कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ी जंग, पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू के बाद 30 राज्यों के 548 जिले लॉकडाउन

Published : Mar 24, 2020, 08:08 AM IST
कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ी जंग, पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू के बाद 30 राज्यों के 548 जिले लॉकडाउन

सार

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 500 तक पहुंच गए हैं। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 100 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। जिसके बाद सरकार ने देश के 30 राज्यों कंपलीट लॉकडाउन कर दिया गया है। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 500 तक पहुंच गए हैं। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अकेले सोमवार को 100 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। जिसके बाद सरकार ने देश के 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कंपलीट लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। 

पंजाब, महाराष्ट्र में कर्फ्यू, दिल्ली में भी सख्ती

शहरों को लॉकडाउन किए जाने के बाद भी लोग घरों में नहीं रह रहे हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र और पंजाब सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। इससे पहले दोनों प्रदेशों के 4-4 जिलों को लॉकडाउन किया गया था। लेकिन लोग लॉकडाउन के आदेश को दरकिनार कर बाहर निकल रहे थे। जिसके बाद राज्य सरकारों को कर्फ्यू लागू करने का कदम उठाना पड़ा है। 

केजरीवाल बोले- कर्फ्यू के लिए मजबूर न करें

लॉकडाउन के दौरान भी लोगों के बड़े पैमाने पर बाहर निकल रहे हैं। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राज्य के लोगों को चेतावनी दे दी कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें, नहीं तो वह कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर होंगे।

30 राज्य लॉकडाउन

जनता कर्फ्यू के बाद देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था। एक-एक करके राज्य सरकारों ने अपने क्षेत्र में लॉकडाउन किया और इस दौरान कई बाजारों, दफ्तरों और सुविधाओं को बंद कर दिया। हालांकि, जरूरत के सामान से जुड़ी कंपनी, दुकान को खुले रहने की छूट दी गई। 

लेकिन सोमवार को जब कोरोना वायरस क आंकड़ा बढ़ा तो फिर कुल 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने लॉकडाउन लगा दिया। कुल मिलाकर देश के 548 जिले अभी लॉकडाउन हैं।  जबकि 3 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के कुछ जिलों को ही लॉकडाउन किया गया है। यह लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रहेगा। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दिल्ली मेट्रो का बड़ा बदलाव: इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब
निशा वर्मा कौन हैं? पुरुष प्रेग्नेंसी पर उनका जवाब क्यों हो रहा वायरल?