लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियां: PM मोदी ने दिल्ली में किया रोड शो

भाजपा आज(16 जनवरी) को दिल्ली में र। इस रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर्स शामिल होंगे। रोड शो दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। 

Amitabh Budholiya | Published : Jan 16, 2023 7:20 AM IST / Updated: Jan 16 2023, 04:26 PM IST

नई दिल्ली. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (16 जनवरी) को दिल्ली में शुरू हुई। इसके पहले पीएम मोदी ने रोड शो किया। रोड शो करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्थल तक पहुंचे। रोड शो दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हुआ। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया था। जानिए पूरी डिटेल्स...


इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। बैठक 16 और 17 जनवरी को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव खत्म होने तक उनके पार्टी का नेतृत्व करने की संभावना है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के विस्तार का समर्थन करने और विधानसभा और आम चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर विचार-विमर्श करने की संभावना है। नड्डा देश भर के प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे।

वहीं, नेशनल मीटिंग से ठीक पहले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य दिल्ली में पटेल चौक से एनडीएमसी मुख्यालय तक करीब एक किलोमीटर तक रोड शो करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनके साथ 35 केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री और 37 क्षेत्रीय प्रमुख होंगे। इसमें पार्टी के 350 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग के दौरान भाजपा ने तीन प्रदर्शनियां लगाई हैं। पहली प्रदर्शनी का विषय-सेवा, संगठन, और समर्पण (Service, Organisation, and Dedication) है।

दूसरी थीम-विश्व गुरु भारत- कोविड के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के योगदान और जी20 की अध्यक्षता को दिखाया जाएगा।

तीसरा विषय-सुशासन पहले, बेहतर शासन सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों को प्रदर्शित करेगा। अन्य विषयों में समावेशी और मजबूत भारत को सशक्त बनाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, और दुनिया भर में सनातन धर्म के उदय जैसे सदियों पुराने प्रतीकों का संरक्षण शामिल हैं।

ऐसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
पीएम मोदी के रोड शो के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने कई इंतजाम किए हैं। रोड शो वाले इलाकों से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

pic.twitter.com/dwTW2g8p6G

यह भी पढ़ें
Agniveer First Batch के साथ मोदी ने किया संवाद, जानिए आगे कितने अवसर मिलने जा रहे हैं
APJ Literary Festival: मल्लिका साराभाई ने दिया विवादास्पद बयान-'हिंदुत्व को लोगों के गले से नीचे उतारा जा रहा'

 

Read more Articles on
Share this article
click me!