लैंडस्लाइड के बाद पीड़ितों से मुलाकात करने वायनाड पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका

लैंडस्लाइड के बाद पीड़ितों से मुलाकात करने वायनाड पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका

Published : Aug 01, 2024, 03:38 PM ISTUpdated : Aug 01, 2024, 05:19 PM IST

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वायनाड जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों और अन्य जगहों का दौरा किया। वायनाड में लैंडस्लाइड के बाद कई गांव प्रभावित हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को केरल का दौरा किया। राहुल-प्रियंका ने यहां वायनाड में लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। ज्ञात हो कि लैंडस्लाइड की वजह से कई गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। इसी के साथ अभी तक 256 से भी ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। कांग्रेस नेता सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे कन्नूर एयरपोर्ट पर उतरे और इसके बाद सड़क मार्ग से वायनाड पहुंचे। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव वायनाड से भी लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने यूपी की रायबरेली सीट को प्राथमिकता दी थी और वायनाड निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ दिया था। 
 

07:49Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान