार को कोरोना के 92 नए मरीज मिले। अच्छी बात यह रही कि प्रदेश के किसी भी जिले में शनिवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। यहां मृतकों की संख्या 69 है। इसके साथ ही संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 127 हो गई है। राज्य में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में कोरोना के मरीजों की संख्या 892 है। राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1402 है। 

राजस्थान- राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को यहां 80 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें जोधपुर में 30, भरतपुर में 17, नागौर में 12, जयपुर में 7, सवाई माधोपुर में 4, बीकानेर, कोटा और झालावाड़ में 2-2, जबकि भीलवाड़ा, झुंझुनूं, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले शनिवार को यहां 122 नए केस सामने आए थे। यहां अब तक 1351 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

उत्तरप्रदेश- कानपुर में प्रशासन ने तब्लीगी जमातियों के लिए अस्थाई जेल बनाई है। इसमें उन लोगों को रखा जाएगा जो दिल्ली मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहे हैं। उधर, राज्य में शनिवार रात संक्रमण के 125 मामले आए। कुल संक्रमितों में से 915 का इलाज चल रहा है। 108 ठीक हुए हैं, जबकि 14 की मौत हो चुकी है। वहीं, शनिवार को राज्य में 125 नए केस सामने आए थे। राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों में से 570 तब्लीगी जमात से हैं। कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 24,643 सैम्पल भेजे गए, जिनमें से 23,648 रिपोर्ट निगेटिव आईं। 146 रिपोर्ट आना बाकी है।

गुजरात- यहां रविवार को 228 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में शनिवार शाम से अब तक 5 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें से 4 मरीज अहमदाबाद के और एक सूरत का था। राज्य में शनिवार को 12 संक्रमितों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक इस बीमारी से 58 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि यहां अब तक 1376 लोग संक्रमित मिले हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र36483072365211
दिल्ली1893164320743
मध्यप्रदेश1402120612769
तमिलनाडु137299236515
राजस्थान1431120420522
गुजरात160414529458
उत्तर प्रदेश97485210814
तेलंगाना80960518618
आंध्र प्रदेश6475656517
केरल40112927002
कर्नाटक39026311116
जम्मू-कश्मीर3412855105
पश्चिम बंगाल3102366212
हरियाणा24613910403
पंजाब2341873116
बिहार93494202
ओडिशा61362401
उत्तराखंड42339-
हिमाचल प्रदेश39111602
छत्तीसगढ़361125-
असम34211201
झारखंड3836-02
चंडीगढ़231409-
लद्दाख180414-
अंडमान निकोबार 150411-
मेघालय1110-01
गोवा07-07-
पुदुचेरी070601-
मणिपुर020101-
त्रिपुरा020101-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL16,13613,0752531530

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

 

Share this article
click me!