'कांग्रेस के DNA में है किसान विरोध' भड़क गए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

'कांग्रेस के DNA में है किसान विरोध' भड़क गए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Published : Aug 02, 2024, 04:45 PM IST

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया। वह कृषि पर उठाए गए सवालों को लेकर जबाव दे रहे थे और इसी दौरान वह कांग्रेस पर हमलावर हो गए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में विपक्षी सांसदों के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही किसान विरोध है। गौरतलब है कि विपक्षी सांसदों ने कई सवाल कृषि के विषय पर पूछे थे। केंद्रीय कृषि मंत्री इन्हीं सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर भड़क गए। उन्होंने बताया कि बीते 10 सालों में कृषि के बजट में वृद्धि हुई है। किसानों को फर्टिलाइजर्स भी सब्सिडी पर मिल रहे हैं। केंद्र की सरकार की प्राथमिकताएं तय हैं और हम फसल उत्पादन को बढ़ाने, कृषि लागत को कम करने समेत तमाम विषयों पर काम कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस की तो प्राथमिकताओं की शुरूआत ही गड़बड़ रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष के अच्छे सुझावों का स्वागत सरकार करेगी। 

07:49Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान