Published : Jun 25, 2025, 06:40 AM ISTUpdated : Jun 26, 2025, 11:39 AM IST

Hindi News Live 25 June 2025: पीएम मोदी ने की 48वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता, जाना प्रमुख परियोजनाओं पर चल रहा कैसा काम

सार

41 साल बाद एक बार फिर अंतरिक्ष में  भारत का परचम लहरने वाला है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला बुधवार को तीन अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे। 

 

11:40 AM (IST) Jun 26

उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकियों से मुठभेड़, अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र के कुरु इलाके में आज सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस अभियान को ऑपरेशन बिहाली नाम दिया गया है। यह मुठभेड़ सालाना अमरनाथ यात्रा से ठीक एक हफ्ते पहले हो रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

 

12:00 AM (IST) Jun 26

पीएम मोदी ने की 48वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता, जाना प्रमुख परियोजनाओं पर चल रहा कैसा काम

पीएम मोदी ने प्रगति की 48वीं बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं की समीक्षा की। खनन, रेलवे और जल संसाधन परियोजनाओं में तेजी लाने पर ज़ोर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर भी चर्चा।
Read Full Story

11:24 PM (IST) Jun 25

AI, ड्रोन और 3500 CCTV कैमरे, जानें कैसी है अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा की तैयारी

अहमदाबाद जगन्नाथ रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 3500 से ज़्यादा CCTV कैमरे, ड्रोन और AI तकनीक तैनात। भगदड़ रोकने के लिए एनालिटिक्स और 3D मैपिंग का भी इस्तेमाल।
Read Full Story

10:25 PM (IST) Jun 25

VIDEO - अंग्रेजी नहीं, शशि थरूर ने फ्रेंच में रूस को समझाया, पाकिस्तान आतंक का सुरक्षित पनाहगाह

शशि थरूर ने मॉस्को में रूसी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDPR) के अध्यक्ष लियोनिद स्लटस्की से अंग्रेजी की जगह फ्रेंच में बात की। समझाया कि पाकिस्तान आतंक का सुरक्षित पनाहगाह है।

Read Full Story

09:37 PM (IST) Jun 25

Himachal Pradesh - बादल फटने से कई जगहों पर अचानक आई बाढ़, 2 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भारी नुकसान हुआ है, और राहत कार्य जारी है।
Read Full Story

09:36 PM (IST) Jun 25

Kolhapuri Chappal Soften Tricks - कोल्हापुरी चप्पल सॉफ्ट कैसे करें? रातों-रात वाली 5 असरदार ट्रिक

overnight Kolhapuri Chappal Soften Tricks: नई कोल्हापुरी चप्पल पहनते ही छाले हो जाते हैं? घरेलू नुस्खों से रातों-रात उन्हें नरम और आरामदायक बनाएँ। तेल मालिश, वैसलीन, और कुछ आसान ट्रिक्स से पाएँ झटपट आराम।

Read Full Story

09:17 PM (IST) Jun 25

ऑपरेशन सिंधु दिखा रहा है कमाल, ईरान से अब 300 भारतीय लौटे हैं सुरक्षित वापिस

ऑपरेशन सिंधु के तहत 296 भारतीय और 4 नेपाली नागरिक ईरान से दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब तक 3154 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। दूतावास निकासी प्रक्रिया को धीरे-धीरे समाप्त कर रहा है।
Read Full Story

09:14 PM (IST) Jun 25

Mangalsutra Ring Designs - मंगलसूत्र रिंग का नया फैशन, 4 ग्राम गोल्ड में बनवाएं सुंदर डिजाइंस

4 Gram Lightweight Mangalsutra Ring Ideas: ट्रेडिशनल मंगलसूत्र अब रिंग्स में! 4 ग्राम सोने में यूनिक और स्टाइलिश डिजाइन देखें, वर्किंग वुमन से लेकर ब्राइडल वियर तक, हर किसी के लिए।

Read Full Story

09:06 PM (IST) Jun 25

2015 जेल वैन हत्या केस में नीरज बवानिया ने मांगी अंतरिम जमानत, बीमार पत्नी का दिया हवाला

गैंगस्टर नीरज बवानिया ने बीमार पत्नी की देखभाल के लिए अंतरिम जमानत मांगी है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी और सुनवाई 30 जून तक टाल दी।
Read Full Story

08:56 PM (IST) Jun 25

Sardaar Ji 3 विवाद के बीच पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर भड़की यह एक्ट्रेस, बोली- उनसे देश को क्या ख़तरा?

एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर सवाल उठाते हुए बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। उन्होंने कला के राजनीतिकरण का विरोध किया और कलाकारों से एकजुटता दिखाने की अपील की।
Read Full Story

08:55 PM (IST) Jun 25

हिमाचल में मानसून को लेकर एडवाइजरी जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का बढ़ता दिखा खतरा

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें भारी बारिश के दौरान यात्रा से बचने, मौसम की जानकारी पर ध्यान देने, और ज़रूरी संपर्क नंबर सेव रखने जैसे निर्देश दिए गए हैं।
Read Full Story

08:33 PM (IST) Jun 25

ईरान ने लड़ाई के दौरान समर्थन के लिए भारत को दिया धन्यवाद, क्या है पूरा मामला?

ईरान दूतावास ने भारत के लोगों और संस्थानों का इजरायल संगर्ष के दौरान समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया। दूतावास ने भारत के नागरिकों, राजनीतिक दलों, सांसदों और अन्य संगठनों के समर्थन को 'राष्ट्रों की जागृत अंतरात्मा' बताया।

Read Full Story

08:24 PM (IST) Jun 25

आगरा में होगी अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र की स्थापना, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। 

Read Full Story

07:55 PM (IST) Jun 25

HDB Financial IPO - खुलते ही GMP में गिरावट, क्या लिस्टिंग पर दिखेगा असर?

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO 25 से 27 जून तक खुला है। पहले दिन इश्यू कुल 0.40 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं,  GMP में गिरावट देखी गई है। जानिए अलॉटमेंट से लिस्टिंग तक पूरी डिटेल्स।

Read Full Story

07:50 PM (IST) Jun 25

मानसून में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो बैग में रख लें ये चीजें वर्ना पछताना पड़ेगा

बारिश के मौसम में घूमने का मज़ा ही कुछ और है, लेकिन ज़रूरी सामान न हो तो ट्रिप खराब भी हो सकती है। इसलिए मानसून ट्रैवल के लिए ज़रूरी चीज़ों की ये लिस्ट देखें और अपनी यात्रा को यादगार बनाएं।
Read Full Story

07:43 PM (IST) Jun 25

साउथ इंडिया, नॉर्थ इंडिया या पहाड़, मानसून में कहां का व्यू है सबसे बेस्ट?

मानसून में घूमने का है प्लान? उत्तर भारत के हरे-भरे किले, दक्षिण भारत के झरने और पहाड़ों की धुंध भरी वादियां, सबका अलग जादू। जानिए कहाँ का नज़ारा है सबसे ख़ास।
Read Full Story

07:30 PM (IST) Jun 25

ईरान ने पहली बार स्वीकारा, अमेरिकी अटैक से परमाणु ठिकानों को हुआ बड़ा नुकसान

US strikes Iran nuclear sites: अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने पहली बार माना है कि उसके परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिकी B-2 बमवर्षकों ने 22 जून को बंकर-बस्टर बम गिराए थे, जिससे भारी विनाश हुआ।

Read Full Story

07:12 PM (IST) Jun 25

कोबरा कॉमन क्रेट या रसैल वाइपर - सबसे खतरनाक कौनसा सांप, जानिए किसमें कौनसा जहर

Jaipur News : राजस्थान में रहस्यमयी मौतें बढ़ रही हैं, लोग नींद में ही दम तोड़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ज़हरीले सांपों के काटने से ये मौतें हो रही हैं। गांवों में दहशत का माहौल है।

Read Full Story

07:05 PM (IST) Jun 25

शिअद के बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, 540 करोड़ के ड्रग मनी मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार। विजिलेंस ब्यूरो ने 540 करोड़ के ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की छापेमारी। बेहिसाब नकद जमा, संदिग्ध लेनदेन का खुलासा।
Read Full Story

07:04 PM (IST) Jun 25

मल्लिकार्जुन खड़गे के तीखे सवालों का शशि थरूर ने दिया करारा जवाब, क्या कमजोर होती जा रही है कांग्रेस?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा शशि थरूर पर निशाना साधे जाने के बाद, थरूर ने एक गूढ़ पोस्ट शेयर किया है। खड़गे ने थरूर के मोदी की प्रशंसा वाले लेख पर तंज कसा था।
Read Full Story

07:02 PM (IST) Jun 25

GPAT Result 2025 Out - 4714 स्टूडेंट्स पास, चेक करें कैटेगरी वाइज आंकड़े, स्कोरकार्ड 4 जुलाई से

GPAT Result 2025 Out: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने GPAT 2025 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में 4,714 छात्पार स हुए हैं। अपना रिजल्ट natboard.edu.in पर देखें। डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है।

Read Full Story

06:32 PM (IST) Jun 25

मजबूती में लोहे और चमक में सोने सा, पहनें कड़ा ब्रेसलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

चूड़ी-कंगन से हटकर ट्राई करें कड़ा ब्रेसलेट के शानदार डिज़ाइन। स्टोन वर्क, एंटीक पॉलिश, ट्रेडिशनल और बर्ड पैटर्न जैसे कई विकल्प। हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेहतरीन!
Read Full Story

06:32 PM (IST) Jun 25

जयपुर में छतों पर घूम रहा पैंथर, खौफ इतना कि लोग अपना ही घर छोड़ रहे

Jaipur News : जयपुर के वीआईपी कॉलोनी विद्याधर नगर में घरों की छतों पर तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई। पैंथर का इतना खौफ की लोग घर छोड़कर सड़क पर आ गए। अब अपने ही घर में रात को सोने तक से डर रहे।

Read Full Story

06:21 PM (IST) Jun 25

Sunny Deol की बॉर्डर 2 से कटेगा दिलजीत दोसांझ का पत्ता? जान लीजिए वजह

हानिया आमिर संग काम करने पर दिलजीत दोसांझ विवादों में, 'बॉर्डर 2' से निकाले जाने की आशंका। FWICE ने भूषण कुमार को पत्र लिखकर जताई नाराजगी, कास्टिंग पर पुनर्विचार की अपील।
Read Full Story

06:11 PM (IST) Jun 25

ईरान-इजरायल को लेकर ट्रंप ने कही गंदी बात, बोले-स्कूली बच्चों की तरह लड़ते हैं दोनों

ट्रंप ने इज़राइल-ईरान युद्धविराम पर 'f-word' इस्तेमाल कर विवाद खड़ा किया। बाद में सफाई देते हुए दोनों देशों को 'स्कूल के बच्चों' जैसा बताया और कहा कि कभी कड़े शब्दों का इस्तेमाल जरूरी होता है।
Read Full Story

06:02 PM (IST) Jun 25

जब एक साथ 50 जंगली जानवर खा गया एक बाघ, जानिए फिर टाइगर का क्या हुआ

Ramgarh Tiger Reserve News :  रामगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ ने 50 से ज़्यादा जानवर खा लिए, जिससे उसका वज़न इतना बढ़ गया कि रेडियो कॉलर टाइट हो गया और उसे साँस लेने में तकलीफ़ होने लगी।

Read Full Story

05:54 PM (IST) Jun 25

ओडिशा - आदिवासी महिला की दूसरी जाति के पुरुष से शादी करने पर बवाल, बहिष्कार-शुद्धिकरण के नाम पर मुंडवाया सिर

ओडिशा में एक आदिवासी महिला की दूसरी जाति के पुरुष से शादी के बाद उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार और 'शुद्धिकरण' के नाम पर उनके सिर मुंडवा दिए गए। NHRC ने इस मानवाधिकार उल्लंघन पर संज्ञान लिया है।
Read Full Story

05:51 PM (IST) Jun 25

CBSE बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 से दो बार, यहां देखिए पूरा शेड्यूल और जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम

CBSE Two Board Exams in One Year: सीबीएसई बोर्ड के नए नोटिस के अनुसार 2026 से CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा अब साल में दो बार आयोजित होगी। फरवरी में अनिवार्य परीक्षा होगी और मई में ऑप्शन परीक्षा होगी जानिए पूरी डिटेल और शेड्यूल।

Read Full Story

05:49 PM (IST) Jun 25

2 तोले में बनवा लें सुंदर नेकलेस, पहनें और सास को दिखाएं चार तोले का ठाठ

कम बजट में गले की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं? 2 तोले में बनने वाले इन चार नेकलेस डिज़ाइन्स से पाएं 4 तोले वाला हैवी लुक। हसली, ठुशी, गुलबंद और ढोलकी हार से दिखें खूबसूरत।
Read Full Story

05:41 PM (IST) Jun 25

केंद्रीय कैबिनेट ने दी पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2 को मंजूरी, खर्च होंगे 3626 करोड़ रुपए

Pune Metro Rail Project Phase 2: पुणे मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी मिल गई है! वनाज़ से चांदनी चौक और रामवाड़ी से वाघोली/विट्ठलवाड़ी तक नए कॉरिडोर बनेंगे, जिससे शहर के कई इलाकों को फायदा होगा।

Read Full Story

05:33 PM (IST) Jun 25

क्या राजस्थान में बंद हो रही पेंशन? 55 हजार पेंशनर्स इलाज और घरेलू खर्च के लिए परेशान

pension crisis in rajasthan : राजस्थान में 55 हजार सेवानिवृत्त बिजलीकर्मियों की पेंशन पर संकट! पेंशन फंड में भारी कमी के चलते बुजुर्गों की चिंता बढ़ी। क्या सरकार देगी मदद?

Read Full Story

05:20 PM (IST) Jun 25

लंबे समय तक परमाणु बम नहीं बना पाएगा ईरान - डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जिससे उसकी परमाणु क्षमता को भारी नुकसान पहुँचा है। हालांकि, लीक हुई खुफिया जानकारी के अनुसार, नुकसान का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी। 

Read Full Story

05:19 PM (IST) Jun 25

Kanchain Gold Earring, डेढ़ ग्राम में कानों पर सजेगा चांद

सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन महिलाओं का सोने के प्रति प्रेम कम नहीं हो रहा है। खासकर कनचेन इयररिंग्स के नए डिज़ाइन तो कमाल के हैं। चांदबाली, झुमका, साउथ इंडियन, हर तरह के डिज़ाइन आपके चेहरे पर चार चांद लगा देंगे।
Read Full Story

05:15 PM (IST) Jun 25

'ना कैश ना UPI’ सब्जी उठाई और हो गया फरार ! देखें हाथी का बच्चे का Viral Video

सोशल मीडिया पर हाथी के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परिवार के साथ सड़क पर चलते हुए एक सब्जी वाले के ठेले से सब्जी लेकर मस्ती करता दिखता है।

Read Full Story

05:10 PM (IST) Jun 25

GPAT Result 2025 - आज जारी हो सकता है रिजल्ट, जानें कहां-कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट, फाइनल आंसर की और जरूरी डिटेल्स

GPAT Result 2025 Date and Time: GPAT 2025 का रिजल्ट आज, 25 जून को जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर की भी जारी होगी। जानिए लेटेस्ट अपडेट।

Read Full Story

04:57 PM (IST) Jun 25

बांग्लादेश में फिर हलचल! पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गिरफ्तार, जानिए क्या है राज?

बांग्लादेश में एक और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अव्वल को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले नूरुल हुडा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। क्या चल रहा है बांग्लादेश में?
Read Full Story

04:54 PM (IST) Jun 25

Summer Dress Fashion 2025 - ईशा अंबानी से सीखें रीयूजिंग ट्रिक, 6 साल पुरानी ड्रेस बनी हेडटर्नर

Isha Ambani Summer Party Dress Look: ईशा अंबानी ने लंदन के एक इवेंट में 2011 की विंटेज Valentino ड्रेस पहनकर सबको चौंका दिया। रीस्टाइल की हुई इस ड्रेस के साथ उन्होंने सस्टेनेबल फैशन को बढ़ावा दिया।

Read Full Story

04:49 PM (IST) Jun 25

2 ग्राम में खरीदें खूबसूरत रिंग, जुलाई में है बेटी का बर्थडे तो गिफ्ट देकर करें सरप्राइज

लाडली के जन्मदिन पर सोने की अंगूठी गिफ्ट करने का प्लान? वेवी, लीफ और वानकी जैसे नए डिजाइन्स देखें, जो 2 ग्राम में भी बन जाएंगे।

Read Full Story

04:48 PM (IST) Jun 25

Axiom 4 Mission - अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, क्या PM नरेंद्र मोदी का ये फैसला बदलेगा पूरा खेल?

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष खोलने के फैसले को 'ऐतिहासिक' बताया। इससे क्षेत्र में चमत्कारी बदलाव आया है और आने वाले दशक में यह 40-45 बिलियन डॉलर तक पहुँच सकता है। 

Read Full Story

04:47 PM (IST) Jun 25

Rajinikanth की 'कुली' ने रिलीज से पहले कमाए 45 CR, जानिए हिंदी में किस नाम से आएगी फिल्म?

रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के तेलुगु वर्जन के राइट्स 45 करोड़ में बिके हैं। प्रोड्यूसर दिल राजू ने यह डील फाइनल की है। फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।
Read Full Story

More Trending News