सोशल मीडिया पर हाथी के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परिवार के साथ सड़क पर चलते हुए एक सब्जी वाले के ठेले से सब्जी लेकर मस्ती करता दिखता है।

अपने परिवार के साथ जा रहे एक हाथी के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नन्हा हाथी रास्ते में एक सब्जी वाले के ठेले पर जाता है और उससे सब्जी लेकर आगे बढ़ जाता है। वीडियो देखकर कई लोग हाथी के बच्चे की क्यूटनेस पर फिदा हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

सब्जी मांगता दिखा हाथी का बच्चा

वीडियो को एक्स पर सुशांत नंदा ने शेयर किया है, जो भारतीय वन सेवा के रिटायर्ड अधिकारी है। इस वीडियो को अभी तक 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। देखा जा सकता है, हाथियों का झुंड रोड पर जा रहा होता है। इसी बीच एक छोटा सा हाथी का बच्चा झुंड से निकलकर सीधे पास में स्थित सब्जी की ठेले पर चला जाता है। इस दौरान मां उसे खीचने की कोशिश करती है लेकिन वो एक नहीं सुनता। इसी बीच वो ठेले से सब्जी उठाकर भाग जाता है। वीडियो शेयर करते हुए नंदा ने हाथी के बच्चे को छोटू कहकर बुलाया और लिखा, "छोटू के लिए झटपट नाश्ते का ब्रेक"

नेटिजन्स ने जताया प्यार

एक शख्स ने ये बिल्कुल मुझे मेरी बेटी की याद दिलाता है। जो हर सुबह स्कूल जाने से पहले मेरे मना करने के बाद बिस्कुट खरीदती है। ये हाथी भी उसके जैसा व्यहवार कर रहा है। अन्य यूजर लिखते हैं-यहां देखने वाली बात है। हाथी ने किसी से कुछ छीना नहीं बल्कि वह उनका इंतजार कर रहा था। जैसे ही महिला ने उसे सब्जी दी। वो चला गया। एक ने लिखा-बच्चा तो बच्चा है चाहे तो वो इंसान को हो या फिर जानवर का। कुल मिलाकर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और हर कोई हाथी की मस्ती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।