कोरोना अपडेट्स@11 अप्रैल: अब तक 253 की मौत, 1 महीने में 20 करोड़ हाइड्रोक्लोरोक्वीन टेबलेट बनाएगी कंपनी

कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार मरीजों की संख्या 7900 हो गई है। जबकि 253 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के 32 राज्यों में कोरोना का संक्रमण जारी है। 21 दिनों के जारी लॉकडाउन का आज 18 वां दिन हैं। पंजाब और उड़ीसा सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 11, 2020 2:07 AM IST / Updated: Apr 11 2020, 06:48 PM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश के 28 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 7900 हो गई है। जबकि अब तक 253 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 871 केस सामने आए हैं। जबकि 22 लोगों की जान गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में सबसे अधिक 210 केस सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों ने दम तोड़ा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 2 हफ्तों के लिए बढ़ाने का संकेत दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या देश में कोरोना के कुल 6421 संक्रमित मरीज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताय कि अभी तक 503 लोग ठीक हो चुके हैं। कल से आज तक 678 नए मामले सामने आए हैं। कुल 199 मौत हुई हैं, जिसमें से 33 मौत पिछले 24 घंटे में हुई है।

केरल में संक्रमण से ठीक हुई महिला ने बच्चे को दिया जन्म

उधर, केरल में संक्रमण से ठीक हुई महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। केरल में कोराना से 71 साल के पुडुचेरी के नागरिक की मौत हो गई है। राज्य में कोविड-19 से यह तीसरी मौत है। वह दो दिन से वेंटिलेटर पर थे। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना के सरकारी चिकित्सा अधीक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद चिकित्सा अधीक्षक को आइसोलेशन में रखा गया है। डासना चिकित्सा अधीक्षक के सम्पर्क में आए 60 -70 लोगों पर कोरोना संक्रमण का खतरा होने की आशंका है। गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग सभी पर निगाह रख रहा है। 

सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक करेंगे पीएम मोदी 

कोरोना वायरस के कहर से निपटने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। 21 दिनों के इस लॉकडाउन का आखिरी दिन 14 अप्रैल को है। आज लॉकडाउन का 18 वां दिन है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर फैसला हो सकता है। गौरतलब है कि सभी राज्य लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पंजाब और उड़ीसा सरकार ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है। 

अपडेट्स- 

-छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कलेक्टर जेपी मौर्या ने तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों से 1 मार्च से अभी तक की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी देने को कहा है। अगर जमात से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने जानकारी छुपाई तो उनके खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज होगा। 

-राजस्थान सरकार ने एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर बैन लगा दिया है। 

-तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 911 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से अकेले 833 लोग जमात से संबंधित हैं। 

राज्यों का हाल- 

महाराष्ट्र- राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 210 नए केस सामने आए। जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1574 हो गई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 13 लोगों की जान गई है, जिसमें 10 लोगों ने मुंबई में दम तोड़ा है। जबकि, पनवेल और वसई विरार में एक-एक शख्स की जान गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन को और सख्त कर दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई में बिना मास्क के किसी को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। महाराष्ट्र में अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए। इनमें से 22 रिपोर्ट इंदौर में और 14 भोपाल में पॉजिटिव आई हैं। इसके साथ ही इंदौर में कुल संक्रमितों की संख्या 235 और भोपाल में 112 हो गई। राज्य में गुरुवार को 70 नए मामले सामने आए थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। इंदौरा और भोपाल के हॉटस्पाट इलाकों को सील कर दिया गया है। प्रदेश में संक्रमण के 433 हो गई है। जबकि 36 लोगों की मौक हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश में 3 लोगों की जान गई, जिसमें इंदौर में एक डॉक्टर भी शामिल है। जिसके बाद इंदौर में दो डॉक्टरों की मौत  हो चुकी है। 

राजस्थान- प्रदेश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 98 नए केस मिले। इसमें अकेले जयपुर में 53 संक्रमित मिले। राजस्थान में अजमेर के रामगंज में कोरोना संक्रमण के संबंध में सर्वे करने पहुंचे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 561 तक पहुंच गई है। कोरोना के संक्रमण के शिकार 03 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि 60 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में शुक्रवार को कुल 23 नए मामले सामने आए। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 433 तक पहुंच गई है। कुल संक्रमितों में से 210 तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। प्रयागराज में एक प्रोफेसर पर तब्लीगी जमात में जाने की जानकारी छिपाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही प्रोफेसर और उनकी पत्नी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। राज्य के 15 जिलों में चिन्हित 104 हॉट स्पॉट को सील कर दिया गया है। आगरा और गौतम बुद्ध नगर जिले में सबसे ज्यादा 22 हॉटस्पॉट हैं। प्रदेश में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र16161368188110
केरल37424812402
कर्नाटक2141743406
गुजरात4323793419
उत्तरप्रदेश4333973204
तेलंगाना4874304512
राजस्थान6786156003
दिल्ली9038622714
हरियाणा1771393602
पंजाब1511202011
तमिलनाडु9115584409
मध्यप्रदेश4513902536
लद्दाख150411-
जम्मू-कश्मीर2071970604
आंध्र प्रदेश3813651006
पश्चिम बंगाल116951605
चंडीगढ़191207-
छत्तीसगढ़180909-
उत्तराखंड353005-
बिहार60441501
गोवा070601-
हिमाचल प्रदेश28240202
ओडिशा50371201
मणिपुर020101-
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 1111--
झारखंड1413-01
पुदुचेरी070601-
दादरा-नगर हवेली0101--
त्रिपुरा0201--
अरूणाचल प्रदेश0101--
असम2928-01
TOTAL79066838815253

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!