शपथ से पहले मां को याद कर भावुक हुईं कमला हैरिस, बोलीं- उनकी वजह से इस मुकाम पर पहुंची

Published : Jan 20, 2021, 05:43 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:07 AM IST
शपथ से पहले मां को याद कर भावुक हुईं कमला हैरिस, बोलीं- उनकी वजह से इस मुकाम पर पहुंची

सार

थुलेसेंद्रपुरम, धान के खेतों से घिरा तमिलनाडु का एक छोटा सा गांव। गांव में बुधवार सुबह से ही ऐसी खुशी है, लग रहा है कि गांववालों ने ओलंपिक जीत लिया हो। यह गांव कमला हैरिस के वंशजों का है। यहीं से उनके दादा अमेरिका गए थे। कमला हैरिस इतिहास रचने जा रही हैं।

वॉशिंगटन. कमला हैरिस बुधवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। इससे पहले उन्होंने अपनी मां को याद कर भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी मां को याद किया। उन्होंने कहा, वे अपनी मां की वजह से ही इस मुकाम तक पहुंची। 

कमला हैरिस ने कहा, ये पोस्ट उस महिला के लिए जो आज यहां मेरी मौजूदगी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। मेरी मां श्यामला गोपालन हैरिस, जो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। जब वे भारत से 19 साल की उम्र में यहां आई थीं तो उन्होंने शायद आज के हालात की कल्पना भी नहीं की होगी।
 


'अमेरिका में उनका गहरा विश्वास था'
कमला ने कहा, अमेरिका में उनकी मां का गहरा विश्वास था। इसलिए मैं उनके बारे में सोच रही हूं। महिलाओं की पीढ़ियों के बारे में, ब्लैक महिलाओं के बारे में, एशियन महिलाओं के बारे में, श्वेत, लैटिन, अमेरिकी महिलाओं के बारे में, जिन्होंने इस देश में शुरू से ही आज के इस मौके के लिए रास्ता बनाया है। इन महिलाओं ने आजादी, न्याय और सभी के लिए बराबरी के लिए लड़ाई लड़ी, बलिदान दिए।

कमला के गांव में दिवाली जैसा माहौल
थुलेसेंद्रपुरम, धान के खेतों से घिरा तमिलनाडु का एक छोटा सा गांव। गांव में बुधवार सुबह से ही ऐसी खुशी है, लग रहा है कि गांववालों ने ओलंपिक जीत लिया हो। यह गांव कमला हैरिस के वंशजों का है। यहीं से उनके दादा अमेरिका गए थे। कमला हैरिस इतिहास रचने जा रही हैं। वे अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेंगी। इसी के साथ हैरिस पहली अश्वेत भारतीय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल की महिला हैं, जो इस पद तक पहुंची। 

थुलेसेंद्रपुरम चेन्नई से करीब 350 किमी दूर है। यहां नवंबर में कमला हैरिस को मिली जीत के बाद भी जश्न मना था। वहीं, यहां एक शिक्षका अनुकंपा माधवासिम्हन ने बताया कि हमें काफी गर्व महसूस हो रहा है कि कोई भारतीय अमेरिका में उप राष्ट्रपति बनने जा रहा है। 

यहां एक दुकान पर बाइडेन और हैरिस का पोस्टर लगा हुआ है। दुकानदार जी मनिकंदन का कहना है कि अगले चार साल अगर कमला भारत का सपोर्ट करेंगी, तो वे अगली राष्ट्रपति होंगी। 

मंदिर में होगी विशेष पूजा
वहीं, कमला और बाइडेन के शपथ ग्रहण को लेकर यहां मंदिर में विशेष पूजा अर्जना की जाएगी। यहां भगवान शिव के अवतार को दूध से नहलाकर फूल चढ़ाए जाएंगे। वहीं, यहां एक संगठन ने हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने पर बच्चों में फूड पैकेट भी बांटे। 

दशकों पहले अमेरिका गए थे हैरिस के दादा 
कमला हैरिश के दादा पहले चेन्नई रहते थे। इसके बाद वे कई दशक पहले अमेरिका चले गए। हालांकि कमला हैरिस की मां का जन्म भारत में हुआ था। इसके बाद वे अमेरिका में पढ़ाई करने चली गईं। यहां उन्होंने अफ्रीकी मूल के शख्स के साथ शादी की। उन्होंने अपनी बेटी का नाम कमला रखा। 

चुनाव से पहले मंदिर में हुई थी पूजा
 थुलेसेंद्रपुरम में नवंबर में हुए अमेरिकी चुनाव से पहले पूजा की गई थी। यह पूजा कमला हैरिस की जीत की कामना के लिए की गई थी। यहां उनकी जीत के बाद पटाखे चलाए गए थे और मिठाई बांटी गई थी। 

ये भी पढ़ें :

आज अमेरिका में 150 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा, जानिए इस बार कितना बदला है राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह

बचपन में ठीक से बोल नहीं पाते, एक्सीडेंट में पत्नी-बेटी और ब्रेन कैंसर से बेटे को खोया, पढ़ें 10 किस्से

बच्चों को लॉन में खेलने से रोकने पर 13 साल की उम्र में कमला हैरिस ने कर दिया था आंदोलन 

दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी के घर 'व्हाइट हाउस' के डरावने और चौंकाने वाले 12 किस्से ...

अमेरिका: बाइडेन 35 शब्दों में लेंगे शपथ, सुरक्षा के लिए 25 हजार सैनिकों ने वॉशिंगटन को किले में तब्दील

दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी के यूं होते हैं ठाठबाट, जानिए कितनी मिलती है सैलरी 

PREV

Recommended Stories

क्या नया CIC तय होने वाला है? पीएम मोदी और राहुल गांधी की मीटिंग पर क्यों टिकी देश की नजर?
Amazon का 2030 प्लान: भारत में $35 बिलियन निवेश, AI, एक्सपोर्ट और बहुत कुछ