मंदिर से 'टीका' लगाकर मस्जिद पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शेयर किए फोटोज, तो twitter पर मिले ये कमेंट्स

Article 370 हटने के बाद राहुल गांधी Jammu-Kashmir के दो दिनी दौरे पर मंगलवार को खीर भवानी मंदिर के बाद हजरत बल मस्जिद पहुंचे। इसके बाद twitter पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 10, 2021 9:01 AM IST / Updated: Aug 10 2021, 04:17 PM IST

श्रीनगर. राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir) के दो दिनी दौरे पर मंगलवार को गांदरबल स्थित खीर भवानी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद वे प्रसिद्ध हजरतबल मस्जिद भी गए। दोनों जगहों की तस्वीरें Congress ने अपने twitter हैंडल पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें सामने आने के बाद राहुल गांधी ट्रोल हो रहे हैं।

मस्जिद की तस्वीरें देखकर twitter पर आए ये कमेंट्स
कांग्रेस ने हजरतबल मस्जिद गए राहुल गांधी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें लिखा-राहुल जी ने अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान प्रसिद्ध हजरतबल मस्जिद के प्रांगण में देश की सुख-शांति व समृद्धि की दुआ मांगी। इन तस्वीरों पर जबर्दस्त कमेंट्स आए हैं। पढ़िए कुछ कमेंट्स...

pic.twitter.com/tPfxVSasGi

#हद है मस्जिद मे भी तिलक लगा कर गए हैं साहब जी,किसी बात का डर तो है। 

#दुग्गल सेठ आज मुल्लाजी बने हैं।

#बहरूपिया है, सुबह हिन्दू बनता है, दोपहर में मुस्लिम शाम को क्रिश्वियन बन जाएगा।

#अपने असली रूप मै आ गए हैं आज।

#और आपसे उम्मीद भी नहीं-आप का अस्तित्व है ही मुसलमान। मन्दिर जाना तो आपका ड्रामा है।

#जनेऊ अभी भी पहना है न? बिल्कुल यहां जाना तो बहुत जरूरी था।

#चुनाव नजदीक हैं, एक दिन मंदिर में और एक दिन मज्जिद में।

#मगर कश्मीर में मुसलमानों पर 6 साल से जुल्म हो रहा है, तब कभी उनके हक की आवाज सांसद भवन में नहीं उठाई, हजारों...देखो न मुसलमान लड़के फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेज दिए गए, वोट के लिए यह ढोंग करना बंद करो कांग्रेस पार्टी!!

ic.twitter.com/G4juvC0428

पहले खीर भवानी मंदिर गए
मंगलवार सुबह सबसे पहले राहुल गांधी खीर भवानी मंदिर गए थे।  इन तस्वीरों को कांग्रेस ने अपने twitter हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा-सावन के पवित्र माह में  RahulGandhi जी ने माता खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता भवानी का प्रसाद ग्रहण कर देश की खुशहाली की मंगलकामना की। इन तस्वीरों के बाद twitter पर लोगों ने क्या प्रतिक्रियाएं दी, क्लिक करके पढ़ें

पूर्ण राज्य का दर्जा मांगा
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा-जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा वापस मिलना चाहिए और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। वे(भाजपा) संसद में बोलने नहीं देते हैं, हमें दबा देते हैं। मैं संसद में पेगासस, राफेल, जम्मू-कश्मीर, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के बारे में नहीं बोल सकता। ये लोग हिंदुस्तान की सभी संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा-चुनाव जल्दी होने चाहिए, उससे पहले राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। कश्मीरी पंडितों को वापस लाना चाहिए। नए कानून में जब राज्य का दर्ज़ा मिलेगा जमीन और नौकरी पहले की तरह होनी चाहिए।

 pic.twitter.com/7rMC8x7hnm

आर्टिकल 370 हटे दो साल हो गए
केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को राज्यसभा में एक ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 पेश किया था, जिसमें जम्मू कश्मीर राज्य से संविधान का अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य का विभाजन जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के दो केन्द्र शासित क्षेत्रों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया। धारा 370 हटे दो साल हो चुके हैं। इससे पहले राहुल गांधी अगस्त 2019 में 370 हटाए जाने के दो हफ्ते बाद विपक्षी प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीनगर पहुंचे थे। लेकिन तब उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया था।

सिर्फ 2 बाहरी लोगों ने जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदी
इधर, मानसूत्र सत्र के दौरान संसद में सरकार ने एक सवाल के जवाब में लिखित तौर पर बताया कि धारा 370 हटने के बाद से अगस्त 2019 से अब तक जम्मू-कश्मीर में सिर्फ दो बाहरी लोगों ने जमीन खरीदी है। हालांकि अब लोगों को कठिन प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें
Bengal Violence: TMC कार्यकर्ताओं पर भाजपा लीडर की पत्नी को बंधक बनाकर गैंग रेप के आरोप से बवाल
'हिंदुस्तान में रहना होगा; राम-राम कहना होगा' जैसे नारे से विवादों में घिरे BJP नेता twitter पर ट्रेंड
AssamMizoramBorder: पीएम से मिले असम के CM, शांति के साथ निकला जाएगा समस्या का हल

 

Share this article
click me!