केंद्र का राज्यों को संदेश- लॉकडाउन, कर्फ्यू से प्रभावित नहीं होना चाहिए वैक्सीनेशन अभियान

Published : Apr 18, 2021, 08:46 PM IST
केंद्र का राज्यों को संदेश- लॉकडाउन, कर्फ्यू से प्रभावित नहीं होना चाहिए वैक्सीनेशन अभियान

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए जा रहे कर्फ्यू या लॉकडाउन से वैक्सीनेशन प्रोग्राम प्रभावित नहीं होना चाहिए। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना को रोकने के लिए राज्य कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए जा रहे कर्फ्यू या लॉकडाउन से वैक्सीनेशन प्रोग्राम प्रभावित नहीं होना चाहिए। 

राज्यों को लिखे पत्र में मंत्रालय की ओर से सलाह दी गई है कि कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान ना ही वैक्सीनेशन सेवा प्रभावित होनी चाहिए और ना ही इस दौरान वैक्सीनेशन के लिए जाने वाले लोगों को प्रतिबंधित किया जाएगा। 

कोविड सेंटर्स में अलग हो वैक्सीनेशन की व्यवस्था
इस आदेश में कहा गया है कि कोविड अस्पतालों में वैक्सीनेशन निरंतर जारी रहना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर की उन अस्पतालों में अलग व्यवस्था की जानी चाहिए, जहां कोरोना का इलाज चल रहा है। राज्यों से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सेंटर्स में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में वैक्सीनेशन के लाभार्थी ना आएं। 

क्या है कोरोना की स्थिति?
भारत में शनिवार को कोरोना के 2,61,500 केस सामने आए। वहीं, 1500 लोगों की मौत हुई। 1,38,423 लोग ठीक हुए। अब तक देश में  1,47,88,109 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 1,28,09,643 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 18,01,316 का इलाज चल रहा है। 1,77,150 लोगों की मौत हो चुकी है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बगावती विस्फोट के बीच शिवसेना (UBT) में नया संकट: क्या उद्धव के हाथ से फिसल रही कमान?
Top 10 Morning News: वैश्विक तनाव से NEET पर नए बवाल तक, आज सुबह की 10 बड़ी खबरें