South India Hidden Hill Station: क्या आप बच्चों की समर वेकेशन के लिए साउथ इंडिया में किसी शांत और बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं? 25 हजार रुपये से कम खर्च में कौन-सी जगहें परिवार के लिए सबसे बेहतर हैं? जानिए येरकौड, अगुम्बे, अराकू वैली, वागामोन और लांबासिंगी जैसे 5 खूबसूरत हिडन हिल स्टेशन के बारे में।
South India Hidden Hill Station: गर्मियों की छुट्टियां आते ही माता-पिता बच्चों के साथ ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाते हैं, जहां मौसम सुहावना हो, भीड़ कम हो और बजट भी ज्यादा न बिगड़े। साउथ इंडिया में कई ऐसे खूबसूरत हिडन हिल स्टेशन मौजूद हैं, जो नेचर की सुंदरता, एडवेंचर और फैमिली फ्रेंडली माहौल के लिए जाने जाते हैं। खास बात यह है कि दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे शहरों से भी इन जगहों पर 25 हजार रुपये के अंदर फैमिली ट्रिप प्लान की जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 शानदार हिल स्टेशन के बारे में, जो बच्चों की समर वेकेशन को यादगार बना सकते हैं।

येरकौड, तमिलनाडु

तमिलनाडु का येरकौड ऊटी और कोडाइकनाल की तुलना में काफी कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन है। यहां की झील, बोटिंग और हरियाली बच्चों को बेहद पसंद आती है। परिवार के साथ शांत माहौल में छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह शानदार मानी जाती है। होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट भी बजट फ्रेंडली रहते हैं, जिससे कुल खर्च कम रहता है।
अगुम्बे, कर्नाटक
पश्चिमी घाट की गोद में बसा अगुम्बे अपनी हरियाली और बादलों से घिरे नजारों के लिए फेमस है। यहां बच्चों को नेचर के करीब से जानने और जंगलों की खूबसूरती देखने का मौका मिलता है। मानसून और गर्मियों दोनों मौसम में यह जगह खूबसूरत लगती है। कमर्शियल टूरिस्ट स्पॉट न होने के कारण यहां खर्च भी कम आता है।
इसे भी पढ़ें- Baby Travel Accessories: 2 मंथ का बेबी भी आराम से करेगा ट्रेवल, साथ में रखें 4 जरूरी बेबी ट्रेवल एक्सेसरीज
अराकू वैली, आंध्र प्रदेश
अराकू वैली परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। पहाड़, कॉफी प्लांटेशन और खूबसूरत घाटियां इस जगह की खासियत हैं। बच्चों को यहां ट्रेन जर्नी और नेचुरल चीजों का व्यू का देखने का एक्सपीरियंस मिलता है। बजट होटल और स्थानीय भोजन इस ट्रिप को किफायती बनाते हैं।
वागामोन, केरल

केरल का वागामोन अभी भी कई पर्यटकों की नजरों से दूर है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां, पाइन फॉरेस्ट और खुले घास के मैदान बच्चों को खुलकर खेलने का जगह देते हैं। शांत वातावरण और कम भीड़ के कारण फैमिली वेकेशन के लिए यह जगह आइडियल मानी जाती है। सीमित बजट में आरामदायक यात्रा आसानी से की जा सकती है।
लांबासिंगी, आंध्र प्रदेश
लांबासिंगी को "आंध्र प्रदेश का कश्मीर" भी कहा जाता है। ठंडी जलवायु और धुंध से ढकी पहाड़ियां इसे खास बनाती हैं। बच्चों के लिए यह जगह एक अलग एक्सपीरियंस और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। यहां रहने और घूमने का खर्च भी अन्य फैैंसी जगहों के मुताबिक कम होती है।
इसे भी पढ़ें- Train Ticket Upgrade Tips: TTE ने खोला बड़ा राज! स्लीपर टिकट वालों को भी मिल सकती है AC सीट
