
मुंबई/रांची। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) ने मंगलवार देर रात अपने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जहां कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, उनके मंत्री उदय सामंत रत्नागिरी से किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि महायुति गठबंधन (बीजेपी+शिवसेना+एनसीपी अजित गुट) अब तक 144 नामों का ऐलान कर चुका है। इसमें बीजेपी के 99 और शिवसेना गुट के 45 उम्मीदवार शामिल हैं।
बता दें कि मुंबई की माहिम सीट पर शिवसेना ने सदानंद शंकर सरवणकर को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर उनकी टक्कर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे से होगी। बता दें कि महाराष्ट्र में सिंगल फेज में ही 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है।
बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने अपने 79 मौजूदा विधायकों पर एक बार फिर दांव खेला है। इस चुनाव में पार्टी के सभी मंत्रियों समेत विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, जबकि महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से किस्मत आजमाएंगे। बता दें कि ये विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाने वाला पहला चुनाव भी है। शिंदे ने 2022 में उद्धव ठाकरे से बगावत की थी। इसके बाद वो बीजेपी के सपोर्ट से महाराष्ट्र के सीएम बने।
| सीट | उम्मीदवार |
| कोपरी पाचपाखाड़ी | एकनाथ शिंदे |
| साकी | मंजुलाताई तुलसीराम गावित |
| चोपड़ा | चंद्रकांत बलवंत सोनावणे |
| जलगांव ग्रामीण | गुलाबराय रघुनाथ पाटिल |
| एरंडोल | अमोल चिमनराव पाटिल |
| पाचौरा | किशोर अप्पा धनसिंह पाटिल |
| मुक्ताईनगर | चंद्रकांत निंबा पाटिल |
| बुल्ढाणा | संजय रामभाऊ गायकवाड़ |
| मेहकर | संजय भास्कर |
| दरयापुर | अभिजीत आनंदराव |
| रामटेक | आशीष नंदकिशोर जायसवाल |
| भंडारा | नरेंद्र भोजराज भोंडेकर |
| दिग्रस | संजय दुलीचंद राठौड़ |
| नांदेड़ उत्तर | बालाजी देवीदास कल्याणकर |
| कलमनुरी | संतोष लक्ष्मणराव बांगर |
| जालना | अर्जुन पंडितराव खोतकर |
| सिल्लोड | अब्दुल सत्तार अब्दुल नबी |
| छत्रपति संभाजी नगर मध्य | प्रदीप शिवनारायण जायसवाल |
| छत्रपति संभाजी नगर पश्चिम | संजय पांडुरंग शिरसाट |
| पैठण | विलास सांदिपन भूमरे |
| वैजापुर | रमेश नानासाहेब बोरनारे |
| नांदगांव | सुहास द्वारकानाथ कांदे |
| मालेगांव बाह्य | दादाजी दगड़ूजी भुसे |
| ओवला माजीवडा | प्रताप बाबूराव सरनाइक |
| मागाठाणे | प्रकाश राजाराम सुर्वे |
| जोगेश्वरी ईस्ट | मनीषा रवीन्द्र वायकर |
| चांदिवली | दिलीप भाऊसाबह लांडे |
| कुर्ला मंगेश | अनंत कुडालकर |
| माहिम | सदानंद शंकर सरवणकर |
| भायखला | यामिनी यशवंत जाधव |
| कर्जत | महेंद्र सदाशिव थोरवे |
| अलीबाग | महेंद्र हरि दलवी |
| महाड़ | भरत सेठ मारुति गोगावले |
| उमरगा | ज्ञानराम धोंडीराम चौगुले |
| परांडा | तानाजी जयवंत सावंत |
| सांगोला | शहाजी बापूराम राजाराम पाटिल |
| कोरेगांव | महेश संभाजीराजे शिंदे |
| पाटण | शंभूराज शिवाजीराव देसाई |
| दापोली | योगेश रामदास कदम |
| रत्नागिरी | उदय रवीन्द्र सामंत |
| राजापुर | किरण रवीन्द्र सामंत |
| सावंतवाडी | दीपक वसंतराव केसरकर |
| राधानगरी | प्रकाश आनंदराव आबिटकर |
| करविर | चंद्रकांत शशिकांत नरके |
| खानापुर | सुहास अनिल बाबर |
झामुमो ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट मंगलवार 22 अक्टूबर को जारी की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बरहेट से, पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय से और भाई बसंत सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया गया है। लिस्ट के मुताबिक, सत्ताधारी दल ने नाला से रवीन्द्रनाथ महतो, राजमहल से एमटी राजा, बोरिया से धनंजय सोरेन, महेशपुर से स्टीफन मरांडी, सारठ से उदय शंकर सिंह, गिरिडीह से सुदिवे कुमार, डमरू से बेबी देवी, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन और मधुपुर से हफीजुल हसन को मैदान में उतारा है।
झारखंड में 2 चरण में चुनाव
झारखंड में दो चरण में चुनाव होगा। पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को मतगणना होगी। राज्य में कुल 81 विधानसभा सीट हैं, जहां 2.6 करोड़ वोटर्स उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चुनाव में 11.84 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे।
ये भी देखें :
संविधान से 'समाजवादी', 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटेगा? सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.