मानसून में घूमने का है प्लान? उत्तर भारत के हरे-भरे किले, दक्षिण भारत के झरने और पहाड़ों की धुंध भरी वादियां, सबका अलग जादू। जानिए कहाँ का नज़ारा है सबसे ख़ास।

मानसून की शुरुआत इंडिया में हो चुकी है और इसी के साथ पूरे भारत में हरियाली छाई हुई है। मानसून यानी बाद, बारिश और हरियाली का खूबसूरत जादुई नजारा। देखा जाए तो मानसून ही घूमने के लिए बेस्ट मौसम है अगर आपको बारिश और हरियाली पसंद है तो। इस मौसम में पूरी धरती हरी भरी और स्वर्ग सी सुंदर दिखती है। ऐसे में अगर घूमने के शौकीन हैं, लेकिन कन्फ्यूज हैं कि घूमने के लिए कहां जाना है बेस्ट तो आज हम आपको बताएंगे, नॉर्थ, साउथ या पहाड़ कहां का नजारा है बरसात में सुंदर।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साउथ इंडिया- यहां के जंगल, झरने और पहाड़

मानसून फ्रेंडली डेस्टिनेशन

  • केरल (मुन्नार, वायनाड, थेक्कड़ी)
  • कर्नाटक (कूर्ग, चिकमंगलूर, अगुंबे)
  • तमिलनाडु (कोडैकनाल, ऊटी)

मानसून में साउथ इंडिया क्यों है खास?

  • मानसून में साउथ इंडिया की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
  • यहां हर तरफ बहने वाले झरने, झील और हरियाली यहां मानसून की सुंदरता में चार चांद लगा देती है।
  • बैकवाटर, चाय के बागान, केरल की खूबसूरती और जंगल सफारी अलग और अद्भुत है।

नॉर्थ इंडिया

कहां जाएं

  • राजस्थान (उदयपुर, बूंदी, माउंट आबू)
  • मध्य प्रदेश (पचमढ़ी, खजुराहो)
  • उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश के मैदानी हिस्से

नॉर्थ इंडिया में क्या है खास

  • मानसून में रेगिस्तान और किले हरियाली से ढक जाते हैं – खासतौर पर उदयपुर और बूंदी, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।
  • किले और महलों के बीच बादल घिरते हैं तो नजारा खूबसूरत और भव्य लगता है।

पहाड़ (हिमालय बेल्ट)

कहां जाएं:

  • हिमाचल (मनाली, धर्मशाला)
  • उत्तराखंड (औली, टेहरी, रानीखेत)
  • नॉर्थ-ईस्ट (शिलांग, चेरापूंजी, अरुणाचल प्रदेश)

क्या खास:

  • मानसून में पहाड़ों में बादल आंखों के सामने से गुजरते हैं, जो देखने में ऐसी लगती है मानो सपनों की दुनिया हो, हर तरफ सिर्फ खूबसूरती।
  • घाटियों में रहस्यमय धुंध और हरियाली का जबरदस्त संगम देखने को मिलता है। ये संग फिल्मों में देखने को मिलता है, जिसे आप मानसून में जाकर खुद देख सकते हैं।
  • झरने और छोटे वाटरफॉल की संख्या बढ़ जाती है और हर तरफ हरियाली के साथ इनका संगम बेहद खूबसूरत लगता है।

नोट-पहाड़ों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और रास्ते बंद होने का खतरा भी रहता है, इसलिए यहां प्लानिंग से जाएं।