शशि थरूर ने मॉस्को में रूसी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDPR) के अध्यक्ष लियोनिद स्लटस्की से अंग्रेजी की जगह फ्रेंच में बात की। समझाया कि पाकिस्तान आतंक का सुरक्षित पनाहगाह है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को मॉस्को में रूसी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDPR) के अध्यक्ष लियोनिद स्लटस्की के साथ बैठक की। वह विदेश मामलों की समिति के भारतीय अध्यक्ष के रूप में रूस गए थे। रूसी नेता से बातचीत के लिए थरूर ने अंग्रेजी की जगह फ्रेंच भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों के लिए 'सुरक्षित पनाहगाह' है। देखें बातचीत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

थरूर ने रूसी नेता को बताया कि पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के मुख्यालय हैं। वे अपने देश में आतंकवादियों को ट्रेनिंग देते हैं। आतंकियों को पैसे और हथियार देते हैं। इसके बाद दूसरे देशों में भेज देते हैं। इसलिए हमारे लिए यह बहुत मुश्किल है कि इस बात को इग्नोर कर दें कि पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण देता है।