कोरोना अपडेट्स@12 April: 8800 संक्रमित, 294 की मौत; केजरीवाल बोले- हम नहीं चाहते दिल्ली अमेरिका जैसी बने

देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश 32 से राज्यों में कोरोना से 8400 से अधिक लोग संक्रमित हैं। देश में शनिवार को सबसे अधिक 40 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि 854 नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 25 साल के युवक सहित सबसे अधिक 17 लोगों की मौत हुई है।  

Asianet News Hindi | Published : Apr 12, 2020 2:17 AM IST / Updated: Apr 12 2020, 07:52 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। देश में 24 घंटे के अंदर अब तक की सबसे ज्यादा 40 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि एक दिन में 854 केस सामने आए हैं। जिसके बाद अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 294 हो गई है। साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 8897 हो गया है। शनिवार को सबसे अधिक महाराष्ट्र में 17 लोगों ने जान गंवाई। यहां अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में भी एक दिन में आयुर्वेदिक डॉक्टर समेत पांच मरीजों की मौत हुई है। मध्यप्रदेश में 3 और गुजरात में 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। ये आंकड़े covid19india.Org के मुताबिक हैं। 

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक भारत में कोरोना के 7447 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, अब तक 642 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1035 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देशभर में कुल मामले बढ़कर 7447 हो गई है। 1 दिन में 40 नई मौतें हुए हैं जिससे मरने वालो की संख्या बढ़कर 239 हो गई है।

हम नहीं चाहते अमेरिकी जैसा बने दिल्ली- केजरीवाल

दिल्ली में मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर हम चिंतित हैं। हम इसे रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। आगे आने वाले समय में हम इसे रोकने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। दिलशाद गार्डन में एक महिला के संपर्क में आने से 6-7 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद हमने कदम उठाए, अब वहां कोई मामला सामने नहीं आया है। हम 33-35 एरिया को कंटेनमेंट जोन बना चुके हैं। कई जगहों को कंटेनमेंट घोषित किया जाएगा। वहां भी सख्त ऑपरेशन शील्ड चलाएंगे। इस दौरान लोगों के घरों तक सामान पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा, हम नहीं चाहते जो स्थिति अमेरिकी की है, वह दिल्ली की हो।

लॉकडाउन का 19 वां दिन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च की आधी रात से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया था। जिसके बाद 21 दिनों के लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल को पूरी हो रही है। आज लॉकडाउन का 19 वां दिन है। हालांकि शनिवार को पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की थी, जिसमें लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। वहीं, महाराष्ट्र, पंजाब, उड़ीसा और बंगाल में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। 

राज्यों का हाल- 

महाराष्ट्र- राज्य में शनिवार को सबसे ज्यादा 17 लोगों की जान गई। इसमें 11 मरीजों ने मुंबई में दम तोड़ा। मृतकों में 11 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। 17 में से 16 मृतकों को डायबटीज था जबकि एक 25 साल के युवक की भी मौत हुई। उसे कोई बीमारी नहीं थी। ये प्रदेश में अब तक हुई मौतों में सबसे कम उम्र की मौत का मामला है। राज्य में संक्रमण का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां पॉजिटिव केसों की संख्या 1761 हो गई है। राज्य में शनिवार को संक्रमण के 187 नए मामले सामने आए। साथ ही राज्य में 208 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जबकि अब तक 127 लोगों को जान चली गई है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में शनिवार को संक्रमण से 4 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद अब तक यहां 40 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां शनिवार को 78 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 529 हो गया है। प्रदेश का इंदौर सबसे प्रभावित जिला है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 235 है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी तेजी से संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 116 हो गई है। जबकि उज्जैन में 15, खरगौन और बड़वानी में 14-14 मरीज हैं। 

राजस्थान- प्रदेश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को यहां 139 नए केस सामने आए हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 700 तक पहुंच गई है। जयपुर में कोरोना संक्रमित 62 साल के बुजुर्ग की मौत हुई। संक्रमण के शिकार 6 लोगों ने कल दम तोड़ दिया है। जिसके बाद प्रदेश में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 116 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- प्रदेश में कोरोना के संक्रमण के केसों में शनिवार को कमी आई है। यहां कल 19 नए मरीज मिले हैं। जबकि शुक्रवार को 23 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 468 तक पहुंच गई है। कुल संक्रमितों में से 210 तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। यहां कल एक शख्स ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। राज्य के 15 जिलों में चिन्हित 104 हॉट स्पॉट को सील कर दिया गया है। आगरा और गौतम बुद्ध नगर जिले में सबसे ज्यादा 22 हॉटस्पॉट हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र17611426208127
केरल37322814302
कर्नाटक2151703906
गुजरात4684024422
उत्तरप्रदेश4524024505
तेलंगाना5033939614
राजस्थान70057511609
दिल्ली106910232719
हरियाणा1791413602
पंजाब1581262012
तमिलनाडु9699154410
मध्यप्रदेश5294513840
लद्दाख150411-
जम्मू-कश्मीर2242140604
आंध्र प्रदेश4053891006
पश्चिम बंगाल1261051605
चंडीगढ़191207-
छत्तीसगढ़251609-
उत्तराखंड353005-
बिहार64481501
गोवा070205-
हिमाचल प्रदेश32220802
ओडिशा54411201
मणिपुर020101-
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 110110-
झारखंड1716-01
पुदुचेरी070601-
दादरा-नगर हवेली0101--
त्रिपुरा0201--
अरूणाचल प्रदेश0101--
असम2928-01
TOTAL84537192972289

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!