तीसरे रूसी नागरिक की मिली लाश, ओडिशा में हो रही रहस्यमय मौतों से मची सनसनी

3 जनवरी को मिली इस लाश से मौतों का रहस्य गहराता जा रहा है। फिलहाल मौत की वजह हर्ट अटैक बताया जा रहा है।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 3, 2023 9:51 AM IST / Updated: Jan 03 2023, 03:54 PM IST

Russian citizen death in Odisha: ओडिशा में एक के बाद एक, तीन रूसी नागरिकों की हुई रहस्यमय मौतों ने सनसनी पैदा कर दी है। 15 दिनों में यह तीसरा मौका है जब किसी रूसी नागरिक की लाश मिली है। राज्य के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में रूसी नागरिकी लाश मिली है। 3 जनवरी को मिली इस लाश से मौतों का रहस्य गहराता जा रहा है। फिलहाल मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

मिल्याकोव सर्गेई जहाज के चैंबर में मिले मृत

Latest Videos

दरअसल, 51 वर्षीय मिल्याकोव सर्गेई, एक जहाज पर सवार थे जो पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से मुंबई जा रहा था। मंगलवार की सुबह मिल्याकोव सर्गेई जहाज के चैंबर में मृत मिले। सर्गेई इस जहाज के चीफ इंजीनियर थे। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर मिले मिल्याकोव की लाश से सनसनी मच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, प्रथमदृष्टया यह मामला हार्ट अटैक का बताया जा रहा है। लेकिन एक के बाद एक तीन रूसी नागरिकों की मौत ने पुलिस को सकते में डाल दिया है।

पुतिन के आलोचक सांसद की भी मिल चुकी है लाश

बीते 21 दिसंबर को रूसी पयर्टकों की एक टीम ओडिशा पहुंची थी। इस टीम में रूसी सांसद  पावेल एंटोव (Pavel Antov) भी थे। एंटोव, रशियन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक रहे हैं। यूक्रेन आक्रमण के फैसले पर भी एंटोव ने पुतिन की आलोचना की थी। भारत भ्रमण के शौकीन रूसी सांसद पावेल एंटोव ने बीते 21 दिसंबर को रायगडा के एक होटल में अपने तीन अन्य साथियों के साथ चेक इन किया था। उनके साथ उनका गाइड जितेंद्र सिंह भी था। लेकिन चेक इन के अगले ही दिन पॉवेल के साथ आए उनके साथी व्लादिमीर बिडेनोव अपने कमरे में रहस्यम ढंग से बेहोशी की हालत में मिले, उनके चारो ओर बोतलें बिखरी पड़ी थी। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। ओडिशा में ही बिडेनोव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में पॉवेल भी शामिल हुए। 24 दिसंबर को पॉवेल भी होटल के बाहर खून से लथपथ मिले। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल से गिरने से उनकी मौत हो गई। उनका भी अंतिम संस्कार यहीं कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बेटे ने अंतिम संस्कार यहीं करने को कहा था।

यह भी पढ़ें:

दुनिया के सबसे लंबे क्रूज की नए साल पर उठाएं लुत्फ: काशी से शुरू इस रोमांचकारी यात्रा की जानिए खूबियां

2022 की 12 बड़ी कार्रवाईयां: मंत्री-विधायक-मुख्यमंत्री और टॉप ब्यूरोक्रेट्स, बिजनेसमेन कोई न बच सका...

Year ender 2022: कटार से भी तेज चली इन नेताओं की जुबान...पढ़िए वह बयान जिससे मच चुका है कत्लेआम

पीएम मोदी की साल 2022 की सबसे हिट फोटोज जिसने दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींची...

पैसों के लिए पाकिस्तान बेच रहा अपनी विदेशी संपत्तियां, वाशिंगटन स्थित दूतावास की बिल्डिंग की लगी बोली...

उमा भारती के 5 बयान: बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक पर किया कटाक्ष, इस वजह से विवादों में रहा पिछला बयान

11 विनाशकारी घटनाएं: अनगिनत लाशें बता रहीं तबाही का मंजर, 2022 के इन आपदाओं को कोई याद नहीं करना चाहेगा

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा