Fight against corona @21March: शनिवार को सबसे ज्यादा 80 केस आए सामने, असम में 5 साल के बच्चे में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का असर भारत पर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया। अकेले शनिवार को 80 मामले सामने आए। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के 12-12 मामले सामने आए। यहां तक की भारत में अब तक शनिवार को ही सबसे ज्यादा मामले सामने आए।

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2020 2:17 AM IST / Updated: Mar 22 2020, 07:34 AM IST

नई दिल्ली. कोरोनावायरस का असर भारत पर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया। अकेले शनिवार को 80 मामले सामने आए। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के 12-12 मामले सामने आए। यहां तक की भारत में अब तक शनिवार को ही सबसे ज्यादा मामले सामने आए। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों की तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्रियों से बात की। 

अपडेट्स

Latest Videos

- असम में 4 से 5 साल के बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि। फिर से जांच के लिए भेजे गया सैंपल। 

- महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच पुणे में फायर बिग्रेड की गाड़ियां सड़कों को भी सैनिटाइज कर रही हैं। 

ओडिशा के मुख्यमंत्री, नवीन पटनायक ने कहा, कोरोना के मद्देनजर एक हफ्ते के लिए राज्य की राजधानी समेत ओडिशा के 40% हिस्से को बंद कर दिया गया है। इसमें 5 जिले और 8 प्रमुख शहर शामिल हैं। विदेश से लौटें कुल 3200 में से 70% लोग इन जिलों के हैं।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज हम 5 से ज्यादा लोगों के एक जगह पर इकट्ठे न होने का आदेश जारी कर रहे हैं।
- दिल्ली में विधवाओं, बुजुर्गों, विकलांगों को मिलने वाली पेंशन डबल 1 महीने के लिए डबल हुई।
- केजरीवाल ने कहा,  72 लाख लोगों को राशन मिलता है। एक व्यक्ति को 4 किलो गेंहू,1 किलो चावल और चीनी अलग से मिलती है। हम इस महीने के लिए इसको 50 % बढ़ा रहे हैं। साढ़े 7 किलो राशन एक व्यक्ति को दिया जाएगा और फ्री दिया जाएगा। 30 मार्च से ही हम लोग राशन देना शुरू करेंगे।
- जनता कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली में कल 50% सरकारी परिवहन बंद।
-  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- आज से देश के अलग-अलग हिस्सों में 111 लैब काम कर रही हैं।
रेल मंत्रालय: 13 मार्च को दिल्ली से रामगुंडम जा रही आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर करने वाले 8 यात्रियों का कोरोना वायरस टेस्ट कल पॉजिटिव आया।
- एयर इंडिया की उड़ान रोम में फंसे भारतीयों को लेने जाएगी।
- राजस्थान से शनिवार को 6 नए मामले सामने आए हैं।
- केरल में शुक्रवार को 12 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 40 केस सामने आए।
- महाराष्ट्र सरकार ने 31 मार्च तक मुंबई और पुणे में सभी कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी मॉल को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि, उन्होंने इस दौरान सभी स्टोर्स और दवाइयों की दुकानें खुली रहेंगी।
- मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने 24 घंटे के शटडाउन का ऐलान किया। उन्होंने कहा, इसे लॉकडाउन की तरह ना देखें। यह लोगों को जागरूक करने के लिए। 
- देशभर में 16 से अधिक राज्यों में मॉल, स्कूल, सिनेमा हॉल, जिम, होटल-रेस्त्रां और पर्यटन स्थलों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है गया है।
- कोलकाता में 60 साल में पहली बार प्रसिद्ध कॉफी हाउस 31 मार्च तक बंद रहेगा। 
- भोपाल में रेस्तरां, भोजनालय, ढाबे, पब, अहाते, सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानें शुक्रवार रात से अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश।

भ्रम में ना रहें मुख्यमंत्री- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से साफ कर दिया कि वे इस भ्रम में ना रहें कि बढ़ते तापमान से कोरोना का असर कम हो जाएगा। जानकारी मुताबिक, 23 मार्च से भारत में हर रोज 20000 लोगों के टेस्ट हो सकेंगे। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम को लॉकडाउन की भी सलाह दी। 

'एक मिनट की सावधानी बचा सकती है कई लोगोंं की जान'
 

 

जनता कर्फ्यू
-पीएम मोदी ने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घरों में रहने की सलाह दी। उन्होंने इसे जनता कर्फ्यू का नाम दिया। इसे देखते हुए 22 मार्च को देश में कोई भी पैसेंजर ट्रेन भी नहीं चलेगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक, जनता कर्फ्यू के दौरान कुल 3700 यात्री ट्रेनें नहीं चलेंगी। इनमें 1300 मेल एक्सप्रेस गाड़ियां, पैसेंजर ट्रेनें और बड़ी संख्या में लोकल ट्रेन शामिल हैं।
-रेलवे ने फूड प्लाजा, जन आहार केंद्र और सेल किचन भी बंद करने का फैसला किया।
-दिल्ली में 22 मार्च को मेट्रो सेवा बंद रहेगी। वहीं, हरियाणा में बसें नहीं चलेंगी।

मध्यप्रदेश की क्या है स्थिति
इस बीच मध्यप्रदेश में भी कोरोना के 4 मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग विदेश से घुमकर आए थे। इनमें से 3 लोग एक ही परिवार के हैं। सभी मामले जबलपुर से सामने आए हैं। ये लोग जर्मनी और दुबई से लौटे हैं। 

दुनियाभर में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
कोरोना अब तक दुनिया के 185 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इससे अब तक 11, 399 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, मौत के मामले में इटली ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। इटली में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, चीन में करीब 3300 लोगोंं की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev