National Youth Day: पढ़िए स्वामी विवेकानंद के वो विचार जो युवाओं में भरते हैं नया उत्साह

स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का आज जन्मदिन है। 12 जनवरी 1863 को उनका जन्म कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में हुआ था। हर साल 12 जनवरी  को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2022 2:08 AM IST

नई दिल्ली. स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का आज जन्मदिन है। 12 जनवरी 1863 को उनका जन्म कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में हुआ था। हर साल 12 जनवरी  को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद अपने ओजपूर्ण और बेबाक भाषणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए, खासकर युवाओं के बीच। ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’ का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत, समाज सुधारक थे। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर जानिए उनके कुछ अनमोल विचारों और जीवन जीने के सूत्र के बारे में।

1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस मिशन का नाम विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा। स्वामी विवेकानंद को यु्वाओं से बड़ी उम्मीदें थीं। उन्होंने युवाओं को धैर्य, व्यवहारों में शुद्ध‍ता रखने, आपस में न लड़ने, पक्षपात न करने और हमेशा संघर्षरत रहने का संदेश दिया। आज भी वे कई युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बने हुए हैं। आज भी स्वामी विवेकानंद को उनके विचारों और आदर्शों के कारण जाना जाता है। 

होंगे कई कार्यक्रम
राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव( 25th National Youth Festival) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Shri Narendra Modi) करेंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य भारत के युवाओं की बौद्धिक क्षमताओं को सही दिशा में बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए एक संयुक्त शक्ति में बदलना है। यह सामाजिक एकता और बौद्धिक और सांस्कृतिक एकीकरण में सबसे बड़े अभ्यासों में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- विवेकानंद जयंती पर मोदी के 2 कार्यक्रम, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज, तमिलनाडु को देंगे 11 नए मेडिकल कॉलेज

Swami Vivekanand Jayanti PM Modi 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का करेंगे आज उद्घाटन

Share this article
click me!