हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भारी नुकसान हुआ है, और राहत कार्य जारी है।

Himachal Pradesh Flash Floods: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बादल फटने और अचानक बाढ़ आने की घटनाएं हुईं। इसके चलते दो लोगों के मारे जाने की खबर है। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बादल फटने से आई भीषण बाढ़ में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यहां 7-10 अन्य लोग लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है। कांगड़ा के खनियारा गांव में फ्लैश फ्लड के चलते भारी नुकसान हुआ है। यहां आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे है। दो शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री कार्यालय और डिप्टी कमिश्नर ने बताया है कि हालात गंभीर बने हुए हैं। अचानक आई बाढ़ की चपेट में एक बिजली परियोजना आई है। ज्यादातर मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक भारी बारिश शुरू हो गई।

कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटा

यह घटना कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना के बाद मंडी जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई। पनहोह बांध से ब्यास नदी में पानी छोड़े जाने के बारे में चेतावनी जारी की गई है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ब्यास नदी से दूर रहने की सलाह दी गई।

Scroll to load tweet…