Omicron: दिल्ली में ओमिक्रोन का दूसरा केस मिला; भारत ने अफगानिस्तान भेजी मेडिकल हेल्प

Published : Dec 11, 2021, 02:02 PM ISTUpdated : Dec 11, 2021, 02:04 PM IST
Omicron: दिल्ली में ओमिक्रोन का दूसरा केस मिला; भारत ने अफगानिस्तान भेजी मेडिकल हेल्प

सार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन(Omicron) को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट हैं। इसके बावजूद लगातार केस मिल रहे हैं। दिल्ली में 11 दिसंबर को ओमिक्रोन का दूसरा केस मिला है। वहीं, पुणे में 3 साल की बच्ची ओमिक्रोन से संक्रमित मिली है। वो हाल में नाइजीरिया से लौटी ओमिक्रोन संक्रमित महिला के संपर्क में आई थी।

दिल्ली. देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन(Omicron) के फिर कुछ नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में शनिवार को ओमिक्रोन का दूसरा केस मिला है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 7 नए केस मिले थे। इनमें 3 मुंबई से हैं। पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ जिले में 4 नए ओमिक्रॉन संक्रमित सामने आए हैं। यहां एक 3 साल की बच्ची भी ओमिक्रोन से संक्रमित मिली है। यह बच्ची हाल में नाइजीरिया से लौटी ओमिक्रॉन संक्रमित महिला के संपर्क में आई थी। हालांकि उसमें मामूली लक्षण हैं। उसे और उसकी मां सहित परिवार के कुछ सदस्यों को पिंपरी चिंचवाड़ के जीजामाता हॉस्पिटल के स्पेशल वार्ड में रखा गया है। वो पूरी तरह से ठीक है। इस तरह अब तक देश में ओमिक्रोन के 33 मामले हो चुके हैं। इस बीच भारत ने अफगानिस्तान के लिए मेडिकल हेल्प भेजी है। यह विमान के जरिये काबुल पहुंची।

ये है देश का हाल
महाराष्ट्र में ओमिक्रोन का सबसे अधिक असर है। यहां अब तक 17 केस सामने आ चुके हैं। जबकि 30 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी आना है। मुंबई में संक्रमण रोकने अगले दो दिनों के लिए धारा 144 लगा दी गई है। यानी इस दौरान बड़ी सभाओं, रैलियों और विरोध मोर्चों पर बैन रहेगा।  शुक्रवार को मुंबई के धारावी से तीन नए मरीज मिले। ये तंजानिया, UK और दक्षिण अफ्रीका के नैरोबी से आए हैं। इनकी आयु क्रमशः 48, 25 और 37 वर्ष है। अकेले मुंबई में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में रहने वाला 48 वर्षीय मौलाना भी संक्रमित मिला है। यह तंजानिया से लौटा है। इसने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी। सेकंड लहर में भी धारावी में कोरोना तेजी से फैला था।

कोवीशील्ड बूस्टर डोज की मांग खारिज
इधर, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) के तहत आने वाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने कोरोना के बूस्टर डोज को बिना क्लीनिकल ट्रायल के अप्रूवल देने से मना कर दिया है।  SEC ने शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट (SII) की एप्लीकेशन का रिव्यू करते हुए यह यह फैसला लिया। पैनल ने सीरम इंस्टीट्यूट से अतिरिक्त डेटा मांगा है। इसके बाद पैनल दूसरी बैठक करेगा।

देश में वैक्सीनेशन
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 76,36,569 खुराकें लगाने के साथ आज सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 131.99 करोड़ (1,31,99,92,482) के पार पहुंच गया। इसे 1,37,65,868 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें
corona virus: ओमिक्रोन ला सकता है तीसरी लहर, लेकिन भारतीयों पर इसका असर खतरनाक नहीं होगा
Covid 19 : ऑस्ट्रेलिया में 10 जनवरी से शुरू होगा 2-11 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन, 90% वयस्कों को लग चुका टीका
Corona Virus: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 131.99 Cr के पार; रिकवरी रेट 98.36%

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Republic Day 2026: संविधान के 5 अधिकार जिनका इस्तेमाल न करने पर अपना ही नुकसान करते हैं लोग
Bhojshala Verdict: पूजा भी, नमाज़ भी-सुप्रीम कोर्ट ने कैसे सुलझाया वर्षों पुराना विवाद?