संसद की सुरक्षा चूक पर केंद्र बनाम विपक्ष, UAPA कानून के तहत FIR, जानें अब तक 10 बड़ी बातें

Published : Dec 14, 2023, 02:01 PM IST
parliament

सार

संसद की सुरक्षा चूक के मसले पर विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री ने साफ किया है कि अराजक तत्वों को कोई भी पास सांसदों द्वारा न मुहैया कराया जाए। 

Parliament Security Breach. संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रियों के साथ टॉप लेवल की मीटिंग की है। इस दौरान बुधवार को संसद की सुरक्षा मे हुई चूक पर चर्चा की गई है। संसद के दोनों सदनों में विपक्षी पार्टियों ने सुरक्षा चूक के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांग है। वहीं लोकसभा सचिवालय ने संसद की सुरक्षा से जुड़े 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। आइए जानते हैं इस मुद्दे पर अब तक की 10 बड़ी बातें क्या हैं।

संसद की सुरक्षा चूक का मामला: 10 बड़ी बातें

  1. संसद की सुरक्षा चूक मामले में अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इन सभी पर एंटी टेरर अनलॉफुल एक्टिविटीज एक्ट (यूएपीए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन्हें गुरूवार को ही कोर्ट में हाजिर किया जाएगा।
  2. गिरफ्ताार लोगों में सागर शर्मा और मनोरंजन डी हैं जिन्होंने लोकसभा के अंदर हंगामा किया और पीली स्मोक छोड़ी थी। जबकि संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाले अमोल शिंदे और नीलम आजाद को गिरफ्तार किया गया है।
  3. 5वां आरोपी ललित झा और 6ठां आरोपी विकी शर्मा है। ललित झा ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया था और विकी झा मौके से फरार होने में सफल हो गया। विकी शर्मा ही वह व्यक्ति है जिसने इन सभी को गुरूग्राम में रूकने की जगह दी। उसकी पत्ती हिरासत में है।
  4. दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि सभी आरोपी सोशल मीडिया पर भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हैं। यही इनका कॉमन प्लेटफार्म हैं, जहां से इन्होंने ऐसी प्लानिंग को अंजाम दिया।
  5. यह सभी लोग करीब डेढ़ साल पहले मैसूर में मिले थे और उसी समय इसकी प्लानिंग की गई थी। इनके बीच दूसरी मीटिंग करीब 9 महीने पहले की गई और तय हुआ कि क्या और कैसे करना है।
  6. सूत्रों की मानें को इसी साल जुलाई में लखनऊ से दिल्ली आया और पार्लियामेंट में जाने की कोशिश की थी। फिर उसने सुरक्षा जांच के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा की और रविवार को फिर दिल्ली पहुंचा। वह गुरूग्राम में विकी के घर रूका था।
  7. आरोपी आमोल शिंदे ने महाराष्ट्र के अपने होम टाउन में स्मोक कनस्तर चलाने की जानकारी ली। इसके इंडिया गेट पर मीटिंग के दौरान सभी को यह कनस्तर डिस्ट्रीब्यूट किए गए।
  8. लोकसभा में शून्यकाल के दौरान स्मोकिंग कनस्तर फेंके गए जिसकी वजह से पूरे सदन में पीला धुंआ फैल गया। दोनों ने विजिटर्स गैलरी से सदन में छलांग लगाई और फिर पीला धुआं फेंका। वे स्पीकर चेयर की तरफ जाना चाहते थे।
  9. छलांग लगाने के बाद कुछ सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। वहीं संसद के बाहर नीलम और अमोल ने गैस कनस्तर फेंके और अराजकता फैलाने की कोशिश की।
  10. लोकसभा सचिवालय ने इस मामले में संसद की सुरक्षा से जुड़े 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर हाईलेवल की मीटिंग की है।

यह भी पढ़ें

B.Ed से लेकर Mphil तक की डिग्री लेकिन जॉब नहीं, नीलम के परिवार ने खोला असली राज?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें