डोनाल्ड ट्रम्प दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे, नमस्ते ट्रम्प में स्पीच तो आगरा में किया ताज का दीदार

Published : Feb 24, 2020, 01:52 PM ISTUpdated : Feb 24, 2020, 07:52 PM IST
डोनाल्ड ट्रम्प दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे, नमस्ते ट्रम्प में स्पीच तो आगरा में किया ताज का दीदार

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। वह कल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले ट्रम्प ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में स्पीच दी। 

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। वह कल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले ट्रम्प ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में स्पीच दी। इसके बाद आगरा पहुंचे थे। मोटेरा स्टेडियम में पीएम मोदी ने कहा, मैंने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम से अमेरिका यात्रा की शुरुआत की थी। आज ट्रम्प 'नमस्ते ट्रम्प' से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प का परिवार प्लेन से उतरने के बाद सीधे साबरमती आश्रम गया और यहां आया। गुजरात की धरती में आपका स्वागत है। ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

पीएम मोदी ने कहा, एयरपोर्ट से स्टेडियम तक भारत की विविधता ही नजर आई। ट्रम्प परिवार का यहां आना दोनों देशों के लिए घनिष्टता की मिठास दे रहा है। इस कार्यक्रम का नाम नमस्ते का मतलब भी बहुत गहरा है। ये दुनिया की प्राचीनतम भाषा में से एक संस्कृत का शब्द है। इसका मतलब है कि हम किसी व्यक्ति के भीतर मौजूद आत्मसम्मान का नमन करते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प आप उस भूमि पर है। जहां 5 हजार साल पुराना लोथल पोर्ट रहा है। आज आप विविधता से भरे भारत में हैं।

'दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे हुए'
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और अमेरिका के बीच रिच डायवर्सिटी एक मजबूत रिश्ते का आधार है। एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का गौरव है तो दूसरे को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटि का गर्व है। मुझे खुशी है कि ट्रम्प की लीडरशिप में दोनों देशों के रिश्ते गहरे हुए हैं। यह एक नया अध्याय है। जो विकास और संप्रभुता को मजबूत करेगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने जो किया है। दुनिया उसे अच्छे से जानती है।'

पीएम ने मेलानिया की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने कहा, फर्स्ट लेडी मेलानिया आप समाज में बच्चों के लिए जो कर रही हैं, वो प्रशंसनीय है। इवांका दो साल पहले भारत आई थीं। तब आपने कहा था कि मैं दोबारा आना चाहूंगी। मुझे खुशी है कि आज भारत में हैं। जेरेट आप लाइम लाइट से दूर रहते हैं, लेकिन जो करते हैं उसका दूरगामी परिणाम होता है। आज इस मंच से पूरी दुनिया राष्ट्रपति ट्रम्प को सुनना चाहती है।

5 महीने पहले पीएम मोदी का अमेरिका ने स्वागत किया था- ट्रम्प
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, हम 8 हजार मील का दौर तय करने के बाद यह बताने आए हैं कि अमेरिकियों को भारत से प्यार है। 5 महीने पहले टक्सास के बड़े फुटबॉल स्टेडियम में अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया था। आज यहां अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत हमारा स्वागत कर रहा है। 

'हमारे दिल में भारत का हमेशा अहम स्थान- ट्रम्प'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, भारत का हमेशा हमारे दिल में अहम स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन इस महान देश की यात्रा को भी रेखांकित करता है। वे उनके पिता के साथ चाय बेचते थे। वे इसी शहर में एक कैफेटेरिया में काम करते थे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में वे जीतकर आए हैं। आप सिर्फ गुजरात के लिए गर्व नहीं हैं, बल्कि आप इस बात के प्रतीक हैं कि भारतीय जो चाहें, उसे कैसे भी पूरा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की है। यही भारत की भी कहानी है। भारत दुनियाभर में इंसानियत के लिए एक उम्मीद है। यह दुनिया का सबसे नायाब देश है।’

ट्रम्प के बयान की बड़ी बातें
- ट्रम्प ने कहा, मोदी से हर कोई प्यार करता है, लेकिन मैं आपको बता रहा हूं कि वे बहुत टफ हैं। जो देश अपने लोगों को सभी बंधनों से मुक्त रखता है और उन्हें उनके सपने पूरे करने देता है, वही देश महान होता है। भारत ऐसे देशों में से एक है।
- उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने लोगों पर भरोसा है। यह अच्छी बात है। हमारे दो देशों के बीच कुछ फर्क है, लेकिन हमारी आत्मा एक जैसी है। स्वामी विवेकानंद ने इसका एक बार जिक्र किया था। 
- 'इसी आत्मबल के साथ भारत के लोग हिम्मत बनाए रखते हैं और पूरी दुनिया को एक नई रोशनी लिखाते हैं। उदाहरण के लिए यहां का बॉलीवुड क्रिएटिविटी का उदाहरण है।'
- 'भांगड़ा, रोमांस, ड्रामा और क्लासिक का एक उदाहरण दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म है। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक भारत महान खिलाड़ियों का देश है। सरदार पटेल को इस देश ऊंचा स्टेच्यू बनाकर श्रद्धांजलि दी है।' 
-'दिवाली को इस देश के लोग बुराई पर अच्छाई के जीत के पर्व के रूप में मनाते हैं। रंगों का खूबसूरत त्योहार होली है। भारत हर व्यक्ति की गरिमा का सम्मान करने वाला देश है। यहां करोड़ों हिंदू-मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और बौद्ध एकसाथ रहते हैं।’
- अमेरिका में रह रहे भारतीय भी बेहतरीन हैं। सबसे बड़े और सबसे श्रेष्ठ कारोबारों में वे हैं। टेक्नोलॉजी में वे इनोवेशन करते हैं। गुजरात भी भारतीय-अमेरिकियों की नजर से खास जगह है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए यह सबसे अच्छा वक्त चल रहा है। बेरोजगारी सबसे निचले स्तर पर है।'
- 'हमें साबरमती आश्रम जाने का मौका मिला। यह महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह का प्रतीक है। अब हम आपके देश की सबसे खूबसूरत धरोहर ताजमहल को भी देखने जाएंगे। यह दौरा बताता है कि जब दो देशों के नेता अपने देश की जनता के हितों को आगे रखते हैं तो दो देशों के बीच मजबूत गठबंधन उभरकर सामने आता है।'
- 'हमें साबरमती आश्रम जाने का मौका मिला। यह महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह का प्रतीक है। अब हम आपके देश की सबसे खूबसूरत धरोहर ताजमहल को भी देखने जाएंगे। यह दौरा बताता है कि जब दो देशों के नेता अपने देश की जनता के हितों को आगे रखते हैं तो दो देशों के बीच मजबूत गठबंधन उभरकर सामने आता है।'
- 'अमेरिका की सरहदें आतंक के लिए हमेशा से बंद रहेंगी। इसलिए हमने अमेरिका में एंट्री के नियमों को सख्त बनाया है। अमेरिका में जो भी आतंक फैलाने के इरादे से आएगा, उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। हर देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा चाहता है। 
- 'यहां अमेरिका और भारत अपनी-अपनी विचारधारा  के साथ एकसाथ काम कर सकते हैं। हमने पाकिस्तान पर दबाव बनाया है और उसे सीमा पार आतंकवाद खत्म करने को कहा है। हमारे पाकिस्तान के अच्छे रिश्ते हैं। हम अच्छे नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीद है कि इससे दक्षिण एशिया में शांति का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।'  
- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं कारोबारी रिश्ते बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। हम ट्रेड डील को लेकर शुरुआती बातचीत के दौर में हैं। मुझे उम्मीद है कि हम एक अच्छी डील को आकार दे सकते हैं। हालांकि, वे बहुत टफ नेगोशिएटर हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 40 फीसदी बढ़ा है। भारत अमेरिका के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। भारत की तरक्की दुनिया के लिए भी फायदेमंद है।'
'अमेरिका में हमने साबित कर दिया है कि रोजगार बढ़ाने के लिए बेवजह की ब्यूरोक्रेसी को खत्म किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसे ही प्रयास कर रहे हैं। दो साल पहले मोदी ने मेरी बेटी इवांका को ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट के लिए हैदराबाद में बुलाया था। इवांका आज भी यहां आई हैं।'
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत की एकता पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते को और मजबूत करेंगे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास
Big Breaking Assam Election: BJP ने 88 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, CM हिमंत सरमा जालुकबारी से दोबारा मैदान में!