Exclusive INTERVIEW: हिजाब विवाद, UCC और भगवा पर क्या बोले केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान

Asianet News ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से हिजाब विवाद, यूनिफार्म सिविल कोड, योगी आदित्यनाथ के बयान सहित कई मुद्दों पर खास बातचीत की है। पेश है बातचीत का प्रमुख अंश...

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2022 4:05 PM IST / Updated: Feb 15 2022, 10:33 AM IST

नई दिल्ली। केरल के राज्यपाल (Kerala Governor) आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) अपनी बेबाक बयानों को लेकर जाने जाते हैं। संवैधानिक पद पर होते हुए भी विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं। कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब देशभर में सुर्खियों में है। Asianet News ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से हिजाब विवाद, यूनिफार्म सिविल कोड, योगी आदित्यनाथ के बयान सहित कई मुद्दों पर खास बातचीत की है। पेश है बातचीत का प्रमुख अंश...

हिजाब कंट्रोवर्सी मुस्लिम लड़कियों का तरक्की रोकने के लिए

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि हिजाब पर जो विवाद (Hijab controversy) पैदा किया गया है, वो बिल्कुल अनावश्यक है। इसके पीछे साजिश है। साजिश ये है कि भारत में जो नई नस्ल है, उसमें लड़कियां खासतौर से स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। मुस्लिम बच्चियों की परफॉर्मेंस भी बहुत अच्छी है। यहां एक छोटा तबका है जो पहले तीन तलाक जारी रखना चाहता था वह इस पर चिंता व्यक्त कर रहा है कि कॉलेज जाने वाली मुस्लिम लड़कियों का आचरण ऐसा है जो दीन के लिए खतरा बन रहा है। ये वो माइंडसेट है। इसलिए ये हिजाब की कंट्रोवर्सी पैदा करके कॉलेज-यूनिवर्सिटी की एजुकेशन लड़कियां न हासिल कर सकें। अगर हिजाब पहनकर पढ़ाई कर भी ली तो उन्हें जो नौकरियां मिलनी हैं, उस पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। और ये वापस घर की चहारदीवारी के अंदर कैद हो जाएंगी। आज हमारी बच्चियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं, और भी कई काम पुरुषों से बेहतर कर रही हैं। इसलिए ऐसे अनावश्यक विवादों को खत्म कर देना चाहिए और बच्चों को कहना चाहिए कि वे अपनी शिक्षा की तरफ ध्यान दें। अपनी हालत को बदलने का एक ही तरीका है। 

यूनिफार्म सिविल कोड पर क्या बोले?

यूनिफार्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड का हमारे संविधान में प्राविधान है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम वह माहौल पैदा करें जहां यूनिफार्म सिविल कोड वास्तविकता बन सके। यूनिफार्म सिविल कोड का मकसद सबके बीच समरूपता पैदा करना नहीं है। बल्कि इसका मकसद हो सकता है कि शादी के मामले में अधिकार समान हों। बाकी सभी धर्मों के रीति-रिवाजों की मनाही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की बड़ी तादाद उन देशों में रह रही है जहां यूनिफार्म सिविल कोड लागू है। वहां मुसलमानों को कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में अगर भारत में यह लागू हो जाएगा तो क्या हो जाएगा।

भगवा पर राजनीति मत करो क्योंकि...

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बाइबिल में एक सुनहरे बछड़े का जिक्र है। कुरान कहता है कि यह केसरिया रंग का होना चाहिए, वह रंग जो आंखों को सबसे ज्यादा भाता है। तुम्हारे लिए, भगवा रंग धार्मिक है, मेरे लिए केसरिया रंग है जो मेरी आंखों को भाता है। मेरे लिए एक भारतीय के रूप में केसरिया त्याग का रंग है। हम अजीब लोग हैं, हम कहते हैं कि हमारे पास यह तिरंगा है - भगवा हिस्सा हिंदू है, सफेद हिस्सा अन्य है, और हरा हिस्सा मुसलमान है। लोग इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते। भारतीय रंग में केसर का अर्थ है त्याग! इसका अर्थ है त्याग की भावना, इसका अर्थ है अपने लिए नहीं दूसरों के लिए जीना। सफेद शांति का प्रतीक है, हरा रंग मुसलमानों को नहीं दर्शाता है, हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है।

केरल पर योगी आदित्यनाथ के बयान पर बोले महामहिम

गवर्नर ने केरल को लेकर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की टिप्पणी पर कहा कि इलेक्शन के बीच बहुत सारी चीज कही जाती है। शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए इंसान को सब्र भी करना होता है, बर्दाश्त भी करना होता है और बहुत सी चीजों को नजरअंदाज भी करना होता है। 

हिजाब विवाद, यूनिफॉर्म सिविल कोड और योगी आदित्यनाथ के बयान पर क्या बोले आरिफ मोहम्मद खान? देखें पूरा इंटरव्यू..

"

यह भी पढ़ें:

Russia कभी कर सकता है हमला, USA जापान-जर्मनी समेत एक दर्जन देशों ने Ukraine से निकालने शुरू किए अपने नागरिक

ABG शिपयार्ड कंपनी और डायरेक्टर्स पर 28 बैंकों से 22,842 करोड़ धोखाधड़ी का आरोप, CBI ने दर्ज किया FIR

United Nations के पांच कर्मचारियों का Al-Qaeda ने किया अपहरण, कबिलाई नेताओं ने रिहाई के लिए शुरू की बातचीत

Share this article
click me!