अमर जवान में तोड़फोड़ की फोटो को फेक बताने वालों को राजीव चंद्रशेखर का जवाब, कहा- मैंने तो इनाम घोषित किया था

Published : Nov 18, 2020, 08:24 AM ISTUpdated : Nov 18, 2020, 08:28 AM IST
अमर जवान में तोड़फोड़ की फोटो को फेक बताने वालों को राजीव चंद्रशेखर का जवाब, कहा- मैंने तो इनाम घोषित किया था

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट में दावा किया है कि मुंबई के आजाद मैदान दंगों के दौरान अमर जवान स्मारक पर हमला करने वाली तस्वीरें असली नहीं बल्कि फोटोशॉप्ड हैं। हमले से जुड़ी तस्वीर को फेक बताने वाली एक खबर को ट्वीट कर राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने सच्चाई बताई। उन्होंने लिखा, कुछ जोकर मुंबई में अमर जवान हमले की तस्वीर को फेक बता रहे हैं। नहीं यह फेक नहीं रियल है।

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट में दावा किया है कि मुंबई के आजाद मैदान दंगों के दौरान अमर जवान स्मारक पर हमला करने वाली तस्वीरें असली नहीं बल्कि फोटोशॉप्ड हैं। हमले से जुड़ी तस्वीर को फेक बताने वाली एक खबर को ट्वीट कर राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने सच्चाई बताई। उन्होंने लिखा, कुछ जोकर मुंबई में अमर जवान हमले की तस्वीर को फेक बता रहे हैं। नहीं यह फेक नहीं रियल है। 

स्वरा भास्कर के ट्वीट का स्क्रीन शॉट। 

 

राजीव चंद्रशेखर ने की थी इनाम देने की घोषणा
राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट कर लिखा, 11 अगस्त, 2012 को मेमोरियल पर तोड़फोड़ की गई। मैंने अपराधियों की पहचान करने वालों को पुरस्कार देने की घोषणा की थी। राजीव चंद्रशेखर ने साल 2012 में इनाम घोषित करने से जुड़ी दो खबरों को भी ट्वीट किया। 

पहली खबर बिजनेस स्टैंडर्ड की थी, जिसकी हेडलाइन ही थी कि मेमोरियल में तोड़फोन करने वालों की खबर देने पर 5 लाख रुपए का इनाम। तब राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा था, मैं 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा करता हूं, जो मुंबई में अमर जवान ज्योति स्मारक के अपमान में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए सही जानकारी देगा। 

फोटो कब की है?
फोटो साल 2012 में उस वक्त खींचे गए थे, जब मुंबई स्थित सूफी संगठन रजा एकेडमी ने म्यांमार के रोहिंग्या मुस्लिमों के प्रति एकता दिखाने के लिए मुंबई में हिंसक प्रदर्शन किया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?