
नई दिल्ली. पूरी दुनिया में कोरोना का खौफ जारी है। अब तक 16,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना के मामले लगातर बढ़ रहे हैं। लेकिन इसी बीच दिल्ली से अच्छी खबर आई है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित कोई केस सामने नहीं आया। यह जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, अभी खुश नहीं होना। आगे बड़ी चुनौती है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेकाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।
भारत में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति?
देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 511 हो गई है। जबकि इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई है। कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा केरल में है। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 95 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 87 केस सामने आए हैं। हैरानी वाली बात यह है कि तमाम कवायदों के बाद भी 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं।
किस राज्य में कितने केस?
आंध्र प्रदेश- 7, बिहार - 2, छत्तीसगढ़ - 1, चंडीगढ़- 01, दिल्ली- 31, गुजरात - 29, हरियाणा- 26, हिमाचल प्रदेश - 3, जम्मू-कश्मीर - 4, कर्नाटक - 37, केरल - 95, लद्दाख - 13, मध्य प्रदेश - 7, महाराष्ट्र - 87, ओडिशा- 2, पुदुचेरी - 1, पंजाब - 21, राजस्थान - 33, तमिलनाडु - 12, तेलंगाना - 32, उत्तर प्रदेश -33, उत्तराखंड - 3 और पश्चिम बंगाल- 7
दुनिया के 195 देश कोरोना की चपेट में
दुनिया के 195 देश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 16500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। यहां अब तक 6077 लोगों की मौत हो चुकी है। वही, चीन में 3287 और स्पेन में 2311 लोगों की मौत चुकी है। ईरान मे 1812 और अमेरिका में 582 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें
क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें
रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस
कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही
कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच
कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.