Makar Sankranti पर इस अंदाज में दिखीं तेलंगाना के CM की बेटी और निजामाबाद से MLC के कविता

सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) देशभर में 14 जनवरी को मनाई गई। यह तस्वीर तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी की है। निजामाबाद से MLC के कविता ने अपने घर पर मकर संक्रांति का पर्व पूरे परंपरागत तरीके से मनाया।
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2022 9:23 AM IST / Updated: Jan 15 2022, 03:02 PM IST

हैदराबाद. ये हैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव(K. Chandrashekar Rao) की बेटी के कविता। इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। निजामबाद से विधान परिषद का सदस्य( MLC) के कविता ने हैदराबाद स्थित अपने घर पर मकर संक्रांति का पर्व पूरी परंपरा के साथ मनाया। 

pic.twitter.com/vegZEEJN2m

कई जगहों पर 15 जनवरी को भी मनाई गई
14 जनवरी को सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में आ गया। सूर्य के राशि बदलने के समय को लेकर मतभेद है। इसलिए कुछ जगह 14 तो कहीं 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में 14 जनवरी को ही संक्रांति मनाई गई। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य हर साल 20 मिनट देरी से मकर राशि में आता है। इस तरह हर तीन साल में एक घंटे बाद और 72 साल में एक दिन की देरी से मकर संकांति पर्व होता है। इसी गणित के हिसाब से तकरीबन 1700 साल पहले मकर संक्रांति 21 दिसंबर को मनाई जाती थी। अब 2077 के बाद से 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति हुआ करेगी।

केंद्र सरकार ने कराए कई आयोजन
चाहे गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण हो, पंजाब में लोहड़ी, दक्षिणी क्षेत्रों में पोंगल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति, उत्सव की खुशबू वही रहती है। ये त्‍योहार सही मायनों में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं जो चहुं ओर हमारी संस्कृति में समाविष्‍ट है। रंगोली के रंगों और हमारी जीवंत संस्‍कृति की प्रतीक पतंग की उड़ानों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले “उमंग” और “उड़ान” का आयोजन 18 राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों में 70 से अधिक स्‍थानों पर किया गया। यह आयोजन फसल कटाई के त्यौहार के तौर पर मनाया गया।

यह भी जानें
पश्चिम बंगाल: मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में स्नान किया।

उत्तर प्रदेश: मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्नान किया। 

pic.twitter.com/IacLD2angy

pic.twitter.com/WFLBoHyEk0

यह भी पढ़ें
महिला दिवस पर दिए जाने वाले नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 जनवरी तक किए जा सकेंगे नामांकन
उमंग और उड़ान के जरिये 18 राज्यों में 70 से अधिक जगहों पर मनाया गया पोंगल, लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व
Army Day पर PM मोदी ने tweet की भारतीय सेना का पराक्रम और शौर्य दिखातीं कुछ शानदार तस्वीरें

 

Share this article
click me!