सोशल मीडिया पर एक कार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है "अगर गाड़ी लड़ गई तो मेरी बीवी मुझे मारेगी"। इस मजेदार मैसेज पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और यूजर्स ने ऐसे पति की तारीफ भी की है।

कहते हैं इश्क-मोहब्बत में प्यार के साथ डर भी होना चाहिए ताकि रिश्ता बना रहे लेकिन बीते कुछ समय से पति-पत्नी और वो के बहुत से मामले सामने आये हैं। जिसे लोगों के अंदर कई तरह के सवाल खड़े कर दिये। कहा जाता है प्यार कभी मांगने पर तो नहीं मिलता है। जो धोखा देना चाहता होगा वो देगा लेकिन दुनिया में अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने पार्टनर की सच्ची केयर करते हैं और उनके साथ रहने की कसमें खाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, जहां एक शख्स ने अपनी कार के पीछे कुछ ऐसा लिखा। जिसे पढ़कर लोगों को हंसी आ गई। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो ऐसा लड़का मिलने की हसरत भी जताई। ये वीडियो देखिए पहले फिर बताते हैं, आखिर माजरा क्या है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

"दूर रहो वरना बीवी मारेगी"

वीडियो किसी शहर का लग रहा है। जहां ट्रैफिक जाम में कई गाड़ियां खड़ी हुईं हैं लेकिन सबका ध्यान एक गाड़ी पर है, जिसमें लिखा है- कृपया गाड़ी से दूरी बनाकर रखें। अगर गाड़ी लड़ गई तो मेरी बीवी मुझे मारेगी। खैर, ये वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है। इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर trippi_twenty नाम के पेज ने शेयर किया है। जहां पर लोगों ने एक से बढ़कर कमेंट किये हैं।

लड़के के फैन हुए सोशल मीडिया यूजर्स

वीडियो पर हजारों लोगों ने रिएक्शन दिया है। एक ने लिखा- इसने कार पर ब्रेक कम और बीवी का टेरर ज्यादा लगाया है। अन्य ने लिखा-यदि पति ऐसा हो तो शादी करने में क्या बुराई है। एक चुटकी लेते हुए कहा, बीवी की गाड़ी को बचाना है तो ऐसी सड़क की बजाय ग्रीन कॉरिडोर जरूरी है। एक ने कहा, ये खौफ का माहौल अच्छा है।